Monday, September 7News and Media

Author: admin

मुख्यमंत्री धामी ने कहा उत्तराखंड विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री धामी ने कहा उत्तराखंड विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है।     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में सिंचाई विभाग एवं कृषि विभाग के अन्तर्गत विभिन्न पदों पर चयनित कुल 483 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिसमें 473 पद सिंचाई एवं 10 पद कृषि विभाग के शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री और मेजर जनरल (से.नि) भुवन चंद्र खंडूड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि खंडूड़ी जी ने ऐसे उत्तराखंड का सपना देखा था, जहाँ युवाओं की पहचान उनकी मेहनत और प्रतिभा से हो। उन्होंने कहा आज युवाओं को मिलने जा रहे नियुक्तिपत्र इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार उनके सवप्नों को पूरा कर रही है।   मुख्यमंत्री ने कहा यह नियुक्ति पत्र वितरण प्रतिभाशाली युवाओं की मेहनत, लगन...

देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं — सीएम धामी

Uncategorized
    देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं — सीएम धामी     देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों पर नमाज़ पढ़ने को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड में सार्वजनिक सड़कों को धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से बाधित करने की अनुमति किसी भी कीमत पर नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आस्था का सम्मान सभी को है, लेकिन कानून और व्यवस्था से ऊपर कोई नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश में चारधाम यात्रा चल रही है और लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। ऐसे में राज्य का वातावरण शांत, व्यवस्थित और अनुशासित बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़कें आम जनता की आवाजाही के लिए हैं, उन्हें अवरोध या प्रदर्शन का माध्यम नहीं बनने दिया जाएगा। सीए...

मुख्यमंत्री धामी ने वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं एवं मानसून तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं एवं मानसून तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं एवं मानसून तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन संपदाओं को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा वनाग्नि की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए रिस्पॉन्स टाइम न्यूनतम रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि वनाग्नि की सूचना मिलने के एक घंटे के भीतर संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचें। *वनाग्नि नियंत्रण के लिए शीतलखेत मॉडल अपनाने के निर्देश* मुख्यमंत्री ने व...

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 29.10 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति 

Uncategorized
    मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 29.10 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अवस्थापना विकास, पेयजल व्यवस्था तथा जनसुविधाओं के विकास से संबंधित योजनाओं के लिए ₹ 29.10 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल सके। मुख्यमंत्री ने आवास विभाग के अन्तर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल के नीलकंठ में बहुमंजिला पार्किंग निर्माण कार्य हेतु ₹ 48.82 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही प्रथम किश्त के रूप में ₹ 19.53 करोड़, जनपद अल्मोड़ा में विधानसभा स...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के पथरी बाग स्थित हैलीपैड ग्राउण्ड में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 में करीब 800 छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों , संकाय सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की

उत्तराखंड
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के पथरी बाग स्थित हैलीपैड ग्राउण्ड में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 में करीब 800 छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों , संकाय सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की     श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के प्रचार के संबंध भारत के “100 दिवस में 100 शहरों में” आयोजित कार्यक्रम के अन्तर्गत एक योग राष्ट्रीय कार्यशाला सह सेमिनार का आयोजन किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के पथरी बाग स्थित हैलीपैड ग्राउण्ड में करीब 800 छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों , संकाय सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री लेफ्टिनेंट जनरल भुवन चन्द खंडूरी जी के राजकीय शोक को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम को श्रद्धांजलि कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पूर्व मुख्य...

मुख्यमंत्री धामी की हरित विकास सोच और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की पहल से उत्तराखंड में सौर ऊर्जा को मिल रही नई पहचान

उत्तराखंड
    मुख्यमंत्री धामी की हरित विकास सोच और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की पहल से उत्तराखंड में सौर ऊर्जा को मिल रही नई पहचान   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में प्रदेश में हरित ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव दिख रहे हैं। देहरादून स्थित उत्तराखंड सूचना एवं लोक संपर्क विभाग ने अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अपने रिंग रोड, 6 नंबर पुलिया, रायपुर स्थित मुख्यालय में 70 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर पावर प्लांट स्थापित किया है। इस पहल का सकारात्मक प्रभाव पहले ही महीने में दिखाई दिया, जब अप्रैल 2026 में विभाग का बिजली बिल घटकर मात्र ₹1700 रह गया। पूर्व में विभाग को कमर्शियल टैरिफ के तहत प्रतिमाह लगभग ₹1 लाख 20 हजार बिजली बिल के रूप में भुगतान करना पड़ता था। यह सोलर पावर प्लांट उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अधिक...

धामी सरकार का धार्मिक पुनर्जागरण मॉडल, हरिपुर में लौटेगी सदियों पुरानी तीर्थ परंपरा

उत्तराखंड
    धामी सरकार का धार्मिक पुनर्जागरण मॉडल, हरिपुर में लौटेगी सदियों पुरानी तीर्थ परंपरा     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून जनपद के हरिपुर कालसी में निर्माणाधीन राज्य के पहले भव्य यमुना घाट के कार्यों को जुलाई माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास सीएम धामी द्वारा वर्ष 2024 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर किया गया था। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप हरिपुर कालसी को धार्मिक एवं आध्यात्मिक तीर्थ स्थल के रूप में पुनः स्थापित करने की दिशा में यह परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। घाट निर्माण कार्य के लिए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) को नोडल एजेंसी बनाया गया है, जो इस महत्वाकांक्षी परियोजना की देखरेख कर रहा है। देवभूमि उत्तराखंड यमुनोत्री धाम के रूप में मां यमुना के उद्गम स्थल की भूमि होने ...

राहुल गांधी की बयानबाजी देश का अपमान, जनता देगी जवाब : धामी”

Uncategorized
“राहुल गांधी की बयानबाजी देश का अपमान, जनता देगी जवाब : धामी”     देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लिए कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए ‘गद्दार’ शब्द को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और 140 करोड़ देशवासियों का अपमान बताया है। उन्होंने राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि इस तरह की भाषा कांग्रेस की अराजक और अर्बन नक्सलवादी मानसिकता को दर्शाती है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक आर्थिक संकट, कोरोना महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसी कठिन परिस्थितियों के बीच भी दुनिया के सामने अपनी आर्थिक ताकत और स्थिरता साबित की है। आज जब दुनिया के कई देश महंगाई और ऊर्जा संकट से जूझ रहे हैं, तब भारत मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है और आम जनता को राहत देने ...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सोच है कि विकास की रोशनी प्रदेश के अंतिम छोर तक पहुंचे- डॉ. आर. राजेश कुमार

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सोच है कि विकास की रोशनी प्रदेश के अंतिम छोर तक पहुंचे- डॉ. आर. राजेश कुमार   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुरूप प्रदेश के दूरस्थ जनपदों में आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कुमाऊं मंडल के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले बागेश्वर जिले को जल्द ही एक अत्याधुनिक राज्य अतिथि गृह की सौगात मिलने जा रही है। राज्य सम्पत्ति विभाग ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को न केवल प्रशासनिक जरूरतों बल्कि पर्यटन और स्थानीय सांस्कृतिक पहचान से भी जोड़ने का निर्णय लिया है। सचिवालय में मंगलवार को आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में ग्राम टेलापालन, तहसील बागेश्वर स्थित 45 नाली भूमि पर प्रस्तावित राज्य अतिथि गृह निर्माण की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) पर विस्तार से चर्चा की गई। लगभग 17.52 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

मुख्यमंत्री धामी बोले — जनरल खंडूड़ी का जीवन सादगी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की मिसाल था

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी बोले — जनरल खंडूड़ी का जीवन सादगी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की मिसाल था उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) को हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे। मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा और हर वर्ग के लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।अंतिम संस्कार के दौरान सेना एवं पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी। उनके पुत्र श्री मनीष खंडूरी ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी जी का निधन राज्य और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्...