Monday, September 7News and Media

Author: admin

केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन प्रदान किया तथा राज्य के हितों के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया 

उत्तराखंड
    केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन प्रदान किया तथा राज्य के हितों के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी से नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में भेंट कर उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों एवं आपदाजन्य संवेदनशीलता के दृष्टिगत विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा के निर्बाध, सुरक्षित एवं सुचारू संचालन हेतु व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति को पूर्ववत् 100 प्रतिशत बनाए रखने का अनुरोध किया। उन्होंने अवगत कराया कि राज्य में अप्रैल से नवम्बर तक संचालित होने वाली चारधाम यात्रा के दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धाल...

मुख्यमंत्री धामी ने वोकल फॉर लोकल” और “लोकल टू ग्लोबल” को बढ़ावा देने की अपील की

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने वोकल फॉर लोकल” और “लोकल टू ग्लोबल” को बढ़ावा देने की अपील की     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुग्राम में आयोजित AWPL के भव्य “विजय पर्व” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से AWPL के उन प्रतिभाशाली एवं परिश्रमी साथियों को सम्मानित किया जा रहा है, जिन्होंने अपने परिश्रम और समर्पण से सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि यह संस्थान डायरेक्ट सेलिंग मॉडल के माध्यम से अपने उत्पादों को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचा रहा है, जिससे ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध हो रहे हैं और लाखों लोगों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है।     मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित विशाल जनसमूह का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे यह स्पष्ट होता है कि ...

सीएम धामी बोले – यात्रा को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रतिबद्ध सरकार

उत्तराखंड
सीएम धामी बोले – यात्रा को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रतिबद्ध सरकार मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने भेंट की। उन्होंने आगामी यात्रा को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत भी कराया।   इस दौरान अध्यक्ष श्री नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्यमंत्री को 20 मई 2026 को श्री हेमकुंट साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे के विदाई समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। यात्रा व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि हेमकुंड...

सीएम धामी बोले – प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बढ़ रहा भारत का सम्मान

उत्तराखंड
सीएम धामी बोले – प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बढ़ रहा भारत का सम्मान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मोथरोवाला, देहरादून में बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 133वें संस्करण को सुना।   मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देशवासियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री समाज के विभिन्न वर्गों के प्रेरक कार्यों, नवाचारों, स्टार्टअप, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण एवं लोक संस्कृति से जुड़े विषयों को प्रभावी रूप से सामने रखते हैं, जिससे लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम ने आमजन के प्रयासों को एक मंच प्रदान किया है। इससे देश के कोने-कोने में हो रहे उत्कृष्ट कार्यों को पहच...

गणेश जोशी की पहल, टिहरी में ‘माई ब्लॉक माई शॉप’ जैसी योजनाओं को बढ़ावा

उत्तराखंड
गणेश जोशी की पहल, टिहरी में ‘माई ब्लॉक माई शॉप’ जैसी योजनाओं को बढ़ावा टिहरी, 25 अप्रैल। प्रदेश के कृषि एवं जनपद टिहरी के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में जिला योजना की बैठक आज शनिवार 25 अप्रैल, 2026 को जिला कलेक्ट्रेट सभागार, नई टिहरी में आयोजित हुई।   बैठक में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिला योजना को अधिक प्रभावी और दूरदर्शी बनाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का निर्माण जनप्रतिनिधियों एवं विधायकों की सहभागिता से किया जाए तथा आगामी 30 वर्षों को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक योजना तैयार की जाए। साथ ही जिलाधिकारी को पर्यटन विभाग की पृथक बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या राष्ट्रीय स्तर पर चुनौती है, अतः इसके समाधान हेतु सुनियोजित विकास की...

मुख्यमंत्री धामी के आवास पर 45 दिन में 520 किलो शहद उत्पादन, स्वरोजगार का नया मॉडल

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी के आवास पर 45 दिन में 520 किलो शहद उत्पादन, स्वरोजगार का नया मॉडल   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री आवास परिसर में इस वर्ष मात्र 45 दिनों की अवधि में 520 किलोग्राम शहद का उत्पादन किया गया । मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में शहद उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए अपार संभावनाएं मौजूद हैं, विशेषकर पर्वतीय और वन क्षेत्रों में। उन्होंने निर्देश दिए कि वन क्षेत्रों में बी-बॉक्स की स्थापना के लिए एक प्रभावी नीति तैयार की जाए, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकें। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत मधुमक्खी पालन को प्राथमिकता दी जाएगी और इससे जुड़े किसानों एवं उद्यमियों को विशेष सब्सिडी प्रदान करने की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री न...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं युवा विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है और भविष्य में भी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रहेगी

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं युवा विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है और भविष्य में भी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रहेगी       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेशभर से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया तथा कई प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया।   मुख्यमंत्री ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आर्थिक सहायता से संबंधित विभिन्न मामलों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भ...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दो दिवसीय स्टार नाइट

Uncategorized
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दो दिवसीय स्टार नाइट देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में 27 और 28 अप्रैल को सुर-संगीत की भव्य महफिल सजने जा रही है। 27 अप्रैल को प्रियंका मेहर अपनी मधुर आवाज से उत्तराखण्डी लोक संगीत की छटा बिखेरेंगी। डीजे निक के हाई-वोल्टेज साउंड के साथ धमाकेदार म्यूजिक का ऐसा जबरदस्त संगम होगा, जो हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देगा। वहीं 28 अप्रैल की शाम बॉलीवुड सिंगर विशाल मिश्रा के लाइव कॉन्सर्ट से गुलजार होगी। एसजीआरआर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं में इस दो दिवसीय आयोजन को लेकर खासा उत्साह और बेसब्री देखी जा रही है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. लोकेश गम्भीर ने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय के वार्षिक फैस्ट जैनिथ 2026 को लेकर जोरशोर से तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। पथरी बाग स्थित विश्वविद्यालय के हैलीपैड को कार्यक्रम स्थल के र...

सीएम धामी का सख्त संदेश: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी तुरंत कड़ी कार्रवाई

Uncategorized
सीएम धामी का सख्त संदेश: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी तुरंत कड़ी कार्रवाई चारधाम यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं तथ्यहीन सूचनाएं प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। पूर्व में दर्ज प्रकरणों के क्रम में आज जनपद रुद्रप्रयाग के थाना सोनप्रयाग में एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है। सोशल मीडिया मॉनीटरिंग के दौरान इंस्टाग्राम आईडी thecurlypoet के माध्यम से प्रसारित एक वीडियो संज्ञान में आया, जिसमें केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं को लेकर भ्रामक एवं निराधार दावे किए गए। वीडियो में यह गलत जानकारी दी गई कि एक वृद्ध श्रद्धालु को स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद प्रशासन द्वारा सहायता नहीं दी गई तथा वीआईपी प्रोटोकॉल के चलते सामान्य श्रद्धालुओं की अनदेखी की जा रही है। जबकि वास्तविकता में दिनांक 22.04.2026 को गुजरात निवासी एक श्रद्धालु की तबीयत खराब होने पर प्...

फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए फैलाई गई फर्जी कहानी, प्रशासन ने दर्ज की FIR

Uncategorized
फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए फैलाई गई फर्जी कहानी, प्रशासन ने दर्ज की FIR     चारधाम यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं तथ्यहीन सूचनाएं प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। पूर्व में दर्ज प्रकरणों के क्रम में आज जनपद रुद्रप्रयाग के थाना सोनप्रयाग में एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है।   सोशल मीडिया मॉनीटरिंग के दौरान इंस्टाग्राम आईडी thecurlypoet के माध्यम से प्रसारित एक वीडियो संज्ञान में आया, जिसमें केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं को लेकर भ्रामक एवं निराधार दावे किए गए। वीडियो में यह गलत जानकारी दी गई कि एक वृद्ध श्रद्धालु को स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद प्रशासन द्वारा सहायता नहीं दी गई तथा वीआईपी प्रोटोकॉल के चलते सामान्य श्रद्धालुओं की अनदेखी की जा रही है।   जबकि वास्तविकता में दिनांक 22.04.2026 को गुजरात निवासी एक श्रद्धालु की तबीयत ...