Monday, September 7News and Media

Author: admin

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज बैठक में जो भी सुझाव प्राप्त हुए हैं, उस दिशा में तेजी से काम आगे बढ़ाये जायेंगे  

उत्तराखंड
    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज बैठक में जो भी सुझाव प्राप्त हुए हैं, उस दिशा में तेजी से काम आगे बढ़ाये जायेंगे       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में हिमालयी राज्यों के मध्य आपसी समन्वय को सुदृढ़ करने, साझा चुनौतियों के समाधान हिमालयी राज्यों से समन्वय एवं नीति निर्धारण परिषद की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक के लिए समेकित रणनीति तैयार करने तथा क्षेत्रीय विकास को गति देने के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालयी राज्यों की भौगोलिक, पर्यावरणीय एवं सामाजिक परिस्थितियाँ समान होने के कारण आपसी सहयोग और अनुभवों के आदान-प्रदान से प्रभावी नीति निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि जिन हिमालयी राज्यों में विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे कार्य हुए हैं, उन कार्यों का विस्तृत अध्ययन...

परिवारवाद में फंसी कांग्रेस, आम महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका नहीं – सीएम धामी

Uncategorized
परिवारवाद में फंसी कांग्रेस, आम महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका नहीं - सीएम धामी       देहरादून के परेड ग्राउंड से आज एक जोरदार सियासी संदेश निकला, जहां आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने धाकड़ अंदाज में नजर आए। हजारों की संख्या में उमड़ी मातृशक्ति के बीच सीएम धामी ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर सीधा और तीखा हमला बोला, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध को लेकर कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करते हुए इसे महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय बताया।   मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में संसद का जिक्र करते हुए कहा कि जब पूरे देश की नजर नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर थी, तब कांग्रेस और उसके नेताओं का रवैया महिलाओं के सम्मान के विपरीत था। उन्होंने कहा कि विपक्ष का व्यवहार ऐसा था मानो महिलाओं के अधिकारों पर चोट को भी वह अप...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एम्स ऋषिकेश में कैंसर उपचार, न्यूरोसर्जरी, रोबोटिक सर्जरी और जॉइंट रिप्लेसमेंट जैसी अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं

उत्तराखंड, देहरादून
    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एम्स ऋषिकेश में कैंसर उपचार, न्यूरोसर्जरी, रोबोटिक सर्जरी और जॉइंट रिप्लेसमेंट जैसी अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं         भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। ऋषिकेश को चिंतन और उपचार का वैश्विक केंद्र होने के साथ-साथ हिमालय का प्रवेश द्वार के रूप में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व देते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि ऐसा वातावरण दीक्षांत समारोह की गंभीरता को और भी गहरा कर देता है।   उपराष्ट्रपति ने कहा कि दीक्षांत समारोह न केवल वर्षों के अनुशासित प्रयासों और त्याग की परिणति है, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी की शुरुआत भी है। उन्होंने स्नातकों से समर्पण और उद्देश्य की भावना क...

चारधाम यात्रा पर दुष्प्रचार करने वालों की अब खैर नहीं, मुख्यमंत्री धामी ने दिया जीरो टॉलरेंस संदेश

Uncategorized
    चारधाम यात्रा पर दुष्प्रचार करने वालों की अब खैर नहीं, मुख्यमंत्री धामी ने दिया जीरो टॉलरेंस संदेश     पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा यात्री सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, ट्रैफिक प्रबंधन, आपदा सुरक्षा एवं डिजिटल मॉनीटरिंग को सुदृढ़ करते हुए प्रत्येक श्रद्धालु को सुगम एवं व्यवस्थित दर्शन सुनिश्चित किए जा रहे हैं। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चार धाम यात्रा के संबंध में भ्रामक, अपुष्ट एवं तथ्यहीन वीडियो/सामग्री प्रसारित कर आम जनमानस को भ्रमित करने तथा राज्य की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। जनपद रुद्रप्रयाग में सोशल मीडिया मॉनीटरिंग के दौरान एक ऐसा वीडियो संज्ञान में आया, जिसमें केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं को ...

विकास की स्पीड हाई—उत्तराखंड में बीजेपी का क्लियर गेम प्लान”

Uncategorized
“विकास की स्पीड हाई—उत्तराखंड में बीजेपी का क्लियर गेम प्लान”   उत्तराखंड की सियासत में बड़ा संदेश… बीजेपी नेतृत्व ने साफ कर दिया है कि आने वाला विधानसभा चुनाव भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा… और उनकी लीडरशिप पर पूरा भरोसा है। न्यूज़18 के एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी के साथ खास बातचीत में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कामकाज और नेतृत्व की जमकर सराहना की। नितिन नवीन ने साफ कहा कि उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है… और यही वजह है कि आगामी विधानसभा चुनाव भी उनके नेतृत्व में लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने सिर्फ दावे नहीं किए, बल्कि ताबड़तोड़ फैसले लेकर उन्हें जमीन पर उतारा है। आपको बता दे मुख्यमंत्री धामी ने समान नागरिक संहिता लागू करना जैसा कद...

सीएम धामी ने कहा—हर यात्री को बेहतर अनुभव देना सरकार का लक्ष्य

Uncategorized
सीएम धामी ने कहा—हर यात्री को बेहतर अनुभव देना सरकार का लक्ष्य   भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट गुरुवार प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर विधिविधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ग्रीष्मकाल हेतु श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पूरा बद्रीनाथ धाम भक्ति और श्रद्धा के भाव से सराबोर हो उठा। इस पावन अवसर पर देश-विदेश से पहुंचे लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान बद्री विशाल एवं अखंड ज्योति के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कपाट उद्घाटन के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली महाभिषेक पूजा संपन्न कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर स्थित लक्ष्मी मंदिर, गणेश मंदिर तथा आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी सहित अन्य मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने धाम पहु...

जिलाधिकारी सविन बसंल का बड़ा कदम—1098 हेल्पलाइन को बनाया मजबूत सहारा

उत्तराखंड
जिलाधिकारी सविन बसंल का बड़ा कदम—1098 हेल्पलाइन को बनाया मजबूत सहारा देहरादून दिनांक 22 अपै्रल 2026, (सूवि), जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी, देहरादून के नेतृत्व में महिला कल्याण विभाग, उत्तराखंड द्वारा जनपद में बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासनगर क्षेत्र के ग्राम छरबा स्थित मदरसा तथा देहरादून के रेसकोर्स क्षेत्र अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र चंदन नगर में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल-फ्री नंबर 1098 के महत्व एवं उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बाल श्रम, बाल विवाह, बच्चों के प्रति लैंगिक अपराधों से संरक्षण (पोक्सो एक्ट), गुड टच-बैड टच, बाल कल्याण समिति (सीडब्लूसी) तथा किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) की भूम...

प्रधानमंत्री ने फिर व्यक्त की बाबा केदार में अटूट श्रद्धा

Uncategorized
प्रधानमंत्री ने फिर व्यक्त की बाबा केदार में अटूट श्रद्धा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के दिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर बाबा केदार में अपनी गहन आस्था प्रकट की है। प्रधानमंत्री ने बुधवार देर शाम सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बाबा केदार की धरती पर पूर्व में बिताए पलों की भावुक तस्वीरों को जारी किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पूर्व के केदारनाथ प्रवास की स्मृतियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर तस्वीरों के माध्यम से साझा की हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा इन तस्वीरों को साझा करना उस आध्यात्मिक संबंध की अभिव्यक्ति है, जो भगवान शिव के इस ज्योतिर्लिंग और इस तपोभूमि से जुड़ा हुआ है। केदारनाथ धाम, जहां भक्ति, तप और श्रद्धा का संगम होता है, वहीं से प्रधानमंत्री का यह भावपूर्ण संदेश करोड़ों श्रद्धालुओं के हृदय को स्पर्श कर रहा है। मुख्यमंत...

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को दी चेतावनी—देरी पर होगी कार्रवाई

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को दी चेतावनी—देरी पर होगी कार्रवाई मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज बुधवार को चमोली स्थित बीआरओ गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत एवं गहन समीक्षा की। इस अवसर पर आयोजित बैठक में पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से धाम में चल रहे निर्माण कार्यों, उनकी वर्तमान प्रगति, तकनीकी पहलुओं तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई।     बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी (पीआईयू) योगेश मनराल ने विभिन्न परियोजनाओं की स्थिति, अब तक की उपलब्धियों तथा निर्धारित समयसीमा के सापेक्ष प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मास्टर प्लान के अंतर्गत अनेक महत्वपूर्ण कार्य तेजी से प्रगति पर हैं, जिनमें आधारभूत ढांचे का सुदृढ़ीकरण, यात्री सु...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा तीर्थयात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

उत्तराखंड
    मुख्यमंत्री धामी ने कहा तीर्थयात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ धाम पहुंचकर ग्राउंड जीरो पर उतरते हुए मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यों का व्यापक एवं गहन स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता, समयबद्धता तथा व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थलों का भ्रमण करते हुए मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्यों की वर्तमान स्थिति पर संतोष व्यक्त करने के साथ-साथ उन्हें और अधिक प्रभावी एवं तीव्र गति से आगे बढ़ाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि बद्रीनाथ धाम से जुड़े सभी विकास कार्य जिलाधिकारी की प्रत्यक्ष निगरानी में तय...