Monday, November 9News and Media

Author: admin

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में डीएम सविन बंसल द्वारा कालसी शिविर में आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र और स्वास्थ्य सेवाएँ मौके पर दी जाएँगी

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में डीएम सविन बंसल द्वारा कालसी शिविर में आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र और स्वास्थ्य सेवाएँ मौके पर दी जाएँगी   जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत माननीय प्रभारी मंत्री श्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में सोमवार, 05 जनवरी, 2026 को प्रातः 11ः00 बजे से अपराह्न 4ः00 बजे तक विकासखंड कालसी स्थित पंजीटिलानी मिनी स्टेडियम में वृहद बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप यह शिविर सुदूरवर्ती क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने एवं जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंन...

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्गों की सेवा करना ही सच्चा मानव धर्म है और ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं

Uncategorized
  मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्गों की सेवा करना ही सच्चा मानव धर्म है और ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं     कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज प्रेम नगर में व्यापार मंडल प्रेम नगर एवं महावीर सेवा समिति द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गरीब एवं असहाय लोगों को कंबल वितरित कर उन्हें राहत प्रदान की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उपस्थित सभी लोगों को नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह वर्ष सेवा का वर्ष है। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्गों की सेवा करना ही सच्चा मानव धर्म है और ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने व्यापार मंडल प्रेम नगर एवं महावीर सेवा समिति के पदाधिकारियों को इस पुनीत एवं जनसेवा के कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं ...

मंत्री गणेश जोशी ने 11 जी.आर.आर.सी. जूनियर हाईस्कूल, घंघोड़ा के परिसर में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विलासपुर काड़ली क्षेत्र में ₹298.06 लाख की लागत से किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया

उत्तराखंड
मंत्री गणेश जोशी ने 11 जी.आर.आर.सी. जूनियर हाईस्कूल, घंघोड़ा के परिसर में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विलासपुर काड़ली क्षेत्र में ₹298.06 लाख की लागत से किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज 11 जी.आर.आर.सी. जूनियर हाईस्कूल, घंघोड़ा के परिसर में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विलासपुर काड़ली क्षेत्र में ₹298.06 लाख की लागत से किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विलासपुर काड़ली पेयजल योजना के निर्माण कार्य का ₹243.38 लाख की लागत से लोकार्पण किया। साथ ही मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विलासपुर काड़ली स्थित 11 जी.आर.आर.सी. जूनियर हाईस्कूल में विद्यालय भवन निर्माण कार्य का ₹54.68 लाख की लागत से शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय भवन का विधिवत भ...

उत्तराखंड में जनसांख्यिकीय संतुलन से खिलवाड़ पर सरकार का बड़ा प्रहार,परिवार रजिस्टर में फर्जीवाड़े पर जीरो टॉलरेंस, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई: धामी

उत्तराखंड, देहरादून
  उत्तराखंड में जनसांख्यिकीय संतुलन से खिलवाड़ पर सरकार का बड़ा प्रहार,परिवार रजिस्टर में फर्जीवाड़े पर जीरो टॉलरेंस, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई: धामी उत्तराखंड में परिवार रजिस्टर में सामने आ रही गंभीर अनियमितताओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य स्तर पर व्यापक जांच और त्वरित कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि सभी परिवार रजिस्टरों की प्रतियां (कॉपी) तत्काल संबंधित जिलाधिकारी (DM) के पास जांच हेतू मंगाई जाएं, ताकि रिकॉर्ड में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ को रोका जा सके। इसके साथ ही सभी रजिस्टरों की गहन जांच CDO/ADM स्तर पर कराए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि जांच का दायरा वर्ष 2003 से अब तक रखा जाएगा, जिससे विगत वर्षों में हुई संभावित अनियमितताओं की...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विश्वास, समाधान और संवेदनशीलता पर आधारित उत्तराखण्ड मॉडल ऑफ गुड गवर्नेंस है।”

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विश्वास, समाधान और संवेदनशीलता पर आधारित उत्तराखण्ड मॉडल ऑफ गुड गवर्नेंस है।” मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम प्रदेश में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और त्वरित समाधान का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा है। यह कार्यक्रम न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली में गुणात्मक परिवर्तन का उदाहरण है, बल्कि इसने सरकार और आम नागरिक के बीच की दूरी को भी प्रभावी रूप से समाप्त किया है। आज 02 जनवरी 2026 को आयोजित कार्यक्रम की दैनिक प्रगति रिपोर्ट यह स्पष्ट दर्शाती है कि राज्य सरकार अब काग़ज़ी योजनाओं से आगे बढ़कर ज़मीनी स्तर पर वास्तविक परिणाम देने में सफल हो रही है। प्रदेश के सभी 13 जनपदों में एक ही दिन में कुल 204 जनसे...

देहरादून के चकराता में तैनात चिकित्सक की अनधिकृत अनुपस्थिति पर मुख्यमंत्री धामी ने सेवा समाप्ति को दी अंतिम स्वीकृति

उत्तराखंड, देहरादून
  देहरादून के चकराता में तैनात चिकित्सक की अनधिकृत अनुपस्थिति पर मुख्यमंत्री धामी ने सेवा समाप्ति को दी अंतिम स्वीकृति     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सक के लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के मामले में कड़ा कदम उठाते हुए एक होम्योपैथिक चिकित्सक की सेवा समाप्त करने का अनुमोदन प्रदान कर दिया है। देहरादून जिले के अंतर्गत राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय चकराता में तैनात चिकित्सक डॉ. उमंग शर्मा लगभग दो वर्षों से बिना सूचना के अनधिकृत रूप से अनुपस्थित चल रही थीं। संबंधित चिकित्सक को कार्यस्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे, इसके बावजूद वह अपनी तैनाती स्थल पर नहीं पहॅॅुंची। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुपस्थित चिकित्सक के विरूद्ध मूल नियम 18(3) के अंतर्गत सेवा समाप्त करने की कार्रवाई शुरू की गई थी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ...

बिना संदर्भ, बिना पुष्टि ऑडियो—अंकिता के हत्यारों को फायदा?

उत्तराखंड
  बिना संदर्भ, बिना पुष्टि ऑडियो—अंकिता के हत्यारों को फायदा?     कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने अंकिता प्रकरण विवाद पर स्पष्ट किया कि आरोप लगाने वाले या अन्य व्यक्ति, विश्वसनीय साक्ष्य प्रस्तुत करें, सरकार किसी भी जांच के लिए तैयार। उन्होंने कहा, सुप्रीम कोर्ट, एसआईटी जांच को सही मानते हुए, सीबीआई जांच से इनकार कर चुकी है। लिहाजा सिर्फ अपुष्ट आरोप के आधार पर कार्रवाई हुई तो सजायाफ्ता दोषियों को कानूनी फायदा पहुंच सकता है। पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए, श्री उनियाल ने कहा, बेटी के साथ हुई इस घटना से समूची देवभूमि दुखी थी। मामले को संवेदनशीलता और गंभीरता से लेते हुए, धामी सरकार ने तत्काल महिला डीआईजी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की और आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी फोरेंसिक और व्यवहारिक सबूतों को एकत्र किया गया और न्यायालय में मज...

वायरल वीडियो के बाद दोबारा चर्चा में आए अंकिता भंडारी हत्याकांड पर मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि अपुष्ट और भ्रामक आरोपों के जरिए मामले को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है

Uncategorized
  वायरल वीडियो के बाद दोबारा चर्चा में आए अंकिता भंडारी हत्याकांड पर मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि अपुष्ट और भ्रामक आरोपों के जरिए मामले को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है     18 सिंतबर, 2022 को वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या कर उसका शव चीला शक्ति नहर में फेंक दिया गया था। उसके बाद तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा भी मिल चुकी है। लेकिन उस दिन रिजॉर्ट गए वीआईपी के नाम को लेकर सवाल बरकरार था। मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता पर सवाल उठने पर आज मंत्री सुबोध उनियाल ने पत्रकारवार्ता की। अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में लगातार विपक्ष द्वारा घेरे जाने पर मंत्री सुबोध उनियाल ने आज पत्रकारवार्ता की, जिसमें उन्होंने कहा कि सबूत लाओ, सरकार हर जांच को तैयार है। कहा कि एसआईटी की जांच को सत्र न्यायालय, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट सही ठहरा चुके हैं। कहा,...

मुख्यमंत्री धामी ने ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार‘ अभियान के तहत खैरीमान सिंह में आयोजित शिविर का किया निरीक्षण

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार‘ अभियान के तहत खैरीमान सिंह में आयोजित शिविर का किया निरीक्षण मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के क्रियान्वयन की जमीनी पड़ताल के लिए शुक्रवार को देहरादून जिले के अंतर्गत रायपुर ब्लॉक के खैरीमान सिंह में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय शिविर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘प्रशासन गांव की ओर’ कार्यक्रम के तहत आयोजित बहुद्देश्यीय शिविर में जन-समस्याओं के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली और अभियान के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया और सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित करने के लिए मौके पर की गई व्यवस्थाओं को परखा। इस अवसर पर 102 दिव्यांगों एवं वृद्धजनों को सहायक उपकरण ...

मुख्यमंत्री धामी ने नाबार्ड वित्त पोषण के तहत विभिन्न जनपदों में सिंचाई विभाग की 16 योजनाओं के लिए ₹53.68 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने नाबार्ड वित्त पोषण के तहत विभिन्न जनपदों में सिंचाई विभाग की 16 योजनाओं के लिए ₹53.68 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न जनपदों की सिंचाई परियोजनाओं, सड़कों के चौडीकरण एवं मानव वन्य जीव संघर्ष को कम करने के प्रयासों में तेजी लाए जाने के साथ ही आपदा की दृष्टि से संवेदनशील जनपदों में संचार सुविधाओं के विकास आदि के लिए कुल 160.54 करोड का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नाबार्ड वित्त पोषण से सम्बन्धित विभिन्न जनपदों के अन्तर्गत सिंचाई विभाग की विभिन्न 16 योजनाओं की लागत ₹ 53.68 करोड़ की योजना स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा जनपद उधम सिंह नगर की किच्छा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगला-किच्छा मोटर मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-44) क...