Tuesday, November 10News and Media

Author: admin

मुख्यमंत्री धामी ने स्नेहा राणा से की फोन पर बात, दी वर्ल्ड कप के लिए शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री धामी ने स्नेहा राणा से की फोन पर बात, दी वर्ल्ड कप के लिए शुभकामनाएँ

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने स्नेहा राणा से की फोन पर बात, दी वर्ल्ड कप के लिए शुभकामनाएँ         महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप स्टार स्नेहा राणा को मुख्यमंत्री धामी का फोन — दी शुभकामनाएं, घोषित किए ₹50 लाख प्रोत्साहन राशि       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली उत्तराखंड की बेटी, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर स्नेहा राणा से दूरभाष पर वार्ता की।   मुख्यमंत्री ने स्नेहा राणा को भारतीय क्रिकेट टीम में चयन होने पर हार्दिक बधाई दी और वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन व भारत को विजय दिलाने के लिए शुभकामनाएं दीं।       मुख्यमंत्री ने स्नेहा राणा की उपलब्धियों और देश-प्रदेश का गौरव बढ़ाने पर उन्हें ₹50 लाख की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।...
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में रात्रि भोज के दौरान प्रवासी उत्तराखंडियों से साझा की विकास यात्रा की रूपरेखा

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में रात्रि भोज के दौरान प्रवासी उत्तराखंडियों से साझा की विकास यात्रा की रूपरेखा

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में रात्रि भोज के दौरान प्रवासी उत्तराखंडियों से साझा की विकास यात्रा की रूपरेखा       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में देशभर के विभिन्न राज्यों में निवासरत प्रवासी उत्तराखंडियों का भावपूर्ण स्वागत किया। सभी को रात्रि भोज पर आमंत्रित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “आप भले ही दूर हों, लेकिन दिल से हमेशा उत्तराखंड से जुड़े हैं। आप हमारी शक्ति हैं, हमारी वैश्विक पहचान हैं।”   उपस्थित प्रवासी उत्तराखंड वासियों ने अपने अनुभवों, भावनाओं और प्रदेश के विकास से जुड़ी अपेक्षाओं को साझा किया। मुख्यमंत्री धामी ने प्रत्येक प्रतिभागी से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनकी बातों को सुना और कहा कि सरकार “ग्लोबल उत्तराखंड विजन” को मिशन मोड में आगे बढ़ा रही है, ताकि विश्वभर में फैले उत्तराखंडियों का सामर्थ्...
मुख्यमंत्री बोले – राष्ट्रीय खेलों से उत्तराखंड को मिली नई पहचान “खेल भूमि” के रूप में

मुख्यमंत्री बोले – राष्ट्रीय खेलों से उत्तराखंड को मिली नई पहचान “खेल भूमि” के रूप में

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री बोले – राष्ट्रीय खेलों से उत्तराखंड को मिली नई पहचान “खेल भूमि” के रूप में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को दून विश्वविद्यालय में राज्य स्थापना के रजत रजत जयंती समारोह के अंतर्गत आयोजित “प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आई आपदाओं में जान गंवाने वालों के प्रति श्रद्धांजलि स्वरूप एक मिनट का मौन भी रखा गया।   मुख्यमंत्री ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रवासी उत्तराखंडी देवभूमि की संस्कृति, परंपराओं और मातृभूमि के गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं। प्रवासी उत्तराखंडी देवभूमि के सच्चे ब्रांड एम्बेसडर हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की विशिष्ट लोक संस्कृति, भाषा और बोली में झलकने वाली आत्मीयता हमें विश्वभर में जोड़ती है। उन्होंने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडी जहां भी रहते हैं, अपने साथ देवभूम...
राज्य स्थापना की रजत जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया आंदोलनकारियों को नमन, कहा—‘उनके त्याग से ही संभव हुआ यह गौरवशाली उत्तराखंड’

राज्य स्थापना की रजत जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया आंदोलनकारियों को नमन, कहा—‘उनके त्याग से ही संभव हुआ यह गौरवशाली उत्तराखंड’

Uncategorized
राज्य स्थापना की रजत जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया आंदोलनकारियों को नमन, कहा—‘उनके त्याग से ही संभव हुआ यह गौरवशाली उत्तराखंड’           मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को लेखक गांव, थानों, देहरादून में आयोजित स्पर्श हिमालय महोत्सव-2025 के समापन सत्र में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लेखक गांव स्थित मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश में सुख शांति की कामना की।     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना की रजत जयंती उत्सव पर सभी आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि लेखक गांव की परिकल्पना उन विचारों का प्रतीक है जो समाज को दिशा देते हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ते हुए भविष्य का निर्माण करना सिखाते हैं। उन्होंने कहा लेखक गांव में आयोजित यह महोत्सव, नई सृजन-यात्रा का आरंभ है। &nbs...
देशभर के संतों ने की धामी सरकार की सांस्कृतिक दृष्टि और नीतियों की सराहना

देशभर के संतों ने की धामी सरकार की सांस्कृतिक दृष्टि और नीतियों की सराहना

उत्तराखंड
देशभर के संतों ने की धामी सरकार की सांस्कृतिक दृष्टि और नीतियों की सराहना संत समाज ने मुख्यमंत्री धामी को दिया आशीर्वाद — ‘देवभूमि के धर्म-संरक्षक’ की उपाधि     उत्तराखंड रजत जयंती वर्ष: देशभर के संतों ने धामी सरकार के सांस्कृतिक संरक्षण व विकास कार्यों की सराहना की       मुख्यमंत्री आवास में आध्यात्मिक संगम — आशीर्वाद, शुभकामनाएँ और सांस्कृतिक दृष्टि का सम्मान           उत्तराखंड की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आज मुख्यमंत्री आवास आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक सौहार्द का केंद्र बन गया, जब देशभर के प्रमुख संतों एवं धर्माचार्यों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर राज्य की प्रगति, सांस्कृतिक संरक्षण और अध्यात्मिक समृद्धि के प्रति उनके प्रयासों की सराहना की।     संत सम...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनता के सहयोग से उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनता के सहयोग से उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाया जाएगा।

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनता के सहयोग से उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाया जाएगा। प्रदेश की सवा करोड़ जनता के सहयोग से उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाएंगे – मुख्यमंत्री   विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोहराया अपना संकल्प     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान आयोजित परिचर्चा में भाग लेते हुए, राज्य गठन की पृष्ठभूमि से लेकर वर्तमान तक का विस्तृत खाका खींचते हुए, सदन के सामने आगामी वर्षों में उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प दोहराया।   सभी मुख्यमंत्रियों का योगदान सराहा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अटल सरकार के कार्यकाल में राज्य स्थापना के साथ ही केंद्र सरकार द्वारा राज्य को विशेष आर्थिक पैकेज प्रदान क...
सीएम धामी चौखुटिया के संबंध में जल्द ही स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करेंगे

सीएम धामी चौखुटिया के संबंध में जल्द ही स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करेंगे

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  सीएम धामी चौखुटिया के संबंध में जल्द ही स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करेंगे     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में चौखुटिया में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु आंदोलन कर रहे प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री धामी का आभार व्यक्त किया कि चौखुटिया क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री जी ने तत्काल प्रभाव से अस्पताल के उन्नयन हेतु शासनादेश जारी कर दिया है। इसके अंतर्गत चौखुटिया अस्पताल की क्षमता 30 बेड से बढ़ाकर 50 बेड कर दी गई है, साथ ही विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं को चरणबद्ध रूप से सुदृढ़ करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि जनहित की प्रत्येक मांग पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार संवेदनशील ह...
मंत्री धन सिंह रावत ने कहा – सामूहिक खेती से पलायन रुका, बंजर भूमि फिर से हुई उपजाऊ।

मंत्री धन सिंह रावत ने कहा – सामूहिक खेती से पलायन रुका, बंजर भूमि फिर से हुई उपजाऊ।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मंत्री धन सिंह रावत ने कहा – सामूहिक खेती से पलायन रुका, बंजर भूमि फिर से हुई उपजाऊ।   राज्य गठन के उपंरात ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में सहकारित विभाग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 25 वर्ष के कालखंड में सहकारी संस्थाओं के माध्यम से प्रदेश के किसानों, महिलाओं, काश्तकारों, कारीगरों और युवाओं को सशक्त बनाने और पलायन को रोकने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण व प्रभावशाली योजनाएं संचालित की गई। इसके साथ ही सहकारी संस्थाओं को अधिक संगठित, व्यापक और पारदर्शी बनाय गया। प्रदेश की शत-प्रतिशत पैक्स समितियों का कम्प्यूटरीकरण कर सहकारिता का लाभ आम लोगों को पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना व माधो सिंह भण्डारी सहकारी सामूहिक खेती योजना जैसी अभिनव योजनाओं ने सहकारिता को जनांदोलन का स्वरूप प्रदान किया। *सहकारिता में प्रशासनिक सुधार* राज्य गठन के समय सहकारिता वि...
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य निर्माण के समय शहरी विकास विभाग का बजट जहाँ केवल 55 करोड़ रुपये था, वहीं आज ये बढ़कर 13 सौ करोड़ रुपये से भी अधिक हो गया है

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य निर्माण के समय शहरी विकास विभाग का बजट जहाँ केवल 55 करोड़ रुपये था, वहीं आज ये बढ़कर 13 सौ करोड़ रुपये से भी अधिक हो गया है

उत्तराखंड, देहरादून
  मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य निर्माण के समय शहरी विकास विभाग का बजट जहाँ केवल 55 करोड़ रुपये था, वहीं आज ये बढ़कर 13 सौ करोड़ रुपये से भी अधिक हो गया है   राज्य स्थापना रजत जयंती के अवसर पर काशीपुर में प्रथम राज्य स्तरीय शहरी विकास सम्मेलन का माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्जवलित कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके उपरांत माननीय मुख्यमंत्री ने 46 करोड़ 24 लाख के विकास कार्यों लोकार्पण एवं शिलान्यास किया तथा दिव्यांग सशक्तिकरण कौशल विकास वाहन व नगर निगम काशीपुर की 14 कूड़ा एकत्रित करने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना के राजतोत्सव के अवसर पर आयोजित विशिष्ट सम्मेलन में उपस्थित प्रदेश की "शहरी सरकार" के सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया। उन्होंने समार...
मुख्यमंत्री ने कहा प्रत्येक वर्ष बैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर आयोजित होने वाला यह मेला आस्था एवं समृद्ध सांस्कृतिक लोक परंपराओं का प्रतीक है

मुख्यमंत्री ने कहा प्रत्येक वर्ष बैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर आयोजित होने वाला यह मेला आस्था एवं समृद्ध सांस्कृतिक लोक परंपराओं का प्रतीक है

उत्तराखंड, देहरादून
  मुख्यमंत्री ने कहा प्रत्येक वर्ष बैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर आयोजित होने वाला यह मेला आस्था एवं समृद्ध सांस्कृतिक लोक परंपराओं का प्रतीक है       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को श्रीनगर, पौड़ी में आयोजित बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले के शुभारंभ अवसर पर जनता को वर्चुअल संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीनगर गढ़वाल में स्थित माँ धारी देवी और भगवान कमलेश्वर महादेव के पौराणिक मंदिर सम्पूर्ण उत्तराखंड की अनमोल धरोहर है। प्रत्येक वर्ष बैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर आयोजित होने वाला यह मेला आस्था एवं समृद्ध सांस्कृतिक लोक परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा इस प्रकार के पारंपरिक मेले हमें हमारी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास को आगे बढ़ा ...