Monday, September 7News and Media

Author: admin

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्व – गणना पोर्टल न केवल आपकी भागीदारी को सुनिश्चित करेगा, बल्कि भविष्य की योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में भी सहायक होगा

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्व - गणना पोर्टल न केवल आपकी भागीदारी को सुनिश्चित करेगा, बल्कि भविष्य की योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में भी सहायक होगा   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में जनगणना 2027 के अंतर्गत अपनी स्व-गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया पूरी करते हुए राज्य में इस महत्वपूर्ण अभियान की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर जनगणना से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने मुख्यमंत्री को डिजिटल प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश पहली बार पूरी तरह डिजिटल जनगणना की ओर अग्रसर हुआ है, जो पारदर्शिता, सटीकता और जनभागीदारी को सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल भारत को डिजिटल युग में एक और मजबूत कदम आगे बढ़ाने वाली है। जनगणना 2027 का पहला चरण ‘हाउस लि...

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि वनाग्नि की रोकथाम के लिए विभागों के बीच समन्वय के साथ-साथ जनजागरूकता पर भी ध्यान दिया जाए

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि वनाग्नि की रोकथाम के लिए विभागों के बीच समन्वय के साथ-साथ जनजागरूकता पर भी ध्यान दिया जाए     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर जनपद की विभिन्न विधानसभाओं से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की *मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।* मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायकगण अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को शासन तक पहुंचाते हैं, इसलिए उन पर गंभीरता से कार्यवाही करना शासन व प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि अल्पकालिक प्रकृति के कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए, जबकि दीर्घकालिक योजनाओं को निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत चरणबद्ध तरीके से प...

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इन दुकानों के पुनर्निर्माण से स्थानीय व्यापारियों को पुनः आजीविका का साधन प्राप्त होगा और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा

Uncategorized
  मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इन दुकानों के पुनर्निर्माण से स्थानीय व्यापारियों को पुनः आजीविका का साधन प्राप्त होगा और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित सहस्त्रधारा में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मजाडा, कार्लीगाड़, फुलेत, सरोना, बगड़ाधोरण, घघोड़ा, गल्जवाड़ी आदि के 49 आपदा प्रभावित दुकानदारों को 19.60 लाख की राशि के मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत सहायता राशि वितरित की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ हर समय खड़ी है और उनकी हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने सहस्त्रधारा में आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुई दुकानों के स्थान पर नव निर्मित दुकानों का उद्घा...

मुख्यमंत्री धामी ने श्रमिकों को बड़ी राहत देते हुए श्रमिक सेवा मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया, 8005 श्रमिकों के खातों में 17 करोड़ से अधिक की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे ट्रांसफर की

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने श्रमिकों को बड़ी राहत देते हुए श्रमिक सेवा मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया, 8005 श्रमिकों के खातों में 17 करोड़ से अधिक की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे ट्रांसफर की   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा विकसित श्रमिक सेवा मोबाइल एप का लोकापर्ण करने के साथ ही 8005 श्रमिकों के खाते में 17 करोड़ से अधिक राशि का डीबीटी के माध्यम से हस्तातंरण किया। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बोर्ड को अधिक से अधिक श्रमिकों तक पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि, अनुदान वितरण में पारदर्शिता बरते जाने के क्रम में ऑफलाईन अनुदान वितरण बन्द कर ऑनलाईन निस्तारण एवं डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खातों में धनराशि का हस्तांतरण ...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य कृषि को लाभकारी और युवाओं के लिए आकर्षक बनाना है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस क्षेत्र से जुड़ सकें

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य कृषि को लाभकारी और युवाओं के लिए आकर्षक बनाना है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस क्षेत्र से जुड़ सकें     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के अंतर्गत मानचित्रक के पद पर चयनित 12 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति कृषि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी अभ्यर्थी अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ईमानदारी और लगन से कार्य करेंगे मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। इस कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के बाद प्रदेश में अब ...

शिक्षकों की गैरहाजिरी पर बड़ा एक्शन, मसूरी में प्रधानाचार्य को नोटिस जारी

Uncategorized
  शिक्षकों की गैरहाजिरी पर बड़ा एक्शन, मसूरी में प्रधानाचार्य को नोटिस जारी   24 घंटे में जवाब न देने पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी मसूरी (देहरादून): जनगणना 2027 के तहत आयोजित प्रगणक एवं सुपरवाइजर प्रशिक्षण में अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए मसूरी प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपजिलाधिकारी एवं उपखंड जनगणना अधिकारी, मसूरी द्वारा ओक ग्रोव स्कूल, झड़ीपानी के प्रधानाचार्य श्री नरेश कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जारी नोटिस के अनुसार, जनगणना अधिनियम 1948 के तहत प्रगणक एवं सुपरवाइजरों की नियुक्ति की गई थी, जिनके लिए 7 अप्रैल 2026 से तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें संबंधित शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य थी, लेकिन 9 अप्रैल तक भी विद्यालय के किसी भी शिक्षक/शिक्षिका ने प्रशिक्षण में भाग नहीं लिया। प्रशासन ने इसे जनगणन...

जिलाधिकारी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

उत्तराखंड
जिलाधिकारी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की देहरादून 09 अप्रैल,2026 (सू.वि), माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून भ्रमण एवं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने गुरूवार को ऋषिपर्णा सभागार में भ्रमण कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर तैनात सभी जोनल, सेक्टर एवं नोडल अधिकारियों की बैठक लेते हुए समयबद्व सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।   जिलाधिकारी ने मा0 प्रधानमंत्री के सम्मान में पूरे भ्रमण मार्ग पर आमजन से सहयोग प्रदान करने एवं सम्मान कार्यक्रम में स्वैच्छिक प्रतिभाग की सुगमता, समन्वय एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। पीएम के सम्मान में हजारों की संख्या ...

ग्रीन एवं क्लीन यात्रा” को इस बार और व्यापक बनाने के मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश

Uncategorized
  ग्रीन एवं क्लीन यात्रा” को इस बार और व्यापक बनाने के मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश     सीएम धामी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि इस वर्ष देवभूमि उत्तराखंड की जीवन रेखा चारधाम यात्रा को हर दृष्टि से अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित, स्वच्छ और तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जाए, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिल सके। मुख्यमंत्री धामी ने संबंधी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि यात्रा में हर पक्ष विशेषकर हेली सेवाओं के संबंध में व्यावसायिक दृष्टिकोण की अपेक्षा मानवीय संवेदनशीलता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए | देश और दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालओ की सुरक्षा और सुविधा हमारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है | मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी गुरवार को सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार, विश्वकर्मा भवन में चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियों ...

हर युवा के लिए संदेश: “चलते रहना, रुकना मत तुम… जब तक न मंजिल पास रहे”

उत्तराखंड
  हर युवा के लिए संदेश: “चलते रहना, रुकना मत तुम… जब तक न मंजिल पास रहे”     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को खटीमा के खेतलसंडा स्थित सीएसडी कैंटीन में सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन द्वारा स्व. सूबेदार शेर सिंह धामी की छठी पुण्यतिथि पर आयोजित गौरव सैनिक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने 715.51 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीएसडी कैंटीन एवं 162.26 लाख रुपये से निर्मित सैनिक मिलन केन्द्र का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान अपने पिता स्व. सूबेदार शेर सिंह धामी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने शहीदों के परिजनों एवं वीर नारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर उन्होंने 60 वीर नारियों एवं 80 वीर योद्धाओं को सम्मानित...

पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यटन विकास,  उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने दिया संतुलित विकास का मॉडल

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यटन विकास,  उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने दिया संतुलित विकास का मॉडल   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में राज्य में पर्यटन अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में देहरादून से मसूरी को जोड़ने वाले ऐतिहासिक किपलिंग ट्रैक के पुनरोद्धार की महत्वाकांक्षी योजना को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा लगभग 498.14 लाख रुपये की लागत से 3.50 किलोमीटर लंबे इस ऐतिहासिक ट्रैक का व्यापक विकास किया जा रहा है। यह ट्रैक शहनसाही आश्रम से झड़ीपानी तक फैला हुआ है और प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण तथा पहाड़ी दृश्यों के कारण लंबे समय से पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। आधुनिक सड़क मार्गों पर बढ़ती भीड़ और वाहनों के शोर के बीच यह ट्रैक एक ...