Tuesday, November 10News and Media

Author: admin

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सकों ने दिखाया जनसेवा का अद्भुत समर्पण

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सकों ने दिखाया जनसेवा का अद्भुत समर्पण

उत्तराखंड
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सकों ने दिखाया जनसेवा का अद्भुत समर्पण श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने हज हाउस पिरान कलियर में लगाया शिविर   कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 1581 मरीजों ने उठाया शिविर का लाभ   मुख्य अतिथि सूफी राशिद, गद्दीनशीन पिरान कलियर ने किया शिविर का शुभारंभ       श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के सौजन्य से पिरान कलियार में सोमवार, 03 नवम्बर 2025 को कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर 1581 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परामर्श दिया तथा रोगियों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। शिविर में पिरान कलियर क्षेत्रवास...
अभिभाषण में यूसीसी की खास तौर पर चर्चा

अभिभाषण में यूसीसी की खास तौर पर चर्चा

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  अभिभाषण में यूसीसी की खास तौर पर चर्चा   उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मौजूदगी के बीच माहौल में कई तरह की खुशियां घुली-मिली रहीं। सबसे खास, उत्तराखंड की स्थापना की रजत जयंती की खुशी थी। एक दिन पहले ही, क्रिकेट में बेटियों के विश्व विजेता बनने की खुशी का भी अलग असर था। इन स्थितियों के बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखंड में नारी सशक्तिकरण के प्रयासों की खुले मन से सराहना की, तो माहौल और भी गर्मजोशी से भर गया। पूरे देश ने महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को प्रोत्साहित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अक्सर देखा है। उत्तराखंड राज्य की स्थापना में आधी आबादी के प्रयासों का जिक्र अनिवार्य रूप से होता है। ऐसे में गुजरे 25 वर्षों की समीक्षा करते हुए जिस एक विषय को बेहद महत्वपूर्ण माना जाएगा, वो निश्चित तौर पर महिला ...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि राज्य में साक्षरता बढ़ी है, महिलाओं की शिक्षा में विस्तार हुआ है, मातृ एवं शिशु-मृत्यु-दर में कमी आई है, राज्य में स्वास्थ्य- सेवाओं को सुलभ बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि राज्य में साक्षरता बढ़ी है, महिलाओं की शिक्षा में विस्तार हुआ है, मातृ एवं शिशु-मृत्यु-दर में कमी आई है, राज्य में स्वास्थ्य- सेवाओं को सुलभ बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं

Uncategorized
  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि राज्य में साक्षरता बढ़ी है, महिलाओं की शिक्षा में विस्तार हुआ है, मातृ एवं शिशु-मृत्यु-दर में कमी आई है, राज्य में स्वास्थ्य- सेवाओं को सुलभ बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं   राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को उत्तराखंड राज्य स्थापना, रजतोत्सव के अवसर पर आयोजित, उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने इस ऐतिहासिक अवसर के लिए उत्तराखंड विधान सभा के पूर्व और वर्तमान सदस्यों तथा सभी राज्यवासियों को बधाई देते हुए कहा कि, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में, यहां के जनमानस की आकांक्षा के अनुरूप, बेहतर प्रशासन और संतुलित विकास की दृष्टि से, नवंबर, 2000 में इस राज्य की स्थापना की गई। विगत पचीस वर्षों की यात्रा के दौरान उत्तराखंड के लोगों ने विकास के प्रभावशाली लक्ष्य हासिल किए ह...
उत्तराखंड की रजत जयंती पर 9 नवम्बर को होगा भव्य आयोजन, CM धामी ने दी तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश

उत्तराखंड की रजत जयंती पर 9 नवम्बर को होगा भव्य आयोजन, CM धामी ने दी तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  उत्तराखंड की रजत जयंती पर 9 नवम्बर को होगा भव्य आयोजन, CM धामी ने दी तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश       उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 9 नवम्बर को प्रदेशभर में भव्य रजत जयंती उत्सव का आयोजन किया जाएगा। मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम देहरादून स्थित फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) में आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को विधानसभा के विशेष सत्र में प्रतिभाग करने के उपरांत सीधे एफआरआई पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, दर्शक दीर्घा, यातायात प्रबंधन, सांस्कृतिक मंच और स्वागत तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उद्घाटन किया अत्याधुनिक घुड़सवारी क्षेत्र का, स्वयं खिलाई राष्ट्रपति अंगरक्षकों के घोड़ों को घास

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उद्घाटन किया अत्याधुनिक घुड़सवारी क्षेत्र का, स्वयं खिलाई राष्ट्रपति अंगरक्षकों के घोड़ों को घास

उत्तराखंड
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उद्घाटन किया अत्याधुनिक घुड़सवारी क्षेत्र का, स्वयं खिलाई राष्ट्रपति अंगरक्षकों के घोड़ों को घास उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को राष्ट्रपति निकेतन में दो नई आगंतुक- केंद्रित सुविधाओं- फुट ओवर ब्रिज और घुड़सवारी क्षेत्र- का लोकार्पण किया। इन दोनों परियोजनाओं ने राष्ट्रपति निकेतन परिसर को आधुनिक अवसंरचना, सुरक्षा और हिमालयी विरासत के अनूठे संगम के रूप में स्थापित कर दिया है। राजपुर रोड पर बना 105 फीट लंबा पैदल पार पुल न केवल स्थानीय वास्तुकला का प्रतीक है, बल्कि यह राष्ट्रपति निकेतन और आगामी राष्ट्रपति उद्यान के बीच निर्बाध आवाजाही को भी संभव बनाता है। राज्य लोक निर्माण विभाग द्वारा ₹9 करोड़ की लागत से मात्र छह माह में तैयार की गई इस परियोजना को “हिमालयी डिज़ाइन की आधुनिक मिसाल” कहा जा रहा है। रैंप और रेलिंग सहि...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा हाल ही में जब राष्ट्रपति ने लड़ाकू विमान ‘राफेल’ में उड़ान भरी, तो पूरे देश ने उनके अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और दृढ़ संकल्प का प्रेरक उदाहरण देखा

मुख्यमंत्री धामी ने कहा हाल ही में जब राष्ट्रपति ने लड़ाकू विमान ‘राफेल’ में उड़ान भरी, तो पूरे देश ने उनके अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और दृढ़ संकल्प का प्रेरक उदाहरण देखा

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा हाल ही में जब राष्ट्रपति ने लड़ाकू विमान ‘राफेल’ में उड़ान भरी, तो पूरे देश ने उनके अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और दृढ़ संकल्प का प्रेरक उदाहरण देखा राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के द्वितीय दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मानित किया। रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 1454 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई। 62 शोधार्थियों को विद्या वारिधि और 3 शोधार्थियों को विद्या वाचस्पति की उपाधि प्रदान की गई, जबकि 615 विद्यार्थियों को परास्नातक और 774 विद्यार्थियों को स्नातक की उपाधि प्रदान की गई। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि.) ने राष्ट्रपति को राष्ट्रपति भवन की विविध वनस्पतियों पर आधारित दो पुस्तकें ‘फ्लोरा ऑफ राष्ट्रपति भवन’ एवं ‘मेडिसिनल प्लांट्स ऑफ राष्ट्रपति भवन’ की प्...
रजत जयंती वर्ष में उत्तराखंड की पहली हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा रन, CM धामी ने कहा – “सीमांत क्षेत्रों का विकास हमारी प्राथमिकता”

रजत जयंती वर्ष में उत्तराखंड की पहली हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा रन, CM धामी ने कहा – “सीमांत क्षेत्रों का विकास हमारी प्राथमिकता”

देहरादून, उत्तराखंड, बोलता वोटर
  रजत जयंती वर्ष में उत्तराखंड की पहली हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा रन, CM धामी ने कहा – “सीमांत क्षेत्रों का विकास हमारी प्राथमिकता”     उत्तराखंड के पौराणिक और आध्यात्मिक धरोहर स्थल आदि कैलाश की पवित्र छाया में आज राज्य की पहली हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा रन मैराथन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित यह आयोजन उत्तराखंड की साहसिक खेल क्षमता, प्राकृतिक धरोहर और पर्यटन संभावनाओं के नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। यह 60 किलोमीटर लंबी अल्ट्रा रन आदि कैलाश से प्रारंभ हुई, जिसमें देश के 22 राज्यों से 700 से अधिक धावकों ने भाग लिया। ऊँचाई, कठोर मौसम और चुनौतीपूर्ण हिमालयी ट्रैक के बीच प्रतिभागियों ने अदम्य साहस, धैर्य और फिटनेस का अद्भुत प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने उत्तराखंड सरकार और जिला प्रशासन द्वारा की ...
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों में 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों में 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों में 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बलवीर रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण की रजत जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में रजतोत्सव समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेशभर में 01 नवम्बर को इगास पर्व से 11 नवम्बर 2025 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का स्मरण कर उन्हें नमन किया और कहा कि उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान ही हमें नया राज्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए गर्व का विषय है कि उत्तराखण्ड 25 वर्षों की उल्लेखनीय यात्रा पूर्ण कर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प...
आपदा से टूटी माताओं को मुख्यमंत्री ने दिया संबल, कहा — ‘आपका दुःख मेरा अपना’

आपदा से टूटी माताओं को मुख्यमंत्री ने दिया संबल, कहा — ‘आपका दुःख मेरा अपना’

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  आपदा से टूटी माताओं को मुख्यमंत्री ने दिया संबल, कहा — ‘आपका दुःख मेरा अपना’ लोकपर्व इगास (बूढ़ी दिवाली) के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित परिवारों के बीच पहुँचे। इस बार रुद्रप्रयाग में यह पर्व संवेदना और स्नेह के दीपों से रोशन हुआ।मुख्यमंत्री धामी ने आपदा में अपना सब कुछ खो चुके परिवारों से भेंट की, उनका हालचाल जाना और उनके साथ बैठकर भोजन भी साझा किया। जब माताओं ने मुख्यमंत्री को गले लगाया, आँखों से आँसू बह निकले — लेकिन वे आँसू दुःख के साथ-साथ विश्वास और अपनत्व के भी प्रतीक थे। कई माताओं ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया, अपनी पीड़ा सुनाई, और कहा कि आज इगास का पर्व फिर से अपनेपन से भर गया है। मुख्यमंत्री धामी ने भावुक होकर कहा — “ये क्षण मेरे जीवन के अत्यंत भावुक और हृदय को द्रवित करने वाले हैं। माताओं से मिला आशीर्वाद और बहनों के अ...
मंत्री गणेश जोशी ने कहा बहुत कम उम्र में वीर शहीद केसरी चंद ने देश की स्वतंत्रता की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति दी

मंत्री गणेश जोशी ने कहा बहुत कम उम्र में वीर शहीद केसरी चंद ने देश की स्वतंत्रता की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति दी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मंत्री गणेश जोशी ने कहा बहुत कम उम्र में वीर शहीद केसरी चंद ने देश की स्वतंत्रता की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति दी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गांधी पार्क में आजाद हिंद फौज के महानायक वीर शहीद केसरी चंद की 106वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मंत्री जोशी ने वीर केसरी चंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आजादी के महानायक और उत्तराखंड के लाल, शहीद केसरी चंद का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। बहुत कम उम्र में उन्होंने देश की स्वतंत्रता की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति दी। मंत्री जोशी ने बताया कि देहरादून जनपद के जौनसार-बावर क्षेत्र के क्यावा गांव में 01 नवम्बर 1920 को वीर केसरी चंद का जन्म हुआ था। उन्होंने कहा कि आजाद हिंद फौज की ओर से लड़ते हुए वीर केसरी...