Thursday, November 5News and Media

Author: admin

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा ने पकड़ी रिकॉर्ड रफ्तार, केदारनाथ में सबसे अधिक श्रद्धालुओं का आगमन

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा ने पकड़ी रिकॉर्ड रफ्तार, केदारनाथ में सबसे अधिक श्रद्धालुओं का आगमन     देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस वर्ष नया कीर्तिमान बनाने की ओर अग्रसर है। 25 दिनों में ही दर्शनार्थियों की संख्या 12 लाख 60 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है। केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। 22 दिनों में ही 05 लाख 23 हजार से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ धाम में शीश नवा चुके हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र की यात्रा होने से प्रदेश सरकार यहां मौसम के मिजाज पर भी पूरी नजर रखे हुए है। मुख्यमंत्री धामी ने शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मौसम प्रतिकूल होने पर हर एक श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए।   चारों धामों में आस्था और विश्वास का जबरदस्त ...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कोविड महामारी, रूस-यूक्रेन संघर्ष और पश्चिम एशिया संकट के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर दबाव बढ़ा है, जिससे भारत को बढ़ती ईंधन लागत, आयात निर्भरता और आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कोविड महामारी, रूस-यूक्रेन संघर्ष और पश्चिम एशिया संकट के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर दबाव बढ़ा है, जिससे भारत को बढ़ती ईंधन लागत, आयात निर्भरता और आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है बुधवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रीमंडल की बैठक में, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोविड महामारी के बाद, रूस - यूक्रेन संघर्ष और वर्तमान में जारी पश्चिम एशिया के संकट के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला विशेष तौर पर ईंधन, खाद्य पदार्थ और उर्वरकों पर दबाव बढ़ा है। इस वैश्विक संकट के कारण भारत भी बढती ईंधन लागत, आयात निर्भरता और आर्थिक दबाव का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्तमान हालात में नागरिकों से छोटे-छोटे व्यवहारिक बदल...

असम में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बीच मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने दी हिमंत बिस्वा को शुभकामनाएं

Uncategorized
असम में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बीच मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने दी हिमंत बिस्वा को शुभकामनाएं     आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi एवं आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah की गरिमामयी उपस्थिति में असम में एनडीए की लगातार तीसरी ऐतिहासिक विजय के उपरांत आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखंड के लोकप्रिय एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने असम पहुंचकर मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma एवं उनकी नवगठित मंत्रिपरिषद् को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में आज देश का हर राज्य विकास, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार ...

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उद्यानिकी क्षेत्र उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है  

Uncategorized
    कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उद्यानिकी क्षेत्र उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है                 प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य में कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में नवाचार आधारित कार्यों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। बैठक में प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने, नई फसलों को प्रोत्साहन देने तथा आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।   बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को प्रदेश में मोरिंगा की संभावनाओं को तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मोरिंगा स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत लाभकारी फसल है और इसकी मांग देश-विदेश में तेजी से बढ़ रही ...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में कला संस्कृति में उत्तराखण्ड प्रथम, तिब्बत द्वितीय और मणिपुर व बिहार को तीसरा स्थान

Uncategorized
    श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में कला संस्कृति में उत्तराखण्ड प्रथम, तिब्बत द्वितीय और मणिपुर व बिहार को तीसरा स्थान       देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ नर्सिंग द्वारा अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस 12 मई को उत्साह, गरिमा और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए सेवा और मानवता के प्रति अपने समर्पण को दोहराया। मंगलवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखण्ड नर्सेज एंड मिडवाइव्स काउंसिल की कुलसचिव डाॅ मनीषा ध्यानी श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डाॅ) के प्रतापन, प्रो. डाॅ मालविका कांडपाल, प्रो. डाॅ ओम नारायण त्रिपाठी, डॉ. कीर्ति सिंह एवं स्कूल...

मुख्यमंत्री धामी ने दून सैनिक इंस्टीट्यूट, गढ़ी कैंट, देहरादून में ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने दून सैनिक इंस्टीट्यूट, गढ़ी कैंट, देहरादून में ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को दून सैनिक इंस्टीट्यूट, गढ़ी कैंट, देहरादून में ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं सेना के शौर्य के कारण आतंकवाद के विरुद्ध ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। मुख्यमंत्री ने सेना के साहस और शौर्य के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि सेना के साहस, समर्पण और त्याग के कारण दुश्मन कभी भी भारत की ओर आँख उठाने की हिम्मत नहीं कर सकता। मुख्यमंत्री ने कहा ऑपरेशन सिंदूर, आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा देता रहेगा। उन्हो...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा — देवभूमि हमेशा राष्ट्रहित में निभाती आई अग्रणी भूमिका।

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने कहा — देवभूमि हमेशा राष्ट्रहित में निभाती आई अग्रणी भूमिका।       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए ऊर्जा संसाधनों की बचत हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की देशवासियों से की गई अपील केवल आर्थिक बचत के लिए नहीं बल्कि आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर हम सभी अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए अनावश्यक विदेश यात्रा को टालना, स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देना, पेट्रोल डीजल की खपत कम करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करना, ऊर्जा की बचत करना, एक साल के लिए स्वर्ण आभूषणों की खरीद से बचना, खेती में रासायनिक उर्वरक की बजाय प्राकृतिक खाद का इस्तेमाल करना और खाद्य तेल का संयमित उपयोग करना जैसे छ...

लगातार कार्रवाई से सक्रिय हुई RPF देहरादून, चोरी गैंग के चार सदस्य अब तक गिरफ्तार

Uncategorized
    लगातार कार्रवाई से सक्रिय हुई RPF देहरादून, चोरी गैंग के चार सदस्य अब तक गिरफ्तार         रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट देहरादून द्वारा रेलवे संपत्ति की सुरक्षा को लेकर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 10 मई 2026 को निरीक्षक पंकज कुमार के कुशल नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने रेलवे कोचों के अंडर फ्रेम से कॉपर वायर चोरी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शुभम अरोड़ा एवं रितिक कुमार के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्त लंबे समय से रेलवे को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों में शामिल बताए जा रहे हैं। पूछताछ में सामने आया कि दोनों पहले भी रेलवे से जुड़े मामलों में जेल जा चुके हैं और आदतन अपराधी हैं। RPF अधिकारियों के अनुसार यह एक सक्रिय गैंग है, जो रेलवे को...

धामी के नेतृत्व पर भाजपा का बड़ा संकेत दिल्ली मुलाकात के निकले सियासी मायने,राष्ट्रीय अध्यक्ष पहले भी कर चुके हैं तारीफ

Uncategorized
धामी के नेतृत्व पर भाजपा का बड़ा संकेत दिल्ली मुलाकात के निकले सियासी मायने,राष्ट्रीय अध्यक्ष पहले भी कर चुके हैं तारीफ पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार बनने के बाद आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की। सीएम धामी ने भाजपा अध्यक्ष को उत्तराखंड का शहद भेंट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि बैठक के दौरान राज्य के संगठनात्मक विषयों और विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही भाजपा अध्यक्ष से मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। सीएम धामी के साथ इस दौरान भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री की यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब वे पश्चिम बंगाल में भाजपा सर...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल मे आईआरआईए उत्तराखण्ड स्टेट चैप्टर की सीएमई में विशेषज्ञों ने साझा की आधुनिक चिकित्सा की महत्वपूर्ण जानकारियां

उत्तराखंड
    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल मे आईआरआईए उत्तराखण्ड स्टेट चैप्टर की सीएमई में विशेषज्ञों ने साझा की आधुनिक चिकित्सा की महत्वपूर्ण जानकारियां         देहरादून। आईआरआईए उत्तराखण्ड स्टेट चैप्टर की ओर से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एक दिवसीय सीएमई (कन्टीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चिकित्सा विज्ञान की नवीनतम तकनीकों और शोध आधारित जानकारियों पर केन्द्रित इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने “फीटल ईको” विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए गर्भ में पल रहे शिशु के हृदय की जांच और उसके महत्व को रेखांकित किया। सीएमई के दौरान फीटल ईको का लाइव डैमो दिखाकर विशेषज्ञों ने इसके मेडिकल पक्ष को भी विस्तारपूर्वक समझाया। आईआरआईए उत्तराखण्ड स्टेट चैप्टर के अध्यक्ष डाॅ. राजेन्द्र गर्ग एवम सचिव डाॅ प्राची काला ने भी महत्वपूर्णं जानकारियों ...