Friday, November 6News and Media

Author: admin

धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल : 21 मार्च को हल्द्वानी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की विशाल जनसभा

Uncategorized
धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल : 21 मार्च को हल्द्वानी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की विशाल जनसभा   उत्तराखंड में धामी सरकार के 4 साल का कार्यकाल पूरा होने पर हल्द्वानी में 21 मार्च को एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी में पहुंच रहे हैं। इस जनसभा के जरिए भाजपा कुमाऊं की विधानसभा सीटों को साधने के साथ ही कांग्रेस के गढ़ को कमजोर करने की कोशिश करेगी जो कुमाऊं के 6 जिलों में मिशन 2027 की शुरुआत भी होगी। बताया जा रहा है कि इस रैली में एक लाख लोगों की पहुंचने की संभावना है जिसके लिए तैयारियां की जा रही है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 मार्च को कांग्रेस के गढ़ से बड़ी जनसभा के साथ ही भारतीय जनता पार्टी कुमाऊं क्षेत्र से मिशन 2027 का शंखनाद करेगी। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जि...

जिले की 70 गैस एजेंसियों हेतु नामित क्यूआरटी टीम एजेंसियों की निरीक्षण एवं एलपीजी आपूर्ति, वितरण, स्टॉक प्रतिदिन निर्धारित प्रारूप पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम के निर्देश

Uncategorized
  जिले की 70 गैस एजेंसियों हेतु नामित क्यूआरटी टीम एजेंसियों की निरीक्षण एवं एलपीजी आपूर्ति, वितरण, स्टॉक प्रतिदिन निर्धारित प्रारूप पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम के निर्देश     जिलें में एलपीजी गैस की आपूर्ति, वितरण, बैकलॉग के सम्बन्ध में जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन की क्यूआरटी एवं सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी, गैस एजेंसियों के स्वामी एवं तेल कम्पनियों के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला प्रशासन ने गैस एजेसियों पर होमलिडिविरी व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु एजेंसियों पर अधिकारी तैनात कर दिए गए है, जो एजेंसी पर होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखेंगे वस्तुस्थिति से अवगत कराएगें। जिलाधिकारी ने बढते बैकलॉग का कारण जाना तो तेल कम्पनियों के अधिकारियों ने बताया कि 03 दिन जब ...

शहर की सड़कों पर अव्यवस्था देख डीएम सविन बंसल ने अधिकारियों को किया अलर्ट

Uncategorized
  शहर की सड़कों पर अव्यवस्था देख डीएम सविन बंसल ने अधिकारियों को किया अलर्ट   सचिव, लोक निर्माण विभाग पंकज पाण्डेय ने आज जिलाधिकारी सविन बंसल एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के संग शहर में रोड कटिंग उपरांत मार्गों के रेस्टोरेशन कार्यों का व्यापक निरीक्षण किया। सचिव लोनिवि द्वारा प्रातः 06 बजे से विभिन्न प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के अंतर्गत दिलाराम चौक, हाथी बड़कला, साई मंदिर, नागल रोड, कैनाल रोड, धोरण, आईटी पार्क, लक्ष्मी रोड, कृषाली चौक, सहस्त्रधारा रोड, कर्जन रोड, मोहिनी रोड, धर्मपुर चौक, चंचल डेरी, फुव्वारा चौक, रिस्पना पुल, दून विश्वविद्यालय क्षेत्र, सपेरा बस्ती, बंगाली कोठी, एनएच हरिद्वार बाईपास, आईएसबीटी, शिमला बाईपास चौक, निरंजनपुर सब्जी मंडी, कमला पैलेस, बल्लीवाला चौक, बल्लूपुर चौक, किशननगर चौक, यमुना कॉलोनी, बिंदाल पुल सहित विभिन्न क्षे...

देशभर में UCC की चर्चा, उत्तराखंड के बाद गुजरात ने बढ़ाई रफ्तार

Uncategorized
  देशभर में UCC की चर्चा, उत्तराखंड के बाद गुजरात ने बढ़ाई रफ्तार       गुजरात सरकार ने UCC 2026 बिल का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। लिव-इन रिलेशनशिप रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, बहुविवाह पर रोक, समान उत्तराधिकार नियम। अनुसूचित जनजाति को छोड़कर सभी पर लागू उत्तराखंड की तर्ज पर गुजरात सरकार भी समान नागरिक संहिता लागू करने जा रही है। इसके लिए राज्य सरकार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) 2026 बिल का ड्राफ्ट तैयार किया है। बिल में शादी, तलाक, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप जैसी व्यक्तिगत कानूनी बातों को एक समान नियम में लाने की कोशिश करता है। इस बिल में अनुसूचित जनजाति (ST) के लोगों पर कोई प्रावधान लागू नहीं होंगे। बाकी सभी नागरिकों के लिए ये नियम एक जैसे होंगे, चाहे उनकी कोई भी धर्म, जाति या लिंग हो। लिव-इन रिलेशनशिप पर मुख्य प्रावधान बिल में लिव-इन रिलेशन...

जनजातीय गौरव दिवस’ से बढ़ा जनजातीय समाज का सम्मान: मुख्यमंत्री धामी

Uncategorized
  जनजातीय गौरव दिवस’ से बढ़ा जनजातीय समाज का सम्मान: मुख्यमंत्री धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में आयोजित थारू होली महामहोत्सव को मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जनसमुदाय को नमन करते हुए अपनी प्रशासनिक व्यस्तताओं के कारण प्रत्यक्ष रूप से शामिल न हो पाने पर खेद व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि थारू समाज की सांस्कृतिक परंपराएं अत्यंत समृद्ध और गौरवशाली हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि थारू समाज के रीति-रिवाज, लोकगीत, पारंपरिक नृत्य और प्रकृति के प्रति उनका गहरा जुड़ाव राज्य की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि खटीमा ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए थारू संस्कृति गर्व का विषय है। विशेष रूप से थारू समाज की होली, जो कई दिनों तक उल्लास और उत्साह के साथ मनाई जाती है, अप...

डीएम सविन बंसल ने कहा कि यह कार्यक्रम सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है, अतः इसे भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित किया जाए

Uncategorized
  डीएम सविन बंसल ने कहा कि यह कार्यक्रम सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है, अतः इसे भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित किया जाए     राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद देहरादून सहित प्रदेशभर में विधानसभावार कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे। जनपद में प्रस्तावित मुख्य कार्यक्रम के सफल आयोजन की  तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के सम्बन्ध आज जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रमों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परेड ग्राउंड, में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के दौरान तिब्बती मार्केट ऑटोमेटेड पार्किंग, कैब सेवा एवं आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर का विधिवत लोकार्पण एवं अनावरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न जनकल्य...

मुख्यमंत्री धामी ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाने की भी अपेक्षा की

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाने की भी अपेक्षा की   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में चिन्यालीसौड़ के क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भेंट कर बणगांव चोपड़ा कसलाना मोटर मार्ग एवं दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के लिये मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों का विकास हमारा उद्देश्य है, उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र के गांवों तक सड़क सुविधाओं के साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाने की भी अपेक्षा की...

AI की राह पर उत्तराखंड परिवहन विभाग, तकनीकी ट्रेनिंग से बना राज्य का पहला अग्रणी विभाग

Uncategorized
AI की राह पर उत्तराखंड परिवहन विभाग, तकनीकी ट्रेनिंग से बना राज्य का पहला अग्रणी विभाग देहरादून। उत्तराखंड परिवहन विभाग ने प्रशासनिक कार्यों में आधुनिक तकनीक को शामिल करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल करते हुए AI आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और इमर्जिंग टेक के मूल तत्व” विषय पर आयोजित दो दिवसीय इंटरैक्टिव प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान अपर परिवहन आयुक्त एस. के. सिंह ने विभाग के कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत AI आधारित समाधानों की सराहना करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों बिनोद चमोली, बृजमोहन रावत, दीपक पांडेय, मीनाक्षी और निकिता गुसाईं को सम्मानित किया। इन प्रतिभागियों ने यह दर्शाया कि किस प्रकार AI तकनीक का उपयोग कर परिवहन विभाग की जटिल...

मुख्यमंत्री धामी और श्री श्री रविशंकर के बीच सामाजिक समरसता व आध्यात्मिक जागरूकता पर हुई चर्चा

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी और श्री श्री रविशंकर के बीच सामाजिक समरसता व आध्यात्मिक जागरूकता पर हुई चर्चा     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश में श्री श्री रविशंकर जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दोनों के बीच सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि पद्म विभूषण से सम्मानित श्री श्री रविशंकर जी द्वारा स्थापित आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था विश्वभर में शांति, योग और मानवीय मूल्यों के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उनके मार्गदर्शन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है, जो उत्तराखंड जैसे आध्यात्मिक प्रदेश के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। श्री रविशंकर जी ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद देते हुए राज्य की उन्नति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि उत्त...

मुख्यमंत्री धामी को केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु का पत्र—देहरादून-पिथौरागढ़ उड़ान सेवा जल्द शुरू होने की संभावना

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी को केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु का पत्र—देहरादून-पिथौरागढ़ उड़ान सेवा जल्द शुरू होने की संभावना       केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री राममोहन नायडू किंजरापु ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर बताया है कि देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच आरसीएस उड़ान सेवा जल्द शुरु हो सकती हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर, देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच उड़ान सेवाओं को मजबूत करने के लिए पत्र लिखा था। इसी क्रम में केंद्रीय केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया है कि देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच क्षेत्रीय सम्पर्क योजना के तहत उड़ान सेवा के लिए, मैसर्स स्काईहॉप एविएशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जरूरी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद ...