Tuesday, November 10News and Media

Author: admin

विभागीय समीक्षा में योजनाओं के वास्तविक लाभार्थियों तक लाभ पहुँचाने की दिशा में तेज़ और पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश दिए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने

विभागीय समीक्षा में योजनाओं के वास्तविक लाभार्थियों तक लाभ पहुँचाने की दिशा में तेज़ और पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश दिए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने

उत्तराखंड
विभागीय समीक्षा में योजनाओं के वास्तविक लाभार्थियों तक लाभ पहुँचाने की दिशा में तेज़ और पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश दिए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून, 22 नवम्बर। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने तीन दिवसीय जनपद भ्रमण (चमोली, पौड़ी गढ़वाल) से लौटने के तुरंत बाद आज देहरादून स्थित कैंप कार्यालय में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति, योजनाओं के क्रियान्वयन और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।   बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत विभिन्न जनपदों में निर्मित हो रहे जीईओ लाइन टैंकों की गुणवत्ता पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि जहाँ-जहाँ गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाई गई है, वहां संबंधित निजी कंपनी की कार्यप्रणाली की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। मंत्री जोश...
श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में आयोजित समारोह में सर्वाइवर्स ने साझा किए अनुभव — “कैंसर से डरना नहीं, हिम्मत के साथ लड़ना है”

श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में आयोजित समारोह में सर्वाइवर्स ने साझा किए अनुभव — “कैंसर से डरना नहीं, हिम्मत के साथ लड़ना है”

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में आयोजित समारोह में सर्वाइवर्स ने साझा किए अनुभव — “कैंसर से डरना नहीं, हिम्मत के साथ लड़ना है”   श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, यूरोलॉजी और रेडिएशन विभाग की ओर से पेशाब की थैली (Urinary Bladder) के कैंसर को मात दे चुके 60 से अधिक कैंसर योद्धाओं के लिये विशेष सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अस्पताल के ऑडिटोरियम में हुए इस आयोजन में विभिन्न चरणों में उपचार पूरा कर चुके प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान कैंसर सर्वाइवर्स ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कैंसर से डरने की नहीं, बल्कि हिम्मत और भरोसे के साथ लड़ने की जरूरत है। कार्यक्रम में कैंसर योद्धाओं को उनके परिवार सहित सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के प्राचार्य डॉ. अशोक नायक, मुख्य चिक...
जनता के विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की आवश्यकता—सीएम धामी का संदेश

जनता के विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की आवश्यकता—सीएम धामी का संदेश

उत्तराखंड
  जनता के विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की आवश्यकता—सीएम धामी का संदेश   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में आज मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की एक अनौपचारिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन सहित सभी वरिष्ठ एवं युवा IAS अधिकारी उपस्थित रहे। यह बैठक वर्तमान में चल रहे प्रशासनिक अधिकारी सम्मेलन (AOC) के संदर्भ में थी | बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह किसी औपचारिक संबोधन का अवसर नहीं है, बल्कि उनकी प्रशासन के लिए संवेदनशील और आत्मीय भावनाओं को साझा करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने अपनी 25 वर्ष की यात्रा में अनेक चुनौतियों का सामना किया है और इन उपलब्धियों के पीछे राज्य के प्रशासनिक तंत्र की कड़ी मेहनत, निष्ठा और दूरदर्शिता का महत्...
मोटराइज्ड ट्राईसाइकिलें उनकी गतिशीलता बढ़ाने के साथ-साथ जीवन में नए अवसरों के द्वार खोलेंगे : जोशी 

मोटराइज्ड ट्राईसाइकिलें उनकी गतिशीलता बढ़ाने के साथ-साथ जीवन में नए अवसरों के द्वार खोलेंगे : जोशी 

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मोटराइज्ड ट्राईसाइकिलें उनकी गतिशीलता बढ़ाने के साथ-साथ जीवन में नए अवसरों के द्वार खोलेंगे : जोशी   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान परिसर में एलिम्को के माध्यम से आयोजित दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल (इलेक्ट्रिक) वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएफसी) की सीएसआर निधि से 169 दिव्यांगजनों को निशुल्क इलेक्ट्रिकमोटराइज्ड ट्राईसाइकिलें वितरित की गईं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इस सराहनीय पहल के लिए पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा अपने निगमित सामाजिक दायित्व के अंतर्गत लगभग 1 करोड़ रुपए की धनराशि इस उद्देश्य के लिए उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का आ...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के आयोजन में देश के सात राज्यों से आए आठ विशेषज्ञों ने साझा किया अपना मूल्यवान मार्गदर्शन

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के आयोजन में देश के सात राज्यों से आए आठ विशेषज्ञों ने साझा किया अपना मूल्यवान मार्गदर्शन

उत्तराखंड
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के आयोजन में देश के सात राज्यों से आए आठ विशेषज्ञों ने साझा किया अपना मूल्यवान मार्गदर्शन एसजीआरआरयू की नेशनल काॅन्फ्रेंस में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे विषय विशेषज्ञ   ऽ अतिथि प्रो. दुर्गेश पंत, महानिदेशक, यूकोस्ट, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तराखंड सरकार ने किया शुभारंभ   ऽ नवोदित फार्मासिस्टों में अनुसंधान, उद्यमिता और कौशल बढ़ाने की संस्कृति विकसित करने पर हुई चर्चा   देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज की आरे से नेशनल काॅन्फ्रंेस का आयोजन किया गया। 21 और 22 नवंबर 2025 दो दिवसीय काॅन्फ्रेंस में “उद्योग और अकादमिक जगत के बीच अंतर को पाटना फार्मास्यूटिकल साइंसेज का सतत भविष्य” विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य यह उजागर ...
जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल के प्रयासों से समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना मजबूत होती दिख रही है।

जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल के प्रयासों से समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना मजबूत होती दिख रही है।

उत्तराखंड
  जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल के प्रयासों से समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना मजबूत होती दिख रही है।   जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल के पुत्र मास्टर सनव बंसल ने आज आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों संग अपना जन्मदिन मनाया। मास्टर सनव ने बच्चों के बीच केक काटकर खुशियाँ साझा की इस दौरान बच्चों ले कागज से बना गुलदस्ता सनव को भेट किया। आज जिलाधिकारी देहरादून सविन बसंल की धर्मपत्नी श्रीमती सुरभि बंसल ने अपने दोनों बच्चों सनव और सिविक के साथ आधुनिक केयर सेंटर पंहुची तथा बच्चों के साथ सनव का 08वां जन्मदिन केयर सेंटर के बच्चों संग मनाया। इस दौरान बच्चों ने आपस में खूब मस्ती की। इस प्रयास से जहां जिलाधिकारी ने स्टेटसरूपी खाई पाटने हुए बेटे का जन्मदिन जरूरतमंद बच्चों संग मनाया, वहीं केयर सेंटर के बच्चों में भी उत्साह देखने को मिला। इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने स...
ऑपरेशन कालनेमि’’: सनातन धर्म को बदनाम करने वालों पर कठोर कार्रवाई जारी

ऑपरेशन कालनेमि’’: सनातन धर्म को बदनाम करने वालों पर कठोर कार्रवाई जारी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  ‘‘ऑपरेशन कालनेमि’’: सनातन धर्म को बदनाम करने वालों पर कठोर कार्रवाई जारी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज रुड़की के जीवनदीप आश्रम में आयोजित भव्य पाँच दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक महोत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने सनातन संस्कृति के संरक्षक परम पूजनीय संत-महात्माओं, धर्माचार्यों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि संत समाज जीवन्त तीर्थ के समान होता है, जो समाज को सत्पथ की ओर प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री ने परमपूज्य पद्मभूषण ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी जी महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए परमपूज्य जगद्गुरु महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि जी महाराज सहित सभी संतजनों को साष्टांग प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि संतों की दिव्य उपस्थिति मन और आत्मा में नई ऊर्जा का संचार करती है। मुख्यमंत्री ने बताया कि जीवन दीप सेवा न्यास के इस पाँच ...
मंत्री जोशी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और स्थानीय जनप्रतिनिधि योजनाओं की जानकारी पहुँचाने का सबसे सशक्त माध्यम हैं

मंत्री जोशी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और स्थानीय जनप्रतिनिधि योजनाओं की जानकारी पहुँचाने का सबसे सशक्त माध्यम हैं

उत्तराखंड
  मंत्री जोशी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और स्थानीय जनप्रतिनिधि योजनाओं की जानकारी पहुँचाने का सबसे सशक्त माध्यम हैं   एचएनबी परिसर सभागार श्रीनगर में आयोजित समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कृषि, उद्यान, ग्राम्य विकास एवं सैनिक कल्याण विभागों के कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक की शुरुआत में ही मंत्री जोशी ने कहा कि जनपद के विकास के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और उनका लाभ सही व्यक्ति तक पहुँचना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग समन्वय बनाकर जमीनी स्तर पर परिवर्तन लाने के लिए ठोस प्रयास सुनिश्चित करें। उन्होंने परियोजना निदेशक, डीआरडीए को निर्देशित किया कि दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार केंद्रित प्रशि...
मंत्री गणेश जोशी ने माणा बाजार का भ्रमण किया, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों, तीर्थयात्रियों एवं दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं व सुझावों पर संवाद किया

मंत्री गणेश जोशी ने माणा बाजार का भ्रमण किया, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों, तीर्थयात्रियों एवं दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं व सुझावों पर संवाद किया

उत्तराखंड, बोलता वोटर
  मंत्री गणेश जोशी ने माणा बाजार का भ्रमण किया, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों, तीर्थयात्रियों एवं दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं व सुझावों पर संवाद किया प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी आज जनपद चमोली स्थित देश के प्रथम गांव माणा पहुंचे। मंत्री जोशी ने माणा आगमन पर भारतीय सेना के जवानों से भेंट कर उनका हालचाल जाना और उनके उत्साह एवं सेवा भाव की सराहना की। इसके उपरांत ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने माणा बाजार का भ्रमण किया, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों, तीर्थयात्रियों एवं दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं व सुझावों पर संवाद किया। उन्होंने यात्रियों से बातचीत कर यात्रा व्यवस्था एवं सुविधाओं की भी जानकारी ली। माणा बाजार में मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय उत्पादों की खरीददारी करते हुए डिजिटल पेमेंट के माध्यम से भुगतान किया और लोगों को डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा दे...
तीर्थयात्रियों के सुरक्षित आवागमन पर जोर देते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मास्टर प्लान को बदलते समय की जरूरत बताया

तीर्थयात्रियों के सुरक्षित आवागमन पर जोर देते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मास्टर प्लान को बदलते समय की जरूरत बताया

उत्तराखंड
तीर्थयात्रियों के सुरक्षित आवागमन पर जोर देते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मास्टर प्लान को बदलते समय की जरूरत बताया चमोली, 20 नवम्बर। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी आज प्रातः परिवार सहित श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे, जहाँ उन्होंने विधिवत हवन-यज्ञ एवं पूजा-अर्चना कर भगवान बदरीविशाल से आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री जोशी ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामनाएँ कीं।   धाम में पहुंचे तीर्थयात्रियों से मंत्री गणेश जोशी ने यात्रा व्यवस्था और सुविधाओं को लेकर फीडबैक भी लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बीकेटीसी द्वारा की गई व्यवस्थाओं के लिए बीकेटीसी की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बड़े बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत विकास कार्य कर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन के लिए निरंतर प्रयासरत है।   बदरीनाथ यात्र...