Monday, November 9News and Media

Author: admin

अंकिता की नही, बल्कि राजनीति से प्रेरित लड़ाई लड़ रही कांग्रेस: भाजपा

उत्तराखंड, देहरादून
अंकिता की नही, बल्कि राजनीति से प्रेरित लड़ाई लड़ रही कांग्रेस: भाजपा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राज्य सभा सदस्य श्री महेंद्र भट्ट ने कहा कांग्रेस और विपक्ष के विरोध प्रदर्शन को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि उसे अंकिता को न्याय से कोई वास्ता नही, बल्कि अपनी राजनैतिक अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। तभी कांग्रेस अंकिता मर्डर जैसे संवेदनशील मुद्दे को राजनैतिक हथियार बना रही है। विरोध प्रदर्शनों में लहराए जा रहे राजनैतिक दलों के झंडों में विपक्ष और 27 की नई राजनैतिक महत्वकांक्षा पाले लोगों की नीयत स्पष्ट नजर आती है। जबकि धामी सरकार ने मजबूत पैरवी कर आरोपियों को सजा दिलायी और विपक्ष को इसमें कुछ चूक लगती है तो वह अदालत को तथ्यों से अवगत करा सकती है। वहीं उन्होंने देहरादून एवं अन्य स्थानों पर प्रदर्शन के दौरान की गई अराजकता को माहौल खराब करने की कोशिश बताया।वहीं महिला अपराधों को बच्चों की ग...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार जनहित की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार जनहित की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चलाई जा रही विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में डी.बी.टी. प्रणाली के माध्यम से दिसंबर माह की पेंशन किश्त का भुगतान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 09 लाख 43 हजार 964 लाभार्थियों के खातों में कुल 140 करोड़ 26 लाख 97 हजार रुपये की राशि ऑनलाइन जारी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के कमजोर वर्गों, वृद्धजनों, विधवाओं, दिव्यांगजनों एवं निराश्रितों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पारदर्शी शासन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी प्रकार के भुगतान अब डी.बी.टी. प्रणाली से सी...

भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेशव्यापी प्रदर्शन और पुतला दहन से कांग्रेस की खोली पोल

Uncategorized
भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेशव्यापी प्रदर्शन और पुतला दहन से कांग्रेस की खोली पोल ​ भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व प्रदेश भर में आज अंकिता मर्डर पर भ्रम की राजनीति करने वाली कांग्रेस का पुतला फूंका गया। सभी सांगठनिक जिला मुख्यालयों में हुए इस विशाल विरोध प्रदर्शन को लेकर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि चौहान भट्ट ने कहा, एजेंडाविहीन कांग्रेस, अनैतिक राजनीति की पराकाष्ठा से दिवंगत बेटी को अपमानित करने का पाप कर रही हैं। आज हुए पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन कार्यकर्मों की जानकारी देते हुए महिला मोर्चा अध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस की नकारात्मक और अमर्यादित राजनीति से प्रदेश में आक्रोश व्याप्त है। जिसके प्रकटीकरण और जनता के सामने कांग्रेस का असली चेहरा लाने के लिए पार्टी के सभी 19 सांगठनिक जिलों में कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है। उन्होंने कांग्रेस पर इस संवेदनशील मुद्दे का ...

उत्तराखण्ड पुलिस का खुलासा: वायरल ऑडियो पर तुरंत SIT गठित, जांच पूरी निष्पक्ष और तथ्यपरक

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  उत्तराखण्ड पुलिस का खुलासा: वायरल ऑडियो पर तुरंत SIT गठित, जांच पूरी निष्पक्ष और तथ्यपरक अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया एवं कुछ माध्यमों पर निरंतर भ्रामक सूचनाएँ, आधे-अधूरे तथ्य एवं निराधार आरोप प्रसारित किए जा रहे हैं। इन्हीं परिस्थितियों के दृष्टिगत उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा प्रेस कॉन्फ़्रेंस आयोजित कर पूरे प्रकरण से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट किया गया है। उत्तराखण्ड पुलिस ने स्पष्ट रूप से अवगत कराया है कि अंकिता भंडारी प्रकरण में किसी भी प्रकार का कोई वीआईपी संलिप्त नहीं है। इस तथ्य को माननीय न्यायालय द्वारा भी स्पष्ट रूप से स्वीकार किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, दो व्यक्तियों की कथित बातचीत से संबंधित वायरल ऑडियो को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा तत्काल SIT का गठन किया गया, जो इस विषय में विस्तृत एवं निष्पक्ष जांच कर रही है। माननीय न्यायालय में प्रस्तुत साक्ष्...

मुख्यमंत्री  धामी के निर्देश पर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में बुज़ुर्गों, दिव्यांगों और दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को प्राथमिकता दी जा रही है

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री  धामी के निर्देश पर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में बुज़ुर्गों, दिव्यांगों और दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को प्राथमिकता दी जा रही है     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम प्रदेश में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और त्वरित समाधान का प्रभावी उदाहरण बनकर सामने आया है। आज 03 जनवरी 2026 की दैनिgक प्रगति रिपोर्ट यह स्पष्ट करती है कि सरकार योजनाओं और सेवाओं को काग़ज़ों से निकालकर सीधे जनता के द्वार तक पहुँचाने में निरंतर सफलता प्राप्त कर रही है। प्रदेश के 13 जनपदों में अब तक कुल 216 जनसेवा कैम्प आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें 1,44,134 नागरिकों ने प्रत्यक्ष सहभागिता की है। केवल आज के दिन ही 12 कैम्पों में 8,940 लोगों की भागीदारी यह दर्शाती है कि जनता...

प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के निर्देश पर रविवार को भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश के सभी 19 संगठनात्मक जिलों में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।

Uncategorized
प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के निर्देश पर रविवार को भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश के सभी 19 संगठनात्मक जिलों में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा रविवार को प्रदेश स्तर पर अनैतिक और षड्यंत्रकारी राजनीति करने वाली कांग्रेस का पुतला दहन करेगी। पार्टी महिला मोर्चा के नेतृत्व में युवा मोर्चा कार्यकर्ता रविवार को सभी संगठनात्मक जिला मुख्यालयों में इस कार्यक्रम के तहत जनता के सामने विपक्ष की पोल खोलेंगे। भाजपा ने कहा विगत कुछ दिनों से कांग्रेस नेता और अन्य विपक्षी दल दिवंगत बेटी की मौत को लेकर घृणित राजनीति कर रहे हैं। लगातार बिना सबूतों के नए नए नाम जोड़कर, भाजपा नेताओं और देवभूमि की छवि को खराब करने एवं मृतक आत्मा को अपमानित करने की कोशिश की जा रही है। इसी साजिश के क्रम में उनकी कोशिश, केस अपील में सजायाफ्ता दोषियों को फायदा पहुंचाने की ह...

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस का आंदोलन पीड़ित परिवार के हित में नहीं, डूबती सियासत बचाने का प्रयास: महापौर विकास शर्मा

उत्तराखंड
  अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस का आंदोलन पीड़ित परिवार के हित में नहीं, डूबती सियासत बचाने का प्रयास: महापौर विकास शर्मा     रुद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध-प्रदर्शनों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस इस समय अंकिता को न्याय दिलाने की नहीं, बल्कि अपनी राजनीतिक जमीन और अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस का यह आंदोलन पीड़ित परिवार के हित में नहीं, बल्कि अपनी डूबती सियासत को बचाने का प्रयास है। शनिवार को कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक संवेदनशील और हृदयविदारक घटना को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता धरना-प्रदर्शन के माध्यम...

अंकिता हत्याकांड में बयान देकर फरार चल रहीं उर्मिला सनावर, हरिद्वार पुलिस ने अपनाया कड़ा रुख

उत्तराखंड
  अंकिता हत्याकांड में बयान देकर फरार चल रहीं उर्मिला सनावर, हरिद्वार पुलिस ने अपनाया कड़ा रुख     अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े एक मामले में आरोप लगाकर फरार चल रही फिल्म अभिनेत्री उर्मिला सनावर को लेकर हरिद्वार पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। इस संबंध में हरिद्वार के एसपी सिटी एस.के. सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्पष्ट कहा कि उर्मिला सनावर की पूरी सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है और उन्हें बिना किसी डर के जांच में सहयोग करना चाहिए। एसपी सिटी ने कहा कि यदि उर्मिला सनावर के पास मामले से जुड़े कोई भी साक्ष्य या जानकारी है तो वह सामने आकर जांच एजेंसियों को दें। पुलिस द्वारा उन्हें विधिसम्मत नोटिस भेजे जा चुके हैं और इसके अलावा फोन के माध्यम से भी लगातार संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब पुलिस उनकी सुरक्षा की गारंट...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में किसानों की आर्थिकी को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में किसानों की आर्थिकी को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजकीय उद्यान सर्किट हाउस गढ़ीकैंट में उत्तराखंड माल्टा महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य में माल्टा के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए माल्टा मिशन शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली में भी राज्य की ओर से माल्टा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती गीता पुष्कर धामी के साथ विभिन्न जनपदों के माल्टा एवं नींबू प्रजाति के फलों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर माल्टा एवं नींबू की खटाई सहित नींबू प्रजाति के फलों से बने विभिन्न उत्पादों का स्वाद भी लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि माल्टा उत्तराखंड की पहच...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में डीएम सविन बंसल द्वारा कालसी शिविर में आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र और स्वास्थ्य सेवाएँ मौके पर दी जाएँगी

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में डीएम सविन बंसल द्वारा कालसी शिविर में आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र और स्वास्थ्य सेवाएँ मौके पर दी जाएँगी   जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत माननीय प्रभारी मंत्री श्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में सोमवार, 05 जनवरी, 2026 को प्रातः 11ः00 बजे से अपराह्न 4ः00 बजे तक विकासखंड कालसी स्थित पंजीटिलानी मिनी स्टेडियम में वृहद बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप यह शिविर सुदूरवर्ती क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने एवं जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंन...