Tuesday, November 10News and Media

Author: admin

लखवाड़–व्यासी प्रोजेक्ट में तेजी: यूजीवीएनएल को डीएम की फटकार, 5 दिसंबर तक आंकड़े सौंपने के निर्देश

लखवाड़–व्यासी प्रोजेक्ट में तेजी: यूजीवीएनएल को डीएम की फटकार, 5 दिसंबर तक आंकड़े सौंपने के निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  लखवाड़–व्यासी प्रोजेक्ट में तेजी: यूजीवीएनएल को डीएम की फटकार, 5 दिसंबर तक आंकड़े सौंपने के निर्देश   राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता वाली लखवाड़–व्यासी जल विद्युत परियोजना की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने गुरुवार को समीक्षा बैठक में कड़े निर्देश जारी किए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि परियोजना में किसी भी स्तर पर देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम बंसल ने निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को मुआवजा और अनुग्रह राशि का भुगतान टाइमबाउंड तरीके से पूरा किया जाए। परियोजना क्षेत्र में अधिग्रहित भूमि पर स्थित परिसंपत्तियों के मूल्यांकन कार्य को 10 दिनों में हर हाल में पूरा करने के आदेश दिए गए। गणना सीट समय पर उपलब्ध न कराने पर यूजीवीएनएल के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए 05 दिसंबर तक गणना सीट सौंपने की चेतावनी दी गई। प्रभावितों की समस्याओ...
राज्य सरकार ने उत्तराखंड के मूल स्वरूप की रक्षा के लिए कठोर कदम उठाए: CM

राज्य सरकार ने उत्तराखंड के मूल स्वरूप की रक्षा के लिए कठोर कदम उठाए: CM

उत्तराखंड
राज्य सरकार ने उत्तराखंड के मूल स्वरूप की रक्षा के लिए कठोर कदम उठाए: CM मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स से अपने कंटेंट में उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों, स्थानीय उत्पादों, सांस्कृतिक धरोहरों और सामाजिक उपलब्धियों को प्रमुखता से उजागर करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर, फेक न्यूज या नकारात्मक नैरेटिव की भी प्रभावी काट कर सकते हैं।   बुधवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित "सोशल मीडिया मंथन" कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज सोशल मीडिया संचार और सूचना के आदान-प्रदान का सबसे तेज और प्रभावी माध्यम बन चुका है। दुनिया के किसी भी कोने में बैठा व्यक्ति अपने विचार और अपना दृष्टिकोण को कुछ ही क्षणों में पूरे विश्व तक पहुँचा सकता है। सोशल मीडिया ने आम नागरिक की आवाज क...
ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति रंग लाई—खनन सुधारों में उत्तराखंड सबसे आगे

ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति रंग लाई—खनन सुधारों में उत्तराखंड सबसे आगे

Uncategorized
  ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति रंग लाई—खनन सुधारों में उत्तराखंड सबसे आगे   मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन और लगातार सुधारों के चलते उत्तराखंड एक बार फिर केंद्र सरकार से बड़ी प्रोत्साहन राशि हासिल करने में सफल रहा है। केंद्र के ख़ान मंत्रालय ने वर्ष 2025-26 की विशेष सहायता योजना (SASCI) के तहत उत्तराखंड को माइनर मिनरल्स रिफॉर्म्स मैं 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की है। इससे पहले भी माह अक्टूबर 2025 मैं राज्य को एसएमआरआई रैंकिंग मैं दूसरा स्थान प्राप्त होने पर 100 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि मिल चुकी है। इस प्रकार खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट सुधारों और बेहतर नीतियों की बदौलत उत्तराखंड को कुल 200 करोड़ रुपये की प्रोहोत्सन राशि प्राप्त हो चुकी है। राज्य ने हाल के वर्षों में खनन सुधारों पर जोर देते हुए बेहतर...
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज वर्चुअली जुड़े, बैठक में स्प्रिचुअल इकोनॉमिक जोन और शीतकालीन यात्रा को लेकर प्रस्तुत हुई विस्तृत रणनीति

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज वर्चुअली जुड़े, बैठक में स्प्रिचुअल इकोनॉमिक जोन और शीतकालीन यात्रा को लेकर प्रस्तुत हुई विस्तृत रणनीति

उत्तराखंड
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज वर्चुअली जुड़े, बैठक में स्प्रिचुअल इकोनॉमिक जोन और शीतकालीन यात्रा को लेकर प्रस्तुत हुई विस्तृत रणनीति मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के दोनों मंडलों में एक-एक स्प्रिचुअल इकोनॉमिक जोन की स्थापना के लिए विस्तृत कार्ययोजना (रोडमैप) शीघ्र तैयार की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल उत्तराखंड को वैश्विक आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के अंतर्गत धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण के साथ-साथ तीर्थ स्थलों एवं उनके आस-पास के क्षेत्रों का समग्र विकास किया जाए। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे, वह...
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने वीवीपी-1 के तहत 51 गांवों की प्रगति रिपोर्ट लेते हुए कहा—चीन सीमा से सटे गांवों में तेज़ी से विकसित होंगी आधुनिक सुविधाएं

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने वीवीपी-1 के तहत 51 गांवों की प्रगति रिपोर्ट लेते हुए कहा—चीन सीमा से सटे गांवों में तेज़ी से विकसित होंगी आधुनिक सुविधाएं

Uncategorized
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने वीवीपी-1 के तहत 51 गांवों की प्रगति रिपोर्ट लेते हुए कहा—चीन सीमा से सटे गांवों में तेज़ी से विकसित होंगी आधुनिक सुविधाएं     देहरादून, 19 नवम्बर। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आयुक्त, ग्राम्य विकास से वाइब्रेंट विलेज योजना (वीवीपी) की प्रगति रिपोर्ट विस्तृत रूप से प्राप्त की। मंत्री जोशी ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, व्यापक प्रचार-प्रसार और समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश देते हुए सीमांत गांवों के समग्र विकास पर जोर दिया।   ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि सीमांत क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण, आजीविका सृजन और आबादी को रोकने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा संचालित वाइब्रेंट विलेज योजना (वीवीपी) के तहत उत्तराखण्ड राज्य में भारत-चीन एवं भारत-नेपाल सीमा से सटे कुल 91 गांवों का चयन किया गया है। योजन...
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ज़ी के आशीर्वाद से सहसपुर में स्वास्थ्य सेवा की नई मिसाल 

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ज़ी के आशीर्वाद से सहसपुर में स्वास्थ्य सेवा की नई मिसाल 

Uncategorized
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ज़ी के आशीर्वाद से सहसपुर में स्वास्थ्य सेवा की नई मिसाल   ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय तथा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के सौजन्य से मंगलवार, 18 नवम्बर 2025 को श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, सहसपुर में कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में 2104 मरीजों ने निःशुल्क जांच व परामर्श सेवाओं का लाभ उठाया। मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहदेव सिंह पुण्डीर, विधायक सहसपुर, विशिष्ट अतिथि मुफ्ती रईस अहमद कास्मी, चीफ ईमाम उत्तराखण्ड एवं वाइस प्रेसीडेंट जामियत उलेमा हिन्द, उत्तराखण्ड तथा प्रभात भण्डारी, प्रधानाचार्य, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, सहसपुर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अपने प्रेरक उद्बोधन में ...
मकान और पढ़ाई बचाने की जद्दोजहद; प्रशासन ने बढ़ाया हाथ, जल्द होगी कर्ज़-माफी का हल

मकान और पढ़ाई बचाने की जद्दोजहद; प्रशासन ने बढ़ाया हाथ, जल्द होगी कर्ज़-माफी का हल

उत्तराखंड
मकान और पढ़ाई बचाने की जद्दोजहद; प्रशासन ने बढ़ाया हाथ, जल्द होगी कर्ज़-माफी का हल देहरादून दिनांक 18 नवम्बर 2025, (सूवि), जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में 2 बहने चित्रा एवं हेतल ने जिलाधिकारी सविन बंसल को अपनी व्यथा सुनाई कि उनके पिता की मृत्यु हो गई है जिससे चित्रा की बी-कॉम की पढाई बाधित हो गई है तथा फीस देने में असमर्थ है, जिस पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने चित्रा को आज ही निजी संस्थान में दाखिले हेतु कार्यालय के सारथी वाहन से कालेज भेजा। चित्रा के कालेज की पढाई, किताबों तथा आवाजाही का खर्चा भी जिला प्रशासन व संस्थान द्वारा वहन किया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए। पिता की मृत्यु उपरान्त पढाई पर आया संकट; डीएम तक आया मामला, चित्रा कालरा को प्रतिष्ठित संस्थान में स्नातक बी-कॉम आनर्स में दिलाया आज ही दाखिला दिलाया है। चित्रा की पढाई, आवाजाही, किताबों क...
सीएम धामी बोले— “अगली बार आऊँगा तो व्यवस्थाएँ पूरी तरह दुरुस्त दिखनी चाहिए” 

सीएम धामी बोले— “अगली बार आऊँगा तो व्यवस्थाएँ पूरी तरह दुरुस्त दिखनी चाहिए” 

उत्तराखंड
सीएम धामी बोले— "अगली बार आऊँगा तो व्यवस्थाएँ पूरी तरह दुरुस्त दिखनी चाहिए" मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दोपहर अचानक सचिवालय से सीधे आईएसबीटी देहरादून पहुंचकर वहाँ की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के अचानक पहुँचने से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। उन्होंने परिसर में स्वच्छता, यात्रियों की सुविधा, संचालन व्यवस्था और परिवहन प्रबंधन का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कई स्थानों पर फैली गंदगी को देखकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आईएसबीटी जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं झाड़ू उठाकर सफाई भी की और अधिकारियों को संदेश दिया कि स्वच्छता अभियान केवल कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देना चाहिए।     मुख्यमंत...
“धामी जी की दहाड़! रुड़की क्षेत्र में बिजली चोरी पर ताबड़तोड़ एक्शन, दर्ज हुए मामले” 

“धामी जी की दहाड़! रुड़की क्षेत्र में बिजली चोरी पर ताबड़तोड़ एक्शन, दर्ज हुए मामले” 

उत्तराखंड
"धामी जी की दहाड़! रुड़की क्षेत्र में बिजली चोरी पर ताबड़तोड़ एक्शन, दर्ज हुए मामले" धनोरी और शांतरशाह गांव में ऊर्जा निगम और विजिलेन्स टीम की बड़ी कार्यवाही, 24 घरों में हो रही थी बिजली की चोरी, जुर्माने के साथ साथ हुए केस दर्ज।     रूड़की ऊर्जा निगम और विजिलेन्स की टीम बिजली चोरों के खिलाफ लगातार अभियान चलाये हुए है आज धनोरी क्षेत्र के शांतर शाह और बढेडी गांव में विजिलेन्स और ऊर्जा निगम की छापेमारी से हड़कंप मच गया।   विजिलेन्स टीम क़ो दोनों गांव में लगभग 24 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। ऊर्जा निगम और विजिलेन्स की टीम क़ो देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया आनन फानन में बिजली चोर अपनी कटिया और केबल पोल से उतारते नज़र आए। विजिलेस द्वारा सभी पर जुर्माने की कार्यवाही के साथ साथ स्थानीय पुलिस थाने में केस दर्ज कराया जा रहा है।   इस अवसर पर ऊर्जा ...
राज्य कर्मचारियों के लिए शुभ समाचार: धामी सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता

राज्य कर्मचारियों के लिए शुभ समाचार: धामी सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता

उत्तराखंड
राज्य कर्मचारियों के लिए शुभ समाचार: धामी सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। धामी सरकार लगातार कर्मचारियों के हितों के प्रति गंभीर रही है, और उसी क्रम में सातवें पुनरीक्षित वेतनमान में वेतन आहरित कर रहे सार्वजनिक निकायों, उपक्रमों व स्वायत्तशासी संस्थाओं के अधिकारियों–कर्मचारियों के लिए DA को 55% से बढ़ाकर 58% किए जाने का निर्णय लिया गया है। नई दरें 1 जुलाई 2025 से लागू होंगी।   औद्योगिक विकास अनुभाग-2 द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि यह बढ़ोतरी राज्य कर्मकारों, सहायताप्राप्त शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थाओं, नगर निकायों, स्थानीय निकायों तथा पूर्णकालिक व अंशकालिक कर्मचारियों पर भी लागू होगी। यह निर्णय केंद्र सरकार ...