Friday, November 6News and Media

Author: admin

मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ के विभिन्न ग्रामों में आंतरिक सीसी मार्ग निर्माण के लिए करोड़ों की योजनाओं को मंजूरी दी

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ के विभिन्न ग्रामों में आंतरिक सीसी मार्ग निर्माण के लिए करोड़ों की योजनाओं को मंजूरी दी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत डिटेल्ड एस्टीमेट फॉर कन्सट्रक्शन ऑफ प्रपोज्ड कमान्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर-2 बिल्डिग एट हरिद्वार कार्य की संस्तुत लागत ₹ 50.27 करोड की स्वीकृति प्रदान करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रथम किश्त में ₹ 20.11 करोड स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने जनपद उधम सिंह नगर के विधासभा क्षेत्र किच्छा में किच्छा कम्यूनिटी हॉल का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 05 करोड़ स्वीकृत करते हुए प्रथम चरण में ₹ 50.00 लाख स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के विधासभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में ग्राम चुल्कोट हरदौल मंदिर, महाकाली मंदिर माणीटुण्डी, द...

डीएम सविन बंसल ने कहा कि एक बेटी को सशक्त करने से पूरा परिवार और समाज मजबूत होता है

Uncategorized
  डीएम सविन बंसल ने कहा कि एक बेटी को सशक्त करने से पूरा परिवार और समाज मजबूत होता है       ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आज ‘‘ नंदा-सुनंदा’’ 14वें संस्करण का आयोजन किया गया। नवंरात्र के पावन अवसर पर जिलाधिकारी सविन बसंल ने नंदा-सुनंद देवी रूपी 10 बालिकाओं की शिक्षा को पुनर्जीवित कर की देवियों की स्तुति। नंदा-सुनंदा देवी रूपी 10 बालिकाओं की शिक्षा 2.03 लाख के चैक वितरित किए गए। जिला प्रशासन का प्राजेक्ट ‘‘नंदा-सुनंदा’’ से जनपद अंतर्गत अब तक 136 से अधिक असहाय जरूरतमंद बालिकाओं की शिक्षा को पुनर्जीवित किया जा चुका है। यह पहल समाज के कमजोर वर्गों की बेटियों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी है तथा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रभावी मॉडल के रूप में स्थापित हो रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री का सकंल्प है कि जनमानस के विकास, शिक्षा...

उत्तराखंड सरकार के “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी स्थित एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित भव्य जनसभा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रतिभाग किया

Uncategorized
उत्तराखंड सरकार के “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी स्थित एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित भव्य जनसभा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रतिभाग किया     उत्तराखंड सरकार के “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी स्थित एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित भव्य जनसभा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री का नंदा देवी मंदिर की प्रतिकृति एवं स्थानीय हस्तनिर्मित शॉल भेंट कर स्वागत किया। रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में उत्तराखंड के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि यह देवभूमि आस्था, अध्यात्म, ऋषि-मुनियों और तपस्वियों की भूमि रही है। यहां के लोग सौम्य, परिश्रमी और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और आज देश के अग्रण...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा : भाजपा को लगातार तीसरी बार सत्ता दिलाने की क्षमता रखते हैं धामी

Uncategorized
  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा : भाजपा को लगातार तीसरी बार सत्ता दिलाने की क्षमता रखते हैं धामी     2027 के चुनाव से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, धुरंधर हो चुके हैं पुष्कर सिंह धामी। पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान उत्तराखंड में एक जनसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धाकड़ का उपनाम दिया था। अब 2027 के विधानसभा चुनाव का श्रीगणेश करने उत्तराखंड पहुंचे राजनाथ सिंह ने, सीएम को धाकड़ के साथ धुरंधर भी करार दिया है। साथ ही कहा है कि अपने कार्यकाल के छठवें साल में धामी 2027 में चुनावी सिक्सर लगाने के लिए तैयार हैं। हल्द्वानी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पूरी तरह फार्म में नजर आए। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों की तारीफ करते हुए, कहा कि उत्तराखंड...

राजनाथ के ‘धाकड़’ ने फिर मारी बाजी हरिद्वार से लेकर पहाड़ तक धामी ने साधे सभी समीकरण

Uncategorized
  राजनाथ के ‘धाकड़’ ने फिर मारी बाजी हरिद्वार से लेकर पहाड़ तक धामी ने साधे सभी समीकरण     *चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर धामी ने उत्तराखंड की सियासत में ऐसा सटीक और समयबद्ध प्रहार किया, जिसने न सिर्फ तमाम अटकलों को ध्वस्त किया, बल्कि यह भी स्थापित कर दिया कि सत्ता का असली नियंत्रण किसके हाथ में है। बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार धामी का महज प्रशासनिक कदम नहीं, बल्कि 2027 की सत्ता की बिसात पर चला गया एक निर्णायक मास्टरस्ट्रोक है* धामी की इस रणनीति की सबसे *बड़ी ताकत है—केंद्रीय नेतृत्व का अटूट विश्वास* प्रधानमंत्री *मोदी और धामी की केमिस्ट्री सियासी गलियारों में किसी परिचय की मोहताज नहीं। प्रधानमंत्री मोदी कई बार उन्हें “भाई पुष्कर सिंह धामी” और “युवा, ऊर्जावान मुख्यमंत्री” कहकर संबोधित कर चुके हैं, और उनके साहसिक फैसलों की खुलकर सराहना कर चुके हैं—जो साफ...

सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

Uncategorized
  सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश     उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नैनीताल जनपद के एमबी इंटर कॉलेज, हल्द्वानी में शनिवार, 21 मार्च को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह प्रतिभाग करेंगे। माननीय रक्षा मंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम एवं आयोजन की तैयारियों के दृष्टिगत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस, काठगोदाम में अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में आयुक्त कुमाऊं मंडल श्री दीपक रावत ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी दी। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ...

धामी का दमदार नेतृत्व, उत्तराखंड में फिर खिलेगा कमल

Uncategorized
  धामी का दमदार नेतृत्व, उत्तराखंड में फिर खिलेगा कमल     धामी का मास्टरस्ट्रोक: चाणक्य नीति से सजी कैबिनेट, 2027 का रास्ता साफ चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर Pushkar Singh Dhami ने उत्तराखंड की राजनीति में ऐसा सधा हुआ दांव चला, जिसने सियासी गलियारों में चल रही तमाम अटकलों को एक झटके में ध्वस्त कर दिया। बहुप्रतीक्षित मंत्रिमण्डल विस्तार के जरिए धामी ने न सिर्फ अपनी कुर्सी की मजबूती साबित की, बल्कि यह भी साफ कर दिया कि 2027 का चुनाव उनके ही नेतृत्व में लड़ा जाएगा। यह विस्तार केवल पद भरने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि धामी की सटीक राजनीतिक समझ, धैर्य और “चाणक्य नीति” का जीवंत उदाहरण है। लंबे समय तक कैबिनेट में पांच पद खाली रखकर धामी ने जहां विपक्ष और अपने ही खेमे की बेचैनी को परखा, वहीं सही समय पर फैसला लेकर यह दिखा दिया कि सत्ता में नियंत्रण किसे कहते हैं। धामी न...

परिवर्तन नहीं, प्रदर्शन: धामी मॉडल ने तोड़ी सत्ता परिवर्तन की पुरानी परिपाटी

Uncategorized
  परिवर्तन नहीं, प्रदर्शन: धामी मॉडल ने तोड़ी सत्ता परिवर्तन की पुरानी परिपाटी     उत्तराखंड की राजनीति में वर्षों से एक अनकही परंपरा चली आ रही थी कार्यकाल का अंतिम वर्ष आते-आते, विशेषकर मार्च के आसपास, नेतृत्व परिवर्तन लगभग तय मान लिया जाता था। यह एक तरह से राजनीतिक अस्थिरता का प्रतीक बन चुकी थी। लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस स्थापित धारणा को न केवल चुनौती दी, बल्कि उसे निर्णायक रूप से ध्वस्त कर दिया। धामी के नेतृत्व में पहली बार भाजपा ने उत्तराखंड में मुख्यमंत्री को रिपीट कर स्थिरता का संदेश दिया था और अब पांचवें वर्ष में मंत्रिमंडल विस्तार कर यह स्पष्ट कर दिया गया है कि यह सरकार परंपरागत राजनीति से अलग, आत्मविश्वास और प्रदर्शन की राजनीति पर चल रही है। जहां विरोधी दल यह अनुमान लगा रहे थे कि इतिहास खुद को दोहराएगा और धामी को भी बदला जाएगा, वहीं ध...

परिवर्तन नहीं, प्रदर्शन: धामी मॉडल ने तोड़ी सत्ता परिवर्तन की पुरानी परिपाटी

Uncategorized
  परिवर्तन नहीं, प्रदर्शन: धामी मॉडल ने तोड़ी सत्ता परिवर्तन की पुरानी परिपाटी       उत्तराखंड की राजनीति में वर्षों से एक अनकही परंपरा चली आ रही थी कार्यकाल का अंतिम वर्ष आते-आते, विशेषकर मार्च के आसपास, नेतृत्व परिवर्तन लगभग तय मान लिया जाता था। यह एक तरह से राजनीतिक अस्थिरता का प्रतीक बन चुकी थी। लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस स्थापित धारणा को न केवल चुनौती दी, बल्कि उसे निर्णायक रूप से ध्वस्त कर दिया। धामी के नेतृत्व में पहली बार भाजपा ने उत्तराखंड में मुख्यमंत्री को रिपीट कर स्थिरता का संदेश दिया था और अब पांचवें वर्ष में मंत्रिमंडल विस्तार कर यह स्पष्ट कर दिया गया है कि यह सरकार परंपरागत राजनीति से अलग, आत्मविश्वास और प्रदर्शन की राजनीति पर चल रही है। जहां विरोधी दल यह अनुमान लगा रहे थे कि इतिहास खुद को दोहराएगा और धामी को भी बदला जाएगा, ...

धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल : 21 मार्च को हल्द्वानी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की विशाल जनसभा

Uncategorized
धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल : 21 मार्च को हल्द्वानी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की विशाल जनसभा   उत्तराखंड में धामी सरकार के 4 साल का कार्यकाल पूरा होने पर हल्द्वानी में 21 मार्च को एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी में पहुंच रहे हैं। इस जनसभा के जरिए भाजपा कुमाऊं की विधानसभा सीटों को साधने के साथ ही कांग्रेस के गढ़ को कमजोर करने की कोशिश करेगी जो कुमाऊं के 6 जिलों में मिशन 2027 की शुरुआत भी होगी। बताया जा रहा है कि इस रैली में एक लाख लोगों की पहुंचने की संभावना है जिसके लिए तैयारियां की जा रही है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 मार्च को कांग्रेस के गढ़ से बड़ी जनसभा के साथ ही भारतीय जनता पार्टी कुमाऊं क्षेत्र से मिशन 2027 का शंखनाद करेगी। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जि...