Wednesday, November 11News and Media

Author: admin

अग्निवीरों के लिए खुला सरकारी नौकरी का द्वार, नियमावली 2025 लागू      

अग्निवीरों के लिए खुला सरकारी नौकरी का द्वार, नियमावली 2025 लागू    

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  अग्निवीरों के लिए खुला सरकारी नौकरी का द्वार, नियमावली 2025 लागू       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक और वायदे को पूरा करते हुए, सेवामुक्त होने वाले अग्निवीरों को विभिन्न विभागों की वर्दीधारी सेवाओं में दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान कर दिया है। इस संबंध में सोमवार को कार्मिक एवं सर्तकता विभाग की ओर से विधिवित तौर पर उत्तराखंड राज्याधीन सेवाओं में समूह ग के सीधी भर्ती के वर्दीधारी पदों पर सेवायोजन हेतु सेवामुक्त अग्निवीरों को क्षैतिज आरक्षण नियमावली – 2025 जारी कर दी है। सैन्य बहुल प्रदेश होने के कारण उत्तराखंड सरकार के इस निर्णय को मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। इसी नियमावली के जरिए अब सेवामुक्त हुए अग्निवीरों को विभिन्न विभागों के वर्दीधारी पदों पर 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया जाएगा। इसमें पुलिस आरक्षी (नागरिक/पीएसी), उप निरीक...
मुख्यमंत्री धामी बनबसा के आनंदपुर-चन्दनी क्षेत्र पहुँचे, जहाँ उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया तथा ग्रामीणों को ढांढस बंधाया

मुख्यमंत्री धामी बनबसा के आनंदपुर-चन्दनी क्षेत्र पहुँचे, जहाँ उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया तथा ग्रामीणों को ढांढस बंधाया

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी बनबसा के आनंदपुर-चन्दनी क्षेत्र पहुँचे, जहाँ उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया तथा ग्रामीणों को ढांढस बंधाया       मुख्यमंत्री श्री धामी बनबसा के आनंदपुर-चन्दनी क्षेत्र पहुँचे, जहाँ उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया तथा ग्रामीणों को ढांढस बंधाया। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी को सिंचाई विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर हुड्डी नदी के चैनलाइजेशन हेतु तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।   इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने देवीपुरा क्षेत्र में पहुँचकर बाढ़ प्रभावित स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राउंड जीरो पर जाकर आपदा प्रभावित ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और अधिकारियों को पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के स्पष्ट निर्देश दिए।   देवीपुरा क्षेत्र में सेना, NDRF, SDRF, राजस्व एवं पुलिस विभाग संयुक्त रूप से...
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 द्वारा प्रदेश के विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और बिग डेटा जैसे कोर्स संचालित करने की पहल की जा रही है   : धामी

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 द्वारा प्रदेश के विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और बिग डेटा जैसे कोर्स संचालित करने की पहल की जा रही है  : धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 द्वारा प्रदेश के विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और बिग डेटा जैसे कोर्स संचालित करने की पहल की जा रही है : धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को आईआईटी कानपुर के सहयोग से हेमवती नन्दन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में ‘‘साथी केंद्र’’ का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी देश का सामाजिक और आर्थिक विकास उसकी शिक्षा की गुणवत्ता पर निर्भर करता है। इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2020 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से देश की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक स्तर पर सुधार लाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया। उन्होंने कहा कि आज इस नीति के माध्यम से विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने में भी...
इस अवसर पर देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई , साथ ही वीर नारियों और वीरता पदक प्राप्त पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया गया      

इस अवसर पर देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई , साथ ही वीर नारियों और वीरता पदक प्राप्त पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया गया    

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  इस अवसर पर देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई , साथ ही वीर नारियों और वीरता पदक प्राप्त पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया गया   देहरादून के बालावाला स्थित वेडिंग प्वाइंट में आज 14वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स का 50वां स्थापना दिवस कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही वीर नारियों और वीरता पदक प्राप्त पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान सभी ने हिमालय बचाओ अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली। अपने संबोधन में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सभी पूर्व सैनिकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने भा...
भारी बारिश बनी बाधा, तीर्थयात्रा पर अस्थायी रोक      

भारी बारिश बनी बाधा, तीर्थयात्रा पर अस्थायी रोक    

Uncategorized
  भारी बारिश बनी बाधा, तीर्थयात्रा पर अस्थायी रोक     उत्तराखंड में लगातार जारी बारिश को देखते हुए, सरकार ने चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा पांच सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी है। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने बताया कि भारी बारिश से प्रदेश में कई जगह भूस्खलन या मलबा आने से मार्ग बाधित हो रहे हैं। जिन्हें सरकार प्राथमिकता पर खोल रही है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा ओर सुविधा को देखते हुए, फिलहाल चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा को 05 सितम्बर 2025 तक स्थगित किए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए फिलहाल यात्रा मार्गों पर प्रस्थान न करें तथा प्रशासन द्वारा जारी परामर्श का पालन करें। मौसम सामान्य होने एवं मार्ग पूरी तरह सुरक्षित पाए जाने के उपरांत यात्राओं को पुनः प्रारम्भ किया जाएगा। उन्होंने ...
श्रीदेवेन्द्र दास जी महाराज की प्रेरणा से सेवा भावना को मिला नया आयाम   

श्रीदेवेन्द्र दास जी महाराज की प्रेरणा से सेवा भावना को मिला नया आयाम  

उत्तराखंड, देहरादून
  श्रीदेवेन्द्र दास जी महाराज की प्रेरणा से सेवा भावना को मिला नया आयाम     श्री गुरु राम राय जी महाराज का 339वां महानिर्वाण पर्व रविवार को पूरी श्रद्धा, भक्तिभाव और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विशेष पूजा-अर्चना कर गुरु महिमा और गुरु कृपा का महत्व संगतों के समक्ष प्रकट किया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि “गुरु ही साक्षात परब्रह्म हैं, गुरु के ज्ञान और मार्गदर्शन से ही हम ईश्वर की प्राप्ति कर सकते हैं। गुरु के बिना अध्यात्म का मार्ग अधूरा है। गुरु कृपा से ही शिष्य का जीवन सार्थक होता है।” रविवार को महानिर्वाण पर्व पर श्री झण्डे जी परिसर स्थित पवित्र सरोवर (तालाब) के किनारे श्री गुरु महाराज जी को तर्पण अर्पित किया गया। इसके पश्चात 17 पुरोहित...
मंत्री गणेश जोशी ने दिवंगत हवलदार के परिवारजनों को सांत्वना देते हुए उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया   

मंत्री गणेश जोशी ने दिवंगत हवलदार के परिवारजनों को सांत्वना देते हुए उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया  

उत्तराखंड
  मंत्री गणेश जोशी ने दिवंगत हवलदार के परिवारजनों को सांत्वना देते हुए उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया     सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज बीते जून माह में भोपाल में ट्रेनिंग के दौरान हादसे से सात गढ़वाल राइफल के उत्तराखण्ड जनपद टिहरी के निवासी दिवंगत हवलदार विजय सिंह गुसाईं के परिवारजनों से उनके विलासपुर काण्डली आवास पहुंचकर भेंट की। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दिवंगत हवलदार के परिवारजनों को सांत्वना देते हुए उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार हमेशा सैनिकों और उनके परिवारों के साथ खड़ी है। गौरतलब है कि टिहरी निवासी हवलदार विजय सिंह गुसाईं वर्ष 2009 में गढ़वाल राइफल में भर्ती हुए थे। जून माह में भोपाल में ट्रेनिंग के दौरान लोहे का डमी बम सिर पर गिरने से उनकी मृत्यु हो गई थी। ...
न गड्ढे मिले, न प्रमाण – अरविंद पांडे के झूठ का मलबा साफ़!      

न गड्ढे मिले, न प्रमाण – अरविंद पांडे के झूठ का मलबा साफ़!    

देहरादून, उत्तराखंड
  न गड्ढे मिले, न प्रमाण – अरविंद पांडे के झूठ का मलबा साफ़!     विधायक, गदरपुर द्वारा सोशल मीडिया पर दिये गये बयान के सम्बन्ध में प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही व तथ्यात्मक स्थिति विधायक, गदरपुर अरविंद पांडे द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से तहसील गदरपुर एवं बाजपुर क्षेत्रान्तर्गत नदी तल क्षेत्रों में 200 मीटर से 02 किमी तक चौड़ाई एवं 50 से 60 फीट गहरे गड्ढे कर अवैध खनन किये जाने का आरोप लगाया गया है। उक्त प्रकरण के दृष्टिगत दिनांक 30.08.2025 को राजस्व विभाग, चकबन्दी विभाग एवं भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम रत्नामड़ैया व केलाखेड़ा, तहसील बाजपुर, अंतर्गत बौर नदी व गडरी नदी तल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निम्न तथ्य सामने आये: बौर नदी तल में जल प्रवाह अधिकतम 30-40 मीटर चौड़ाई तक सीमित पाया गया। कहीं ...
सीएम घोषणा पर त्वरित कार्रवाई: प्रभावित परिवारों तक पहुँची राहत राशि

सीएम घोषणा पर त्वरित कार्रवाई: प्रभावित परिवारों तक पहुँची राहत राशि

Uncategorized
  सीएम घोषणा पर त्वरित कार्रवाई: प्रभावित परिवारों तक पहुँची राहत राशि           सूचना/पौड़ी/30 अगस्त 2025: जनपद पौड़ी गढ़वाल में आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा घोषित राहत राशि बाँट दी गयी है। प्रभावितों ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए इसे संकट की घड़ी में बड़ी राहत बताया है।   मुख्यमंत्री श्री धामी ने 26 अगस्त की शाम को घोषणा की थी कि धराली और थराली के अतिरिक्त पौड़ी में भी आपदा से पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त आवासीय भवनों के स्वामियों तथा मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसमें से एक हिस्सा एसडीआरएफ मद से तथा शेष राशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से उपलब्ध करायी जा रही है।   मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए थे कि राहत राशि शीघ्रता ए...
मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री ने चेताया – चारधाम यात्रा व त्योहारों के मद्देनजर सड़कों और बुनियादी सुविधाओं की बहाली पर दिया जाए विशेष ध्यान

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री ने चेताया – चारधाम यात्रा व त्योहारों के मद्देनजर सड़कों और बुनियादी सुविधाओं की बहाली पर दिया जाए विशेष ध्यान

Uncategorized
  मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री ने चेताया – चारधाम यात्रा व त्योहारों के मद्देनजर सड़कों और बुनियादी सुविधाओं की बहाली पर दिया जाए विशेष ध्यान       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों एवं खतरे की संभावना वाले क्षेत्रों में जान-माल की सुरक्षा के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए जाने और आपदा प्रभावितों को तत्परता से हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने राज्य में अगले कुछ दिनों के लिए मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन तंत्र निरंतर तैयार रहे।   मुख्यमंत्री ने बैठक में उत्तराखंड आपदा ...