Monday, September 7News and Media

Author: admin

मुख्यमंत्री धामी बोले — जनरल खंडूड़ी का जीवन सादगी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की मिसाल था

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी बोले — जनरल खंडूड़ी का जीवन सादगी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की मिसाल था उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) को हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे। मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा और हर वर्ग के लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।अंतिम संस्कार के दौरान सेना एवं पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी। उनके पुत्र श्री मनीष खंडूरी ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी जी का निधन राज्य और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय परिवार ने मेजर जनरल भूवन चन्द्र खण्डूड़ी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

Uncategorized
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय परिवार ने मेजर जनरल भूवन चन्द्र खण्डूड़ी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की   देहरादून। उत्तराखण्ड ने आज एक ऐसे महान सपूत को खो दिया, जिनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, अनुशासन, ईमानदारी और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता मेजर जनरल (से.नि.) भूवन चन्द्र खण्डूड़ी के निधन से सम्पूर्ण प्रदेश शोकाकुल है। उनका जाना उत्तराखण्ड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय परिवार ने मेजर जनरल भूवन चन्द्र खण्डूड़ी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डाॅ) के. प्रतापन ने कहा कि मेजर जनरल खण्डूड़ी एक कर्मयोगी, दूरदर्शी एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानने वाले जननेता थे। उनका व्यक्तित्व सादगी, ...

उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए निरंतर कार्यरत है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री धामी

Uncategorized
  उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए निरंतर कार्यरत है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री धामी     बस्तर, छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद् की 26वीं बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता की। इस महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न राज्यों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने, आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, आधारभूत संरचनाओं के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से रखते हुए कहा कि राज्यों के बीच बेहतर संवाद, सहयोग और समन्वय से ही देश के ...

उत्तराखंड ने खोया एक अनुशासित सैनिक, कुशल प्रशासक और जनप्रिय नेता : मुख्यमंत्री धामी

Uncategorized
    उत्तराखंड ने खोया एक अनुशासित सैनिक, कुशल प्रशासक और जनप्रिय नेता : मुख्यमंत्री धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित बसंत विहार में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के आवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। छत्तीसगढ़ प्रवास से देहरादून पहुंचने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री श्री धामी सीधे स्वर्गीय श्री खण्डूरी के निवास पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें विनम्र नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूरी का जीवन अनुशासन, राष्ट्रसेवा, ईमानदारी और जनकल्याण के मूल्यों का प्रेरणादायी उदाहरण रहा है। भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवाएं देने के पश्चात उन्होंने राजनीति और सार्वजनिक जीवन में भी उच्च आदर्श स्थापित किए। मुख्यमंत्री श्री...

अमित शाह की मौजूदगी में जगदलपुर पहुंचे धामी, बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को बताया अमूल्य धरोहर

Uncategorized
    अमित शाह की मौजूदगी में जगदलपुर पहुंचे धामी, बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को बताया अमूल्य धरोहर           जगदलपुर में दिखी भारत की सांस्कृतिक आत्मा, मुख्यमंत्री धामी ने सराहा बस्तर की जनजातीय विरासत छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आयोजित “बस्तर के संग” लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने हिस्सा लेते हुए बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और लोक परंपराओं की मुक्त कंठ से सराहना की। मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक से पूर्व आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah की गरिमामयी उपस्थिति रही। बादल अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की लोक कला, लोक संगीत, पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्यमंत्री धामी न...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर पर्वतीय नगरों के विकास को मिली नई रफ्तार

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर पर्वतीय नगरों के विकास को मिली नई रफ्तार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में यातायात और पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। जनपद चमोली के गैरसैंण और जनपद बागेश्वर के काण्डा में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण परियोजनाओं को लेकर आवास विभाग ने विभागीय व्यय समिति की बैठकों में महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ आ राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठकों में दोनों परियोजनाओं के विस्तृत आगणनों पर चर्चा करते हुए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति के लिए अग्रेतर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठकों में आवास विभाग, वित्त विभाग, नियोजन विभाग, संबंधित जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों तथा कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विभाग का मानना...

मंत्री गणेश जोशी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त किया

उत्तराखंड
    मंत्री गणेश जोशी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त किया   देहरादून, 18 मई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़-बुरांसखण्डा मोटर मार्ग के सर्वे कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को मोटर मार्ग के सर्वे एवं अलाइनमेंट कार्य को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने मोटर मार्ग के अलाइनमेंट को लेकर अपनी नाराजगी भी व्यक्त की। इस पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक समाधान का आश्वासन दिया। मंत्री गणेश जोशी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त किया।   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए तत्काल शीघ्र अति शीघ्र ग्रामीणों के साथ समन्वय स्थापि...

मंत्री गणेश जोशी ने ₹170.20 लाख की विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

Uncategorized
    मंत्री गणेश जोशी ने ₹170.20 लाख की विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास     देहरादून, 18 मई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज सुवाखोली में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ₹170.20 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के साथ अधिकारियों को सभी परियोजनाएं तय समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा बुरांशखण्डा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में ₹45 लाख की लागत से निर्मित टिन शेड एवं रेलिंग कार्य का लोकार्पण किया गया। वहीं सुवाखोली स्थित माता भुवनेश्वरी देवी मंदिर में ₹42.80 लाख की लागत से टिन शेड एवं रेलिंग निर्माण कार्य, सुवाखोली में ₹10.49 लाख की लागत से टॉयलेट निर्माण कार्य, बिचली कफलानी मोटीधार मार्ग...

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में एमडीडीए की कार्रवाई, अवैध कॉलोनियों के निर्माण कार्य, सीमांकन और सड़कें ध्वस्त

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में एमडीडीए की कार्रवाई, अवैध कॉलोनियों के निर्माण कार्य, सीमांकन और सड़कें ध्वस्त   देहरादून में अवैध प्लॉटिंग और बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत सिमलास ग्रांट स्थित ग्राम झड़ौंद में विभिन्न लोगों द्वारा की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर संयुक्त सचिव प्रत्यूस सिंह के निर्देशों पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कई बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के निर्माण कार्यों को ध्वस्त किया गया। एमडीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से काटे जा रहे प्लॉट, बनाई जा रही सड़कें और अन्य निर्माण कार्यों को जेसीबी मशीनों की सहायता से ध्वस्त किया। संयुक्त सचिव प्रत्यूस सिंह ने स्पष्ट किया कि बिना स्वीकृत लेआउट और मानच...

निर्वाचन विभाग ने बीएलओ और बीएलए-2 को समन्वय बनाकर पहले से कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश

उत्तराखंड
निर्वाचन विभाग ने बीएलओ और बीएलए-2 को समन्वय बनाकर पहले से कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश   विधानसभा क्षेत्र-18 धर्मपुर में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्वाचन विभाग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, बीएलए-1, बीएलए-2, बीएलओ, पार्षदों और सुपरवाइजरों को अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण अभियान बताया। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी और पूरी तरह अद्यतन बनाना निर्वाचन आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए फील्ड स्तर पर हर कार्मिक को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।   प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 01 से 118 तक नियुक्त विभिन्न राजनीतिक दलों ...