Thursday, November 12News and Media

Author: admin

पालीहाउस निर्माण के कार्य को प्राथमिकता पर किया जाए: कृषि मंत्री गणेश जोशी

पालीहाउस निर्माण के कार्य को प्राथमिकता पर किया जाए: कृषि मंत्री गणेश जोशी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
पालीहाउस निर्माण के कार्य को प्राथमिकता पर किया जाए: कृषि मंत्री गणेश जोशी   शुक्रवार को देहरादून के न्यू कैंट स्थित शासकीय आवास में प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उद्यान विभाग द्वारा संचालित नाबार्ड की आरआईडीएफ योजनान्तर्गत क्लस्टर आधारित छोटे पॉलीहाउस में सब्जी एवं फूलों की खेती योजना की समीक्षा की। बैठक में कृषि सचिव डा0 एस0एन0 पाण्डे, और महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान उपस्थित रहे। कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि नाबार्ड योजना के तहत छोटे पॉलीहाउसों की स्थापना में गति लायी जाए और जिन कृषकों द्वारा कृषकांश की धनराशि जमा करा दी गयी है, उनके प्रक्षेत्रों पर प्राथमिकता के आधार पर पॉलीहाउसों की स्थापना करायी जाय। उन्होंने इस बावत कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देश जारी करने को कहा। बैठक में कृषि एवं उद्यान विभाग के महानिदेशक द्वारा अवगत ...
निर्वाचन आयोग की टीम ने बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजरों को दिया प्रशिक्षण      

निर्वाचन आयोग की टीम ने बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजरों को दिया प्रशिक्षण    

देहरादून, उत्तराखंड
निर्वाचन आयोग की टीम ने बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजरों को दिया प्रशिक्षण     भारत निर्वाचन आयोग की ओर से शुक्रवार को चमोली तहसील में प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां आयोग के अवर सचिव श्री दिलीप महतो की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां आयोग के 8 सदस्यीय दल की ओर से दूरस्थ मतदेय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर चुनाव संबंधी तैयारियों, आधारभूत सुविधाओं और मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की गयी। इस अवसर पर अवर सचिव ने बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) और बीएलओ सुपरवाइजरों कोत आगामी निर्वाचन कार्यों के संदर्भ में प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन और ट्रांसफर की प्रक्रिया, दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा तथा ई-पंजीकरण जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। अवर सचिव ने उपस्थित अधिकारियों क...
शिक्षकों के स्थानांतरण-प्रमोशन दोनों होंगेः डॉ. धन सिंह रावत   

शिक्षकों के स्थानांतरण-प्रमोशन दोनों होंगेः डॉ. धन सिंह रावत  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
शिक्षकों के स्थानांतरण-प्रमोशन दोनों होंगेः डॉ. धन सिंह रावत देहरादून, 13 जून 2025 विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षकों को वार्षिक स्थानांतरण का लाभ दिया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके साथ ही शिक्षकों की पदोन्नति के प्रकरण को भी विभागीय स्तर पर सुलझाने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं ताकि लम्बे समय से प्रोमोशन का इन्तजार कर रहे शिक्षकों को इसका लाभ दिया जा सके। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षकों के प्रमोशन एवं वार्षिक स्थानांतरण को लेकर राज्य सरकार गंभीर है। सरकार की मंशा जल्द से जल्द सभी पात्र शिक्षकों को प्रमोशन का लाभ देना है। उन्होंने बताया कि हाल ही में शिक्षकों के प्रमोशन और वार्षिक स्थानांतरण को लेकर उनकी अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आ...
ADG के निर्देश : यातायात व पार्किंग की व्यवस्थित योजना बनाई जाए    

ADG के निर्देश : यातायात व पार्किंग की व्यवस्थित योजना बनाई जाए   

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
ADG के निर्देश : यातायात व पार्किंग की व्यवस्थित योजना बनाई जाए दिनांक 15 जून 2025 को आयोजित होने वाले *कैंची धाम स्थापना दिवस मेले* की सुरक्षा, यातायात एवं व्यवस्थाओं की तैयारियों के क्रम में *अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) उत्तराखण्ड, श्री वी. मुरुगेशन द्वारा आज कैंची धाम क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।* निरीक्षण के दौरान उन्होंने *संपूर्ण आयोजन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, निगरानी व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े बिंदुओं की बारीकी से समीक्षा की।* इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र श्रीमती रिधिम अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। ADG महोदय ने सर्वप्रथम कैंची धाम मंदिर पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्...
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेयजल की समस्या का डे-टू-डे ही समाधान किया जाए। कोई भी शिकायत अनावश्यक लंबित न रहे   

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेयजल की समस्या का डे-टू-डे ही समाधान किया जाए। कोई भी शिकायत अनावश्यक लंबित न रहे  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेयजल की समस्या का डे-टू-डे ही समाधान किया जाए। कोई भी शिकायत अनावश्यक लंबित न रहे   मा0 मुख्यमंत्री के सुशासन एवं जनसेवा संकल्प के तहत पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन सर्तकता और सक्रियता से डे-टू-डे समस्या का निदान करने में जुटा है। विगत 14 अप्रैल से लेकर 13 जून तक पेयजल की 142 शिकायतें मिली है, जिसमें से 138 शिकायतों का समाधान कर लिया गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर एडीएम की अध्यक्षता में जिले स्तर पर समिति गठित की गई है, जो नियमित रूप से पेयजल शिकायतों की मॉनिटरिंग में लगी है। डीएम के निर्देश पर पेयजल सप्लाई से जुड़े 07 विभागों के अधिकारी 20 अप्रैल से 24ग7 जिला कंट्रोल रूम में तैनात किए गए है। *जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील भी की ह...
सीएम धामी ने बैठक के दौरान मौन रखकर दी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि

सीएम धामी ने बैठक के दौरान मौन रखकर दी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
सीएम धामी ने बैठक के दौरान मौन रखकर दी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हादसा देश और विश्व के लिए अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। राज्य सरकार की संवेदनाएं इस दुख की घड़ी में मृतकों के परिवारजनों के साथ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सीएम आवास में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की एवं शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्ति की।...
मुख्यमंत्री ने बैठक में निर्देश दिये कि हल्द्वानी में जू एण्ड सफारी के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए   

मुख्यमंत्री ने बैठक में निर्देश दिये कि हल्द्वानी में जू एण्ड सफारी के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री ने बैठक में निर्देश दिये कि हल्द्वानी में जू एण्ड सफारी के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में वन्यजीव बोर्ड की 21वीं बैठक के दौरान वन विभाग के अधिकारियों को वनों के संरक्षण के साथ ही वन संपदाओं को लोगों की आजीविका से जोड़ने की दिशा में विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईकोलॉजी और ईकोनॉमी में संतुलन बनाते हुए आगामी 10 सालों के लिए विस्तृत प्लान करते हुए वन क्षेत्रों के आस-पास ईको-टूरिज्म की गतिविधयों को बढ़ावा दिया जाए। साथ ही मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को कम करने के साथ ही ऐसी घटनाओं में त्वरित मुआवजा वितरण के लिए डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम लागू किया जाए। मुख्यमंत्री ने बैठक में निर्देश दिये कि हल्द्वानी में जू एण्ड सफारी के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि वन विश्राम भ...
जिलाधिकारी वंदना सिंह ने जानकारी दी कि प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंची धाम मेले में श्रद्धालुओं की संख्या प्रतिवर्ष तेजी से बढ़ रही है। एक साल में लगभग 24 लाख श्रद्धालुओं ने कैंची धाम में दर्शन किए, जबकि पूर्व वर्षों में यह संख्या औसतन 8 लाख के आसपास रही थी। इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में और अधिक वृद्धि की संभावना है।   

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने जानकारी दी कि प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंची धाम मेले में श्रद्धालुओं की संख्या प्रतिवर्ष तेजी से बढ़ रही है। एक साल में लगभग 24 लाख श्रद्धालुओं ने कैंची धाम में दर्शन किए, जबकि पूर्व वर्षों में यह संख्या औसतन 8 लाख के आसपास रही थी। इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में और अधिक वृद्धि की संभावना है।  

देहरादून, उत्तराखंड, बोलता वोटर
  जिलाधिकारी वंदना सिंह ने जानकारी दी कि प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंची धाम मेले में श्रद्धालुओं की संख्या प्रतिवर्ष तेजी से बढ़ रही है। एक साल में लगभग 24 लाख श्रद्धालुओं ने कैंची धाम में दर्शन किए, जबकि पूर्व वर्षों में यह संख्या औसतन 8 लाख के आसपास रही थी। इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में और अधिक वृद्धि की संभावना है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान कैंचीधाम मेले की व्यापकता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तात्कालिक, मध्यकालिक और दीर्घकालिक योजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि तात्कालिक उपायों से मेले के वर्तमान संचालन को बेहतर बनाया जाए, वहीं मध्यकालिक और दीर्घकालिक योजनाओं के माध्यम से स्थायी एवं सुदृढ़ प्रबंधन प्रणाली विकसित की जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सेनेट...
वित्तीय अनुशासन बनाने में देवभूमि उत्तराखंड दूसरे स्थान पर आया है : धामी      

वित्तीय अनुशासन बनाने में देवभूमि उत्तराखंड दूसरे स्थान पर आया है : धामी    

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  वित्तीय अनुशासन बनाने में देवभूमि उत्तराखंड दूसरे स्थान पर आया है : धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए गुप्तकाशी एवं ज्योर्तिमठ में एक्सिस बैंक की नई शाखाओं का वर्चुअल शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने गुप्तकाशी एवं ज्योर्तिमठ में एक्सिस बैंक की नई शाखाओं के शुभारंभ पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे सीमांत क्षेत्रों में आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार होगा। यह कदम वित्तीय समावेशन साथ क्षेत्रीय विकास को गति प्रदान करेगा। गुप्तकाशी और ज्योर्तिमठ दोनों ही चार धाम यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव हैं। इन स्थानों पर बैंक की शाखाएं खुलने से स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालुओं को भी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा राज्य सरकार, प्रदेश में सभी बैंकों के आवश्क बुनियादी ढांचे क...
मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारियों सहित सभी नगर निकायों, ग्राम पंचायतों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे इस पहल को मिशन मोड में लें और स्थानीय स्तर पर साफ-सफाई को प्राथमिकता दें      

मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारियों सहित सभी नगर निकायों, ग्राम पंचायतों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे इस पहल को मिशन मोड में लें और स्थानीय स्तर पर साफ-सफाई को प्राथमिकता दें    

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारियों सहित सभी नगर निकायों, ग्राम पंचायतों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे इस पहल को मिशन मोड में लें और स्थानीय स्तर पर साफ-सफाई को प्राथमिकता दें   प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को और मजबूत आधार देते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने एक अभिनव पहल की घोषणा की है। अब मुख्यमंत्री जिस भी स्थान पर दौरे पर जाएंगे या जहां रात्रि विश्राम करेंगे, वहां अनिवार्य रूप से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारियों सहित सभी नगर निकायों, ग्राम पंचायतों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे इस पहल को मिशन मोड में लें और स्थानीय स्तर पर साफ-सफाई को प्राथमिकता दें। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों, युवाओं और स्वयंसेवी संगठनों से भी अपील की है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें। मुख्यमंत्री ने कहा, "...