Sunday, November 8News and Media

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में भाजपा की डबल इंजन सरकार को समर्थन देने की अपील की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में भाजपा की डबल इंजन सरकार को समर्थन देने की अपील की

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में भाजपा की डबल इंजन सरकार को समर्थन देने की अपील की मुख्यमंत्री धामी जी ने अपने संबोधन में उत्तराखंड में भाजपा की डबल इंजन सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा, "उत्तराखंड में भाजपा की सरकार ने जब से कार्यभार संभाला है, राज्य में विकास की गंगा तेज़ी से बह रही है। यह जनवरी महीना हमारे राज्य के लिए ऐतिहासिक रहा है, जिसमें भाजपा ने निकाय चुनावों में प्रचंड जीत दर्ज की, समान नागरिक संहिता लागू की, और 38वें राष्ट्रीय खेलों का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया।" मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में बुनियादी ढांचे में किए गए बदलावों के लिए कहा कि, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड में सड़क और हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत किया गया है। साथ ही, राज्य में हेली एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ करके उत्तराखंड द...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज देवभूमि उत्तराखंड नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज देवभूमि उत्तराखंड नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज देवभूमि उत्तराखंड नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में विधानसभा क्षेत्र ग्रेटर कैलाश में भाजपा प्रत्याशी शिखा राय के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलाने की अपील की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज देवभूमि उत्तराखंड नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। दो दिन पूर्व ही हमारी सरकार ने प्रदेश में समान नागरिक संहिता को लागू किया है। उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है जहां पर सभी वर्गों, संप्रदाय, पंथ के लोगों के लिए समान कानून लागू है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में ये सब काम इसलिए हो पा रहे हैं क्योंकि वहां पर डबल इंजन सरकार है। उ...
नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में आयोजित कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के श्रम मंत्रियों के साथ राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग करते कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी

नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में आयोजित कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के श्रम मंत्रियों के साथ राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग करते कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में आयोजित कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के श्रम मंत्रियों के साथ राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग करते कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी नई दिल्ली, 29 जनवरी। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज नई दिल्ली में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रतिनिधि के रूप में नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा मामले एवं खेल मंत्री, डॉ मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में आयोजित दो दिवसीय राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के श्रम मंत्रियों एवं सचिवों के साथ राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग किया गया। इस बैठक में श्रम सुधारों, कार्यबल के लिए सामाजिक सुरक्षा उपायों, राष्ट्रीय कैरियर सेवा (एनसीएस) पोर्टल और मॉडल करियर केंद्रों (एमसीसी) के माध्यम से रोजगार क्षमताओ में सुधार लाने पर ध्यान केंद...
आज जनपद देहरादून को स्वास्थ्य क्षेत्र में एक साथ कई सौगात मिल गई हैं पढ़े  पुरी ख़बर

आज जनपद देहरादून को स्वास्थ्य क्षेत्र में एक साथ कई सौगात मिल गई हैं पढ़े पुरी ख़बर

उत्तराखंड, देहरादून
आज जनपद देहरादून को स्वास्थ्य क्षेत्र में एक साथ कई सौगात मिल गई हैं पढ़े पुरी ख़बर आज जनपद देहरादून को स्वास्थ्य क्षेत्र में एक साथ कई सौगात मिल गई हैं। जिसमें प्रमुखतः जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन) देहरादून में रक्तकोष भवन का निर्माण कार्य का शिलान्यास तथा राज्य के प्रथम मॉडल टीकाकरण केन्द्र का लोकार्पण, सीएमओ आवास को लोकार्पण, आशाघर का शुभारंभ माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया। इसके अतिरिक्त जिला चिकित्सालय के एसएसएनसीयू के लिए समर्पित एम्बुलेंस, एएनएम ट्रेनिंग सेंटर रानीपोखरी 25 सीटर बस तथा 02 टीबी उन्मूलन आधुनिक वाहन को हरीझण्डी दिखाकर रवाना किया तथा उप जिला चिकित्सालय रायपुर के उन्नयन कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में जो सुविधाएं हो सकती हैं वह सरकार पूर्ण कर रही है, ढाई वर्ष में 8500...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “कांग्रेस और आप दोनों ही भ्रम फैलाकर दिल्ली की शांति को समाप्त करने का प्रयास करते हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “कांग्रेस और आप दोनों ही भ्रम फैलाकर दिल्ली की शांति को समाप्त करने का प्रयास करते हैं।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, "कांग्रेस और आप दोनों ही भ्रम फैलाकर दिल्ली की शांति को समाप्त करने का प्रयास करते हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के विधानसभा चुनाव में नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती नीलम पहलवान के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास और सुशासन को प्राथमिकता देते हुए भाजपा प्रत्याशी श्रीमती नीलम पहलवान को भारी समर्थन देने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि अब समय आ गया है कि नजफगढ़ की जनता को विकास और सुशासन की ओर बढ़ते हुए भाजपा प्रत्याशी श्रीमती नीलम पहलवान को भारी मतों से विजयी बना कर दिल्ली के समग्र विकास की दिशा सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने राष्ट्रहित में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिनसे देश की त...
महाराज ने कहा बड़ी मात्रा में उत्तराखंड के उत्पादों को पसंद कर रहे हैं लोग

महाराज ने कहा बड़ी मात्रा में उत्तराखंड के उत्पादों को पसंद कर रहे हैं लोग

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
महाराज ने कहा बड़ी मात्रा में उत्तराखंड के उत्पादों को पसंद कर रहे हैं लोग देहरादून/प्रयागराज। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने प्रयागराज महाकुंभ-2025 में लगे उत्तराखंड पवेलियन में पहुंच कर प्रदेश के विभिन्न स्टॉलों का निरिक्षण किया। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को प्रयागराज महाकुंभ-2025 में लगे उत्तराखंड पवेलियन में पहुंच कर प्रदेश के विभिन्न स्टॉलों का निरिक्षण किया। उन्होंने कहा कि यहां पर उत्तराखंड के अंतरराष्ट्रीय ब्रांड 'हाउस ऑफ हिमालया' के स्टॉल पर बहुत से उत्पाद रखे गए हैं जिन्हें बड़ी संख्या में लोग पसंद कर रहे हैं। उत्तराखंड के सभी उत्पादों के प्रति यहां लोगों में काफी रुचि देखने को मिल रही...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी उत्तराखंडवासियों को बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी उत्तराखंडवासियों को बधाई

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी उत्तराखंडवासियों को बधाई कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में ‘सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल’ पर आधारित उत्तराखंड की झांकी को लोगों की पसंद के आधार पर देश में तीसरा स्थान मिला है। गुजरात की झांकी ‘स्वर्णिम भारत: विकास और विरासत’ को प्रथम तथा उत्तर प्रदेश की झांकी महाकुंभ 2025- स्वर्णिम भारत विकास और विरासत को द्वितीय स्थान मिला। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड की झांकी को तीसरा स्थान मिलने पर प्रदेशवासियों और इसमें प्रतिभाग करने वाले सभी कलाकारों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की झांकी ने कर्तव्य पथ पर सभी का ध्यान आकर्षित किया। उत्तराखण्ड की झांकी में समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और यहां के साहसिक खेलों को बखूबी प्रस्तुत किया गया। राज्य सरकार द्वारा पर्यटकों को सुरक्षित और सुखद यात्रा के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के...
अवंतिका कैन्तुरा ने कहा, लड़कियों को अपनी क्षमता पर भरोसा रखना चाहिए और नियमित अभ्यास करना चाहिए

अवंतिका कैन्तुरा ने कहा, लड़कियों को अपनी क्षमता पर भरोसा रखना चाहिए और नियमित अभ्यास करना चाहिए

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
अवंतिका कैन्तुरा ने कहा, लड़कियों को अपनी क्षमता पर भरोसा रखना चाहिए और नियमित अभ्यास करना चाहिए देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के स्कूल आॅफ एग्रीकल्चरल साइंसेज़ की छात्रा अवंतिका कैन्तुरा का राष्ट्रीय नेटबाॅल टीम में चयन हुआ है। 38वें राष्ट्रीय खेलों में अंवंतिका कैन्तुरा उत्तराखण्ड नेटबाॅल टीम का हिस्सा होंगी। इससे पूर्व अवंतिका कैन्तुरा नेशनल व स्टेल लेवल की प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग कर चुकी हैं। अवंतिका कई प्रतियोगिताओं में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, अपने माता पिता एवम् राज्य का नाम पहले भी रौशन कर चुकी हैं। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उनके चयन पर अवंतिका को हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं दीें। वर्तमान में अवंतिका एसजीआरआर विश्वविद्यालय में एमएससी एग्रोनाॅमी की पढ़ाई कर रही हैं। अवंतिका...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड की प्रचलित टोपी पहनाई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड की प्रचलित टोपी पहनाई।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड की प्रचलित टोपी पहनाई। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देवभूमि उत्तराखंड वासियों की ओर से स्वागत करते हुए उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर के इतने महत्वपूर्ण खेल आयोजन की जिम्मेदारी देने के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि इस 17 दिवसीय राष्ट्रीय खेल महाकुम्भ का आयोजन प्रदेश के 11 शहरों में किया जा रहा है, जिसमें देशभर के 10 हजार से अधिक खिलाड़ी 35 खेलों में प्रतिभाग कर रहे हैं। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से इस बार के राष्ट्रीय खेलों का आयोजन ग्रीन गेम्स की थीम पर किया जा रहा है। इस आयोजन में सौर ऊर्जा का व्यापक प्रयोग किए जाने के साथ ही पूरे आयोजन में प्लास्टिक का उपयोग कम से कम किए जाने के भी प्रयास किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ज...
उत्तराखंड की स्थानीय आर्थिकी के व्यापक हितों के लिए शुरू की गई शीतकालीन यात्रा के संबंध में प्रधानमंत्री का यह वक्तव्य अहम रहा कि वह खुद इस यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं।

उत्तराखंड की स्थानीय आर्थिकी के व्यापक हितों के लिए शुरू की गई शीतकालीन यात्रा के संबंध में प्रधानमंत्री का यह वक्तव्य अहम रहा कि वह खुद इस यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
बड़ा मंच, तीन विषय और उत्तराखंड को बड़ी शाबासी पढ़े पुरी ख़बर यूसीसी, शीतकालीन यात्रा व प्लास्टिक मुक्त अभियान पर मोदी ने की धामी सरकार सराहना पीएम मोदी ने राष्ट्रीय खेल के मंच से देश-दुनिया को बताए उत्तराखंड के प्रयास पीएम मोदी ने शीतकालीन यात्रा की ब्रांडिंग कर सरकार के प्रयासों को दी गति मंगलवार को यह बड़ा मंच राष्ट्रीय खेलों का था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल विकास से जुड़ी कई अहम बातें कीं मगर तीन ऐसे विषय भी उठाए, जिनमें उत्तराखंड के विशेष प्रयास हैं। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के इन प्रयासों को नए सिरे से रेखांकित करते हुए धामी सरकार की खुलकर सराहना की और शाबासी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना के बाद धामी सरकार के प्रयास देश-दुनिया तक और प्रभावी ढंग से पहुंचे हैं। एक दिन पहले उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी का प्रधानम...