Monday, November 9News and Media

Author: admin

मुख्यमंत्री धामी ने यह भी कहा कि कुछ विभागों द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है, जिसकी उन्होंने प्रशंसा भी की

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने यह भी कहा कि कुछ विभागों द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है, जिसकी उन्होंने प्रशंसा भी की       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के अंतर्गत हुए एमओयू तथा उनकी ग्राउंडिंग (क्रियान्वयन) की प्रगति की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा किए गए एमओयू की वर्तमान स्थिति, जमीनी प्रगति, अवरोधों तथा आगे की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। *एमओयू ग्राउंडिंग में ऐतिहासिक प्रगति, मुख्यमंत्री ने बताया राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि* बैठक में अवगत कराया गया कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के अंतर्गत कुल 3,57,693 करोड़ रुपये के 1,779 एमओयू संपादित किए गए थे, जिनमें से अब तक 1,06,953 करोड़ रुपये के एमओयू की ग्राउंडिंग सफलतापूर्वक हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने इस...

अभियोजन अधिकारियों का परफॉर्मेंस ऑडिट कराया जाए : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून
  अभियोजन अधिकारियों का परफॉर्मेंस ऑडिट कराया जाए : मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था, प्रशासनिक कार्यशैली और जनसेवा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पुलिस और प्रशासन का प्रत्येक विभाग आम जनमानस के प्रति संवेदनशील, उत्तरदायी और परिणामोन्मुखी दृष्टिकोण के साथ कार्य करे। आज सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय डीजी/आईजी सम्मेलन से प्राप्त निष्कर्षों की समीक्षा करते हुए राज्य की कानून व्यवस्था, प्रशासनिक कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था, पर्यटन प्रबंधन, राजस्व, नशा मुक्ति, अभियोजन, कारागार सुधार एवं जनशिकायत निवारण से जुड़े विषयों पर गहन समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव सहित सभी जिलों के जिलाधिकार...

गीता धामी के नेतृत्व में उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के माध्यम से राज्य की संस्कृति और परंपरा को मिलेगा मंच

उत्तराखंड
  गीता धामी के नेतृत्व में उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के माध्यम से राज्य की संस्कृति और परंपरा को मिलेगा मंच     सेवा संकल्प फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी गीता धामी ने माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर परेड ग्राउंड, देहरादून में 5 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले उत्तरायणी कौथिक महोत्सव की सफलता हेतु विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। उन्होंने श्रद्धा एवं आस्था के साथ पूजन कर महोत्सव के सफल, सुव्यवस्थित एवं मंगलमय आयोजन की कामना की। पूजन उपरांत गीता धामी द्वारा पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया गया। इसके पश्चात उन्होंने सेवा संकल्प फाउंडेशन से जुड़े सभी साथियों के साथ बैठक कर महोत्सव की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की तथा आयोजन को अधिक प्रभावी, सुव्यवस्थित एवं जनसरोकारों से जोड़ने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।...

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में विश्व कैंसर दिवस (4 फरवरी) के उपलक्ष्य में आयोजित हुई रैली

देहरादून
  श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में विश्व कैंसर दिवस (4 फरवरी) के उपलक्ष्य में आयोजित हुई रैली   विश्व कैंसर दिवस ( 4 फरवरी ) के उपलक्ष्य में आयोजित गतिविधियों के अंतर्गत रविवार, 1 फरवरी 2026 को उत्तराखंड सब एरिया के तत्वावधान में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग तथा मिलिट्री हॉस्पिटल, देहरादून द्वारा संयुक्त रूप से कैंसर जागरूकता हेतु वॉकाथॉन एवं रन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन रविवार को किया गया तथा रन को ब्रिगेडियर प्रफुल मोहन, कमांडेंट, मिलिट्री हॉस्पिटल, एवं डॉ. पंकज गर्ग, विभागाध्यक्ष, ऑन्कोलॉजी विभाग, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस आयोजन में 250 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें सशस्त्र बलों के जवान, उनके परिजन, मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून के चिकित्सा एवं नर्सिंग अधिकारी, तथा श...

कोर्ट रिकॉर्ड में अरविंद पाण्डेय, गदरपुर विधायक फिर विवादों के घेरे में

Uncategorized
  कोर्ट रिकॉर्ड में अरविंद पाण्डेय, गदरपुर विधायक फिर विवादों के घेरे में     *गदरपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक अरविंद पाण्डेय के खिलाफ दर्ज रहे आपराधिक मुकदमों का विस्तृत विवरण न्यायालयीन दस्तावेज़ों के माध्यम से सामने आया है। रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 1987 से 2011 के बीच अरविंद पाण्डेय का नाम 20 से अधिक आपराधिक मामलों में अभियुक्त के रूप में दर्ज किया गया। इन मुकदमों में मारपीट, बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, जानलेवा हमला, डकैती, हत्या तथा एससी/एसटी अधिनियम जैसी गंभीर धाराएं शामिल रहीं।* *अलग-अलग समय पर ये मुकदमे काशीपुर, गदरपुर, उधम सिंह नगर और नैनीताल जनपदों के विभिन्न थानों में दर्ज हुए, जिनकी सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट से लेकर जिला एवं सत्र न्यायालयों तक चली।*   📂 *अरविंद पाण्डेय के खिलाफ दर्ज मुकदमों का केस-दर-केस ब्यौरा* 1️⃣ केस क्र० 189A/87...

कॉर्पोरेट क्रिकेट में एमडीडीए-यूपीसीएल की संयुक्त टीम का जलवा, 30 टीमों को पछाड़कर जीता खिताब

Uncategorized
कॉर्पोरेट क्रिकेट में एमडीडीए-यूपीसीएल की संयुक्त टीम का जलवा, 30 टीमों को पछाड़कर जीता खिताब   देहरादून। ट्रियो कप 2026 का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें एमडीडीए-यूपीसीएल की संयुक्त टीम पावर पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नवी स्पोर्ट्स क्लब को 17 रनों से हराकर टूर्नामेंट की पहली चैंपियन टीम बनने का गौरव हासिल किया। मुकाबला आखिरी ओवरों तक रोमांच से भरपूर रहा और दर्शकों को उच्च स्तरीय कॉर्पोरेट क्रिकेट देखने को मिला। *एमडीडीए उपाध्यक्ष को सौंपी गई ट्रॉफी* चैंपियन बनने के बाद पावर पैंथर्स की टीम ने मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी से मुलाकात कर ट्रियो कप 2026 की ट्रॉफी सौंपी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष ने सभी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। *कॉर्पोरेट क्रिकेट में विभागीय टीमों का दबदबा...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में अब तक 541 कैम्पों का सफल आयोजन, 4 लाख से अधिक नागरिकों तक पहुँची सरकारी सेवाएँ

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में अब तक 541 कैम्पों का सफल आयोजन, 4 लाख से अधिक नागरिकों तक पहुँची सरकारी सेवाएँ     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान राज्य में जनसरोकारों को धरातल पर उतारने का एक सशक्त और प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। यह अभियान शासन और आम नागरिक के बीच सीधा संवाद स्थापित करते हुए सेवा, सहभागिता और विश्वास के नए मानक स्थापित कर रहा है। इस अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में निरंतर जनहितकारी शिविरों (कैम्पों) का आयोजन किया जा रहा है, जिनके माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का सीधा लाभ उनके निकट ही उपलब्ध कराया जा रहा है। आज के दिन की उपलब्धि के रूप में प्रदेश में कुल 16 कैम्पों का आयोजन किया गया, जिनमें 6,820 नागरिकों ने प्रत्यक्ष रूप से सेवाओं का लाभ प...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में दो कक्षा-कक्ष, पुस्तकालय, विज्ञान कक्ष, कंप्यूटर कक्ष तथा चहारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में दो कक्षा-कक्ष, पुस्तकालय, विज्ञान कक्ष, कंप्यूटर कक्ष तथा चहारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार में आयोजित बर्ड फेस्टिवल में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद के विभिन्न विकासखंडों के लिए करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार पहुंचकर सबसे पहले दिव्यांग बालक-बालिकाओं से मिलकर उनसे संवाद किया तथा उनकी शिक्षा के बारे में जाना। उसके बाद उन्होंने सिद्धबली मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात उन्होंने सनेह क्षेत्र में आयोजित दो दिवसीय बर्ड वाचिंग फेस्टिवल का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा अन्य अतिथिय...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में शीतकालीन यात्रा से स्थानीय लोगों के रोजगार को मिला नया संबल

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में शीतकालीन यात्रा से स्थानीय लोगों के रोजगार को मिला नया संबल       शीतकाल में पहाड़ पर इस बार भी वीरानी नहीं है, जो कि चार धामों के कपाट बंद हो जाने के बाद अक्सर दिखाई देती थी। पिछले वर्ष से शुरू हुई शीतकालीन यात्रा के बाद पहाड़ में तस्वीर बदली हुई है। यात्रियों की चहल-पहल सुखद अनुभूति करा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल भर पहले उत्तराखंड आकर जिस शीतकालीन यात्रा का प्रमोशन किया था, वह अब तेजी से आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार के भगीरथ प्रयासों से उत्तराखंड की शीतकालीन यात्रा एक नया अध्याय लिख रही है। चारों धामों से संबंधित पांडुकेश्वर, ऊखीमठ, मुखवा और खरसाली जैसे शीतकालीन प्रवास स्थलों तक देश-दुनिया के यात्री अच्छी-खासी संख्या में पहुंच रहे हैं। इस बार चार धाम यात्रा के कपाट बंद होने के बाद से अभी तक 34,140 यात्री ...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वयं पहाड़ से जुड़े होने के कारण लोकसंस्कृति उनकी जीवनशैली और संस्कारों का अभिन्न हिस्सा रही है, इसी सोच के साथ राज्य सरकार संस्कृति को विकास से जोड़ते हुए आगे बढ़ रही है

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वयं पहाड़ से जुड़े होने के कारण लोकसंस्कृति उनकी जीवनशैली और संस्कारों का अभिन्न हिस्सा रही है, इसी सोच के साथ राज्य सरकार संस्कृति को विकास से जोड़ते हुए आगे बढ़ रही है     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के रोहिणी में ‘हम सबका उत्तराखण्ड’ संस्था द्वारा आयोजित ‘उत्तराखण्ड महोत्सव रोहिणी सीजन–02’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रवासी उत्तराखण्डी, लोक कलाकार, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लोक कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और उत्तराखण्ड की संस्कृति, परंपराओं एवं लोक विरासत को समर्पित इस आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा ‘उत्तराखण्ड के सितारे’ सम्मान से सुप्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सौरभ जोशी, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं वरिष्ठ चिकित्स...