Thursday, November 12News and Media

Author: admin

सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम जाने वाली पैदल यात्रा का हो रहा है विधिवत संचालन   

सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम जाने वाली पैदल यात्रा का हो रहा है विधिवत संचालन  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम जाने वाली पैदल यात्रा का हो रहा है विधिवत संचालन   जंगलचट्टी के निकट निरंतर हो रही भारी वर्षा के कारण गधेरे में अचानक मलबा एवं पत्थरों के आने से केदारनाथ धाम को जाने वाला पैदल मार्ग आंशिक रूप से बाधित हो गया था। सुरक्षा की दृष्टि से यात्रा को कुछ समय के लिए अस्थाई रूप से स्थगित किया गया था। प्रशासन द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के माध्यम से देर सांयकाल में कार्यदायी संस्थाओं के स्तर से पैदल यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर आये मलबा पत्थर इत्यादि को हटाने एवं मार्ग को सुचारु करने का कार्य तत्परता से किया गया। आज प्रातःकाल से मौसम के अनुकूल होने पर जनपद में केदारनाथ धाम यात्रा सुचारु करने हेतु मार्ग पूर्ण रूप से साफ कर दिया गया है तथा केदारनाथ धाम की यात्रा पुनः सामान्य रूप से संचालित हो रही है। चूंकि उत्तराखण्ड मौसम वि...
हेली उड़ानों के बेहतर समन्वय के लिए “कमांड एवं कोऑर्डिनेशन सेंटर” की होगी स्थापना   

हेली उड़ानों के बेहतर समन्वय के लिए “कमांड एवं कोऑर्डिनेशन सेंटर” की होगी स्थापना  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  हेली उड़ानों के बेहतर समन्वय के लिए "कमांड एवं कोऑर्डिनेशन सेंटर" की होगी स्थापना रविवार सुबह हेलिकॉप्टर गौरीकुंड से पांच किमी ऊपर जंगल क्षेत्र में पहुंचा, लेकिन यहां गौरी माई खर्क में कोहरा होने से दृश्यता कम होने के कारण पेड़ से टकराकर क्रैश हो गया गौरीकुंड के गौरीमाई खर्क में क्रैश हुए हेलिकॉप्टर के लिए आर्यन कंपनी के दो मैनेजरों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। फाटा के राजस्व उप निरीक्षक ने कंपनी के खिलाफ सोनप्रयाग पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया कि लापरवाही से यह हादसा हुआ है रविवार को सुबह हेलिकॉप्टर हादसे का कारण भले ही खराब मौसम बताया जा रहा हो, पर इसे हेली कंपनी द्वारा यूकाडा और डीजीसीए के नियमों की अनदेखी भी माना जा रहा है। इस संबंध में दी गई तहरीर में कहा गया कि सुबह 5.24 बजे आर्यन हेली कंपनी को सुबह 6 से 7 बजे वाला स्लॉट आवंटित हुआ था, पर कंपनी ने ह...
कार्यक्रम में राजीव गुरुंग, प्रदीप रावत समेत कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल, मोदी सरकार की नीतियों का किया समर्थन।

कार्यक्रम में राजीव गुरुंग, प्रदीप रावत समेत कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल, मोदी सरकार की नीतियों का किया समर्थन।

उत्तराखंड
कार्यक्रम में राजीव गुरुंग, प्रदीप रावत समेत कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल, मोदी सरकार की नीतियों का किया समर्थन। देहरादून 15 जून। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विकसित भारत के अमृत काल के दौरान पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के तहत विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन मसूरी विधानसभा क्षेत्र के शहीद दुर्गामल मंडल एवं श्रीदेव सुमन नगर मण्डल में किया गया। देहरादून में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि पहले भारत सैन्य हथियारों का आयात करता था जबकि अब समय ऐसा है कि हम सैनिक हथियारों के निर्यातक के तौर पर लगातार उभर रहे हैं। डिजिटल पेमेंट पर भी भारत अग्रणी है और अब देश के प्रत्येक युवा, महिला, बुजुर्ग के हाथ में डिज...
सोमवार तक चार धाम के लिए हेली सेवा को पूर्ण रूप से बंद रखने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

सोमवार तक चार धाम के लिए हेली सेवा को पूर्ण रूप से बंद रखने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

उत्तराखंड
सोमवार तक चार धाम के लिए हेली सेवा को पूर्ण रूप से बंद रखने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश सोमवार तक चार धाम के लिए हेली सेवा पूर्ण रूप से बंद रहेगी। चार धाम में लगे सभी हेली ऑपरेटरों एवं पायलटों के उच्च हिमालय क्षेत्रों में उड़ान अनुभवों की जांच होगी एवं सभी हेली ऑपरेटरों के साथ बैठक के बाद ही पुनः हेली सेवा को सुचारु किया जाएगा। राज्य में अब हेली उड़ानों के बेहतर समन्वय और सुरक्षित संचालन के लिए देहरादून में एक कॉमन "कमांड एवं कोऑर्डिनेशन सेंटर" की स्थापना की जाएगी, जिसमें डीजीसीए, आपदा विभाग, सिविल एविएशन, यूकाडा, हेली आपरेटर कम्पनी के अधिकारियों की तैनाती होगी। यह निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में हुई बैठक के दौरान दिए।   मुख्यमंत्री ने सचिव गृह उत्तराखंड की अध्यक्षता में एक समिति गठित किए जाने के निर्देश दिए। जिसमें डीजीसीए, य...
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हेली सेवाओं का महत्व तीर्थाटन, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं के लिए अत्यधिक है, इसलिए इनमें सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हेली सेवाओं का महत्व तीर्थाटन, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं के लिए अत्यधिक है, इसलिए इनमें सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हेली सेवाओं का महत्व तीर्थाटन, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं के लिए अत्यधिक है, इसलिए इनमें सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी राज्य में हाल में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकॉप्टर संचालन को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हेली सेवाओं के संचालन के लिए सख्त एसओपी (Standard Operating Procedure) तैयार की जाए, जिसमें हेलीकॉप्टर की तकनीकी स्थिति की पूर्ण जांच और उड़ान से पूर्व मौसम की सटीक जानकारी लेना अनिवार्य किया जाए। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देशित किया है कि तकनीकी विशेषज्ञों की एक समिति का गठन किया जाए, जो हेली संचालन की सभी तकनीकी व सुरक्षा पहलुओं की गहन समीक्षा कर एसओपी तैयार करेगी। यह समिति यह सुनिश्चित करेगी कि हेली सेवाओं का संचालन पूर...
मुख्यमंत्री ने जलाश्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए नियमित रूप से सिल्ट हटाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए   

मुख्यमंत्री ने जलाश्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए नियमित रूप से सिल्ट हटाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री ने जलाश्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए नियमित रूप से सिल्ट हटाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए सीएम धामी ने मानसून के दौरान किसी भी भूस्खलन की आपात स्थिति के दौरान घटना स्थल पर 15 मिनट के भीतर अनिवार्यतः जेसीबी पहुंचाने के सख्त निर्देश लोक निर्माण विभाग सहित सम्बन्धित अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने तत्परता से राज्य का लैण्डस्लाइड मैप तैयार करने के भी निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बरसात से पहले राज्य के सभी पुलों का सुरक्षा ऑडिट करते हुए सम्बन्धित सचिव को विशेषरूप से हल्द्वानी से कैंचीधाम, अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ रुट के पैच वर्क एवं राज्य के सभी पुलों की समीक्षा हेतु तत्काल निरीक्षण दौरा करने के निर्देश दिए हैं। मानसून सीजन एवं मेडिकल आपातकाल के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने पुरानी एम्बुलेंस वाहनों को तत्परता से बदलने के निर्देश दिए हैं । मुख्यमंत्री श्री...
चौहान ने कहा कि अवैध खरीद फरोख्त के जरिये अर्जित जमीनों पर कार्यवाही से जनता मे उत्साह है धामी सरकार के इस निर्णय के धरातल मे उतरने से जनता राज्य की बदलती डेमोग्राफी पर पूरी तरह से रोक लगेगी      

चौहान ने कहा कि अवैध खरीद फरोख्त के जरिये अर्जित जमीनों पर कार्यवाही से जनता मे उत्साह है धामी सरकार के इस निर्णय के धरातल मे उतरने से जनता राज्य की बदलती डेमोग्राफी पर पूरी तरह से रोक लगेगी    

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  चौहान ने कहा कि अवैध खरीद फरोख्त के जरिये अर्जित जमीनों पर कार्यवाही से जनता मे उत्साह है धामी सरकार के इस निर्णय के धरातल मे उतरने से जनता राज्य की बदलती डेमोग्राफी पर पूरी तरह से रोक लगेगी       देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश मे लागू सख्त भू कानून का असर दिखने लगा है और नियमों का उल्लंघन कर माफियाओं द्वारा अर्जित हजारों बीघा जमीन का राज्य सरकार में निहित होना इसका प्रमाण है। उन्होंने इस कार्यवाही को सुखद बताते हुए कहा कि यह निर्णय उन लोगों के लिए स्पष्ट संदेश है, जिन्होंने अवैध तरीके से नियमों का उल्लंघन कर भूमि की खरीद फरोख़्त की है और उनके लिए नियम तोड़ना आसान नही होगा। पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अभी राजधानी क्षेत्र मे 900 बीघा जमींन राज्य सरकार मे निहित की गयी ...
डीएम के आह्वान पर कई वर्षों बाद जिलें मेें इमरजेंसी कम्यूनिकेशनस , पब्लिक वार्निंग अलर्ट सिस्टम उच्चीकृत      

डीएम के आह्वान पर कई वर्षों बाद जिलें मेें इमरजेंसी कम्यूनिकेशनस , पब्लिक वार्निंग अलर्ट सिस्टम उच्चीकृत    

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  डीएम के आह्वान पर कई वर्षों बाद जिलें मेें इमरजेंसी कम्यूनिकेशनस , पब्लिक वार्निंग अलर्ट सिस्टम उच्चीकृत   देहरादून 14 जून, 2025(सू.वि.), जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा आपदा एवं आपातकाल स्थिति से जनमानस की सुरक्षा एवं अलर्ट करने के लिए तैयारी एडवांस स्टेज पर हैं अब देहरादून जिला आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन से लेस हो रहा है। शुरूआती चरण में जिले में 16 किमी एवं 08 किमी रेंज तक सुनवाई देने वाले एडवांस टैक्नॉलाजी वाले 15 सायरन सभी प्रमुख स्थानों पर लगाए जा रहे हैं जिनका आज आपदा कन्ट्रोेलरूम में परीक्षण किया गया है। जिलें में पहली बार आर्मी, पैरामिलट्री, एयरपोर्ट, बड़े अस्पताल आदि वायटल इन्सटॉलेशन यूनिट पर जिलाधिकारी की पहल पर रेपिड कम्यूनिकेशन सिस्टम भी लगाये जा रहे हैं, इससे बाहरी आक्रमण एवं अन्य अपातकालीन स्थिति में एक ही समय पर सभी संस्थानों से एक साथ कम्प्यूनिकेशन...
वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों और पूर्व सैनिकों को सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा, संपत्ति की खरीद पर स्टाम्प ड्यूटी में छूट, और बेटियों के विवाह हेतु विशेष अनुदान जैसी योजनाएँ भी चलाई जा रही हैं : धामी      

वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों और पूर्व सैनिकों को सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा, संपत्ति की खरीद पर स्टाम्प ड्यूटी में छूट, और बेटियों के विवाह हेतु विशेष अनुदान जैसी योजनाएँ भी चलाई जा रही हैं : धामी    

देहरादून, उत्तराखंड, बोलता वोटर
  वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों और पूर्व सैनिकों को सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा, संपत्ति की खरीद पर स्टाम्प ड्यूटी में छूट, और बेटियों के विवाह हेतु विशेष अनुदान जैसी योजनाएँ भी चलाई जा रही हैं : धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के हिमाद्री ट्रैकिंग अभियान-2025 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में दिवंगत हुए सभी यात्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। विमान दुर्घटना में दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आईटीबीपी के वीर जवानों, अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह अभियान न केवल साहस और संकल्प का प्रतीक है, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों की...
अभियुक्त के विरूद्ध मारपीट-गालीगलौच तथा कार्य सरकार में बाधा उत्पन्न करने का अभियोग पंजीकृत   

अभियुक्त के विरूद्ध मारपीट-गालीगलौच तथा कार्य सरकार में बाधा उत्पन्न करने का अभियोग पंजीकृत  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  अभियुक्त के विरूद्ध मारपीट-गालीगलौच तथा कार्य सरकार में बाधा उत्पन्न करने का अभियोग पंजीकृत दिनांक: 12-06-25 को थाना कोतवाली नगर पर श्री बी0एस0भाकुनी अनुसचिव सचिवालय प्रशासन ने एक प्रार्थनापत्र दिया कि सचिवालय में ही उनके ऑफिस के सचिवालय सहायक हरीश ध्यानी पुत्र श्रीधर ध्यानी(उपनल) द्वारा एडवांस में हाजिरी लगाने को लेकर उनके द्वारा पूछा गया तो हरीश ध्यानी द्वारा कार्यालय में ही उनके साथ मारपीट, गाली गलौज की गई एवं अपने साथ लाई गई एयरगन से धमकाकर जान से मारने की धमकी दी गई तथा राजकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई । प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली नगर में मु0अ0सं0: 222/25 धारा: 115(2), 351(3), 352 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया । विवेचक द्वारा उक्त अभियोग मे अभियुक्त को थाने लाकर उसकी एयरगन को कब्जे में लेकर सीज किया तथा अभियुक्त को हिरासत मे लेकर उसके विरूद्ध वैधानिक का...