Sunday, September 6News and Media

रामनगर से चारधाम के लिए रूट का अर्थ यह नहीं कतई नहीं है कि चारधाम के परंपरागत मार्गों से यात्रा नहीं होगी या रामनगर से ही यात्रा का मुख्य मार्ग बनाया जाएगा। ये बात बिना तथ्यों को जाने गलत रूप से प्रचारित की गई है..  

कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं कि गढ़वाल की जगह कुमाऊं से चारधाम यात्रा कराने की तैयारी की जा रही है जो सरासर गलत है : जिलाधिकारी वंदना

रामनगर से चारधाम के लिए रूट का अर्थ यह नहीं कतई नहीं है कि चारधाम के परंपरागत मार्गों से यात्रा नहीं होगी या रामनगर से ही यात्रा का मुख्य मार्ग बनाया जाएगा। ये बात बिना तथ्यों को जाने गलत रूप से प्रचारित की गई है..

 

 

 

 

 

रामनगर से चारधाम यात्रा के अतिरिक्त मार्ग का विकल्प तलाशने के लिए प्रशासन की ओर से सर्वे कराया गया था। ऐसे में कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं कि गढ़वाल की जगह कुमाऊं से चारधाम यात्रा कराने की तैयारी की जा रही है..

डीएम वंदना ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा है इस रूट के सर्वे को लेकर पूर्व में काफी भ्रामक और गलत रूप से तथ्यों को प्रचारित किया गया। इससे अनावश्यक भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई।

उन्होंने कहा कि रामनगर से चारधाम के लिए रूट का अर्थ यह नहीं कतई नहीं है कि चारधाम के परंपरागत मार्गों से यात्रा नहीं होगी या रामनगर से ही यात्रा का मुख्य मार्ग बनाया जाएगा। ये बात बिना तथ्यों को जाने गलत रूप से प्रचारित की गई है

 

यह है वास्तविक स्थिति

एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि रामनगर गढ़वाल और कुमाऊं को जोड़ने वाला एक मुख्य नगर है। यहां से कुमाऊं और गढ़वाल के विभिन्न जिलों के लिए आवागमन के कुछ पुराने वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हैं।

वैकल्पिक रूट के सर्वे का उद्देश्य है कि दिल्ली और अन्य शहरों से सीधे रामनगर आने वाले और कुमाऊं के अन्य जिलों से चारधाम यात्रा के लिए इच्छुक श्रद्धालुओं को पहले से उपलब्ध वैकल्पिक मागों पर अधिक सुविधाएं दी जा सकें। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के परंपरागत मागों के विकल्प के रूप में न देखकर अतिरिक्त मार्ग के रूप देखा जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *