Thursday, November 12News and Media

Author: admin

सीएम घोषणा पर त्वरित कार्रवाई: प्रभावित परिवारों तक पहुँची राहत राशि

सीएम घोषणा पर त्वरित कार्रवाई: प्रभावित परिवारों तक पहुँची राहत राशि

Uncategorized
  सीएम घोषणा पर त्वरित कार्रवाई: प्रभावित परिवारों तक पहुँची राहत राशि           सूचना/पौड़ी/30 अगस्त 2025: जनपद पौड़ी गढ़वाल में आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा घोषित राहत राशि बाँट दी गयी है। प्रभावितों ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए इसे संकट की घड़ी में बड़ी राहत बताया है।   मुख्यमंत्री श्री धामी ने 26 अगस्त की शाम को घोषणा की थी कि धराली और थराली के अतिरिक्त पौड़ी में भी आपदा से पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त आवासीय भवनों के स्वामियों तथा मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसमें से एक हिस्सा एसडीआरएफ मद से तथा शेष राशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से उपलब्ध करायी जा रही है।   मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए थे कि राहत राशि शीघ्रता ए...
मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री ने चेताया – चारधाम यात्रा व त्योहारों के मद्देनजर सड़कों और बुनियादी सुविधाओं की बहाली पर दिया जाए विशेष ध्यान

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री ने चेताया – चारधाम यात्रा व त्योहारों के मद्देनजर सड़कों और बुनियादी सुविधाओं की बहाली पर दिया जाए विशेष ध्यान

Uncategorized
  मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री ने चेताया – चारधाम यात्रा व त्योहारों के मद्देनजर सड़कों और बुनियादी सुविधाओं की बहाली पर दिया जाए विशेष ध्यान       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों एवं खतरे की संभावना वाले क्षेत्रों में जान-माल की सुरक्षा के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए जाने और आपदा प्रभावितों को तत्परता से हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने राज्य में अगले कुछ दिनों के लिए मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन तंत्र निरंतर तैयार रहे।   मुख्यमंत्री ने बैठक में उत्तराखंड आपदा ...
मुख्य सचिव से दूरभाष पर वार्ता कर मंत्री गणेश जोशी ने दिए क्षतिग्रस्त एवं बह चुके पुलों के शीघ्र पुनर्निर्माण हेतु ठोस कार्यवाही करने के निर्देश

मुख्य सचिव से दूरभाष पर वार्ता कर मंत्री गणेश जोशी ने दिए क्षतिग्रस्त एवं बह चुके पुलों के शीघ्र पुनर्निर्माण हेतु ठोस कार्यवाही करने के निर्देश

Uncategorized
  मुख्य सचिव से दूरभाष पर वार्ता कर मंत्री गणेश जोशी ने दिए क्षतिग्रस्त एवं बह चुके पुलों के शीघ्र पुनर्निर्माण हेतु ठोस कार्यवाही करने के निर्देश     देहरादून, 30 अगस्त। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में यूआरआरडीए के अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत बरसात से बाधित सड़कों की समीक्षा की। बैठक में मंत्री जोशी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बरसात के कारण अवरुद्ध हुई सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर युद्धस्तर पर खोला जाए। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने दूरभाष के माध्यम से मुख्य सचिव से दूरभाष के माध्यम से वार्ता कर बरसात में क्षतिग्रस्त एवं बह चुके पुलों के शीघ्र पुनर्निर्माण के लिए ठोस कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इन पुलों के पुनर्निर्माण में तेजी लाई जाए ...
जनजातीय कार्य मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत देहरादून जिला बना पहला कदम उठाने वाला जनपद – 41 गांवों को मिलेगा योजनाओं का पूरा लाभ

जनजातीय कार्य मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत देहरादून जिला बना पहला कदम उठाने वाला जनपद – 41 गांवों को मिलेगा योजनाओं का पूरा लाभ

Uncategorized
  जनजातीय कार्य मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत देहरादून जिला बना पहला कदम उठाने वाला जनपद – 41 गांवों को मिलेगा योजनाओं का पूरा लाभ                         देहरादून 30 अगस्त 2025 जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘‘आदि कर्मयोगी अभियान’’ के अंतर्गत शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अभिमुखी कार्यक्रम (वी.एल.ओ.) की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, जनपद और विकास खण्ड स्तरीय मास्टर ट्रेनर के साथ ही जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।   मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बैठक में आदि कर्मयोगी अभियान के अन्तर्गत जनपद के प्रतीक चिन्ह का वर्चुअल रूप से अनावरण...
नई दिल्ली में हुए राष्ट्रीय स्तर के भाषण मंच पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली एसजीआरआरयू की छात्रा हंसिका सक्सेना की प्रतिभा को मिला देशभर के गणमान्यों की सराहना और तालियाँ

नई दिल्ली में हुए राष्ट्रीय स्तर के भाषण मंच पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली एसजीआरआरयू की छात्रा हंसिका सक्सेना की प्रतिभा को मिला देशभर के गणमान्यों की सराहना और तालियाँ

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  नई दिल्ली में हुए राष्ट्रीय स्तर के भाषण मंच पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली एसजीआरआरयू की छात्रा हंसिका सक्सेना की प्रतिभा को मिला देशभर के गणमान्यों की सराहना और तालियाँ     श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल आॅफ हयूमेनिटीज एंड सोशल सांइसेज की मेधावी छात्रा हंसिका सक्सेना ने भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और उत्तराखण्ड की बेटियों का नाम रोशन किया। नई दिल्ली स्थित सबसे बडे और प्रतिष्ठित सभागार भारत मंडपम में 05 अगस्त 2025 को आयोजित आॅल इडिया युवा भाषण प्रतियोगिता में हंसिका सक्सेना ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनकी इस उपलब्धि पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेट श्रीमंहत देवेन्द्र दास जी महाराज ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दी। शुक्रवार को श्री दरबार साहिब में आयोजित सम्मान ...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड सरकार और जर्मन स्थित इनोवेशन हब राइन-माइन, के मध्य लेटर ऑफ इन्टेन्ट (एल.ओ.आई) पर हस्ताक्षर किये गये। इसका उद्देश्य उत्तराखण्ड को कुशल युवाओं को जर्मनी में स्वास्थ्य, ऑटोमोबाइल, व्यावसायिक प्रशिक्षण, हाइड्रोजन एवं नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकी, नवाचार आधारित स्टार्टप जैसे क्षेत्रों से जोड़ना है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड के युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में यह एक अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। राज्य सरकार द्वारा युवाओं के कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विभिन्न देशों की मांग के आधार पर भी राज्य के युवाओं को कौशल विकास से जोड़ा जा रहा ह...
मुख्यमंत्री धामी ने खेल स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों मानसी नेगी को खेल विभाग और मोहम्मद अरशद को पुलिस विभाग में आउट ऑफ टर्न नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए

मुख्यमंत्री धामी ने खेल स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों मानसी नेगी को खेल विभाग और मोहम्मद अरशद को पुलिस विभाग में आउट ऑफ टर्न नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री धामी ने खेल स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों मानसी नेगी को खेल विभाग और मोहम्मद अरशद को पुलिस विभाग में आउट ऑफ टर्न नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर बहुउद्देश्यी क्रीड़ा हाल परेड ग्राउंड में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस – 2025, समारोह को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खेल और खेल भावना समाज को ऊर्जा, अनुशासन और प्रेरणा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने अपनी स्टिक के जादू से पूरी दुनिया को भारत की खेल शक्ति से परिचित कराया। उन्होंने हिटलर तक को ये बता दिया कि देश भक्ति आखिर क्या होती है। उन्हीं के आदर्शों पर चलकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश भी एक वैश्विक खेल शक्ति बन रहा है, इसमें उत्तराखंड भी अपनी भूमिका निभाने के लिए कमर कस चुका है। उन्होंने कहा क...
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जाए और किसी भी प्रकार की देरी न हो

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जाए और किसी भी प्रकार की देरी न हो

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जाए और किसी भी प्रकार की देरी न हो जनपद रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी के कुछ क्षेत्रों में बादल फटने की सूचना प्राप्त होते ही मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों से फोन पर वार्ता कर राहत एवं बचाव कार्यों को त्वरित गति से संचालित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जाए और किसी भी प्रकार की देरी न हो। मुख्यमंत्री श्री धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित आपदा प्रबंधन की उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराई जाएं। सड़क, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में उन्हें तत्काल सुचारू किया जाए। उ...
मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में देहरादून-मसूरी रोपवे परियोजना को लेकर स्टैक होल्डरों की बैठक आयोजित हुई   

मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में देहरादून-मसूरी रोपवे परियोजना को लेकर स्टैक होल्डरों की बैठक आयोजित हुई  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में देहरादून-मसूरी रोपवे परियोजना को लेकर स्टैक होल्डरों की बैठक आयोजित हुई मसूरी नगर पालिका सभागार में आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में देहरादून-मसूरी रोपवे परियोजना को लेकर स्टैक होल्डरों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में परियोजना के प्रबंध निदेशक ने रोपवे निर्माण से संबंधित प्रस्तुतीकरण दिया और परियोजना की प्रगति साझा की। बैठक के दौरान भूमि संबंधी मुद्दों, वन स्वीकृति एवं निर्माण से जुड़े अन्य पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर स्टैक होल्डरों के सुझाव भी लिए गए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रोपवे मार्ग के अलाइमेंट का पुनः रिव्यू किया जाए और स्थानीय लोगों से एक बार फिर सुझाव लिए जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आग्रह पर यह परियोजना स्वीकृत हुई है और इसके लिए उन्होंने मुख्...
मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल माध्यम से मोस्टामानू महोत्सव में प्रतिभाग किया      

मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल माध्यम से मोस्टामानू महोत्सव में प्रतिभाग किया    

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल माध्यम से मोस्टामानू महोत्सव में प्रतिभाग किया   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को वर्चुअल माध्यम से मोस्टामानू महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर पिथौरागढ़ जनपद के अंतर्गत 62 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की 15 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल एवं पर्यटन से जुड़ी विभिन्न विकासपरक योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि मोस्टामानू का मेला हमारी आस्था, विश्वास, और समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है। यह केवल एक धार्मिक या पारंपरिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारे सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है, जो कृषि और पशुपालन से जुड़े हमारे ग्रामीण जीवन की विशिष्टताओं को भी दर्शाता है। ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं को संजोए रखते हुए उन्हें आने व...