Sunday, September 6News and Media

Tag: – #UttarakhandNews – #DehradunNews – #UttarakhandLive – #UttarakhandNewsToday – #UttarakhandNewsInHindi – #UttarakhandLatestNews – #UttarakhandBreakingNews – #News18Uttarakhand – #UttarakhandNewsLive

धामी के प्रस्तावों पर केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक कार्यवाही का दिया आश्वासन

उत्तराखंड
धामी के प्रस्तावों पर केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक कार्यवाही का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से हरिद्वार शहर में गंगा कॉरिडोर क्षेत्र से संबंधित लगभग ₹325 करोड़ की परियोजना के लिए धनराशि स्वीकृति का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने आगामी कुंभ-2027 के दृष्टिगत इस परियोजना के अंतर्गत विद्युत लाइनों के भूमिगतकरण एवं प्रणाली के स्वचालन हेतु भी प्रथम चरण में ₹325 करोड़ की धनराशि शीघ्र स्वीकृत करने का अनुरोध किया, साथ ही द्वितीय चरण के अंतर्गत शेष लगभग ₹425 करोड़ की धनराशि भी अनुमोदित करने का अनुरोध किया।   मुख्यमंत्री ने हरिद्वार एवं ऋषिकेश में आगामी कुंभ-2027 की तैयारियों के संदर्भ में हरिद्...

धामी ने नागरिकों से पुस्तकों और पौधों को उपहार में देने की अपील की

उत्तराखंड
धामी ने नागरिकों से पुस्तकों और पौधों को उपहार में देने की अपील की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून में आयोजित “दून बुक फेस्टिवल-2026” का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकाशकों द्वारा लगाये गये स्टॉल का अवलोकन और गढ़वाली एवं कुमांऊनी पुस्तकों का विमोचन भी किया। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार और उत्तराखण्ड सरकार के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने देशभर से आए साहित्यकारों, कलाकारों एवं साहित्य प्रेमियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह महोत्सव साहित्य, संस्कृति और कला का अद्भुत संगम है, जो समाज में ज्ञान और विचारों के आदान-प्रदान को नई दिशा प्रदान करेगा।   मुख्यमंत्री ने कहा कि इस 9 दिवसीय महोत्सव में विभिन्न सत्रों, संवाद कार्यक्रमों, पुस्तक परिचर्चाओं तथा “लेखक से मिलिए” जैसे आयोजनों के माध्यम से साहित्यिक विमर्श को समृद्ध किया जा...

धामी ने अपराध नियंत्रण पर दिया विशेष जोर, सख्ती से कार्रवाई के निर्देश

Uncategorized
धामी ने अपराध नियंत्रण पर दिया विशेष जोर, सख्ती से कार्रवाई के निर्देश     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पुलिस लाइन देहरादून में प्रशिक्षण ले रहे पुलिस कांस्टेबलों को संबोधित किया। उन्होंने युवा कांस्टेबलों का उत्साहवर्धन करते हुए राज्य की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने, आपदा प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाने तथा ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने पर जोर दिया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड पहाड़ी राज्य होने के कारण प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है, इसलिए पुलिसकर्मियों को आपदा प्रबंधन में निपुण बनना आवश्यक है। उन्होंने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए जनता के साथ समन्वय बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग करने तथा यात्रियों की सुरक...

ब्रिगेडियर मुकेश जोशी केस में बड़ा खुलासा — पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली, गिरफ्तारी पक्की

उत्तराखंड
ब्रिगेडियर मुकेश जोशी केस में बड़ा खुलासा — पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली, गिरफ्तारी पक्की देहरादून।   उत्तराखंड में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार ” का असर ज़मीन पर साफ दिखाई देने लगा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्त कानून-व्यवस्था नीति के बीच पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बीते दिनों हुए ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की हत्या में शामिल संदिग्ध बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया है। बता दे राजपुर थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हत्याकांड से जुड़े बदमाश इलाके में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जोहड़ी गांव से संदिग्धों का पीछा शुरू किया। बदमाश भागते हुए गुनियाल गांव के जंगल में पहुंचे, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर दी। इस दौरान एक बदमाश को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरे ने खुद को...

धामी का सख्त रुख – सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं

उत्तराखंड
धामी का सख्त रुख – सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नगर निगम देहरादून में निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन के अंतर्गत 02 करोड़ 32 लाख 50 हजार रुपये की लागत से जुगमन्दर हॉल के जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने केदारपुरम स्थित ए.बी.सी. सेंटर में कैनालों के निर्माण एवं नगर निगम क्षेत्रांतर्गत 06 स्थानों पर पार्कों के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास भी किया।   मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार “विकास भी और विरासत भी” को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। आज हमारा देहरादून अपनी समृद्ध पहचान और सांस्कृतिक धरोहर को संजोते हुए आगे बढ़ रहा है। तेज विकास के साथ-साथ अपनी संस्कृति और पहचान को सहेजने के लिए सरकार पूरी प्र...

बार-बार अभद्रता बनी वजह—अब लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश

उत्तराखंड
बार-बार अभद्रता बनी वजह—अब लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश देहरादून से एक बड़ा और अभूतपूर्व मामला सामने आया है, जहां जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचंद शर्मा के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की है। यह मामला न्यायालय की अवमानना, अदालती कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न करने, अभद्र आचरण करने और आधारहीन आरोप लगाने से जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार, 25 मार्च 2026 को जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय, देहरादून में विभिन्न वादों की सुनवाई के दौरान अधिवक्ता प्रेमचंद शर्मा ने बार-बार न्यायालय की कार्यवाही में बाधा उत्पन्न की। इस दौरान उन्होंने पीठासीन अधिकारी के प्रति अपमानजनक और असम्मानजनक टिप्पणियाँ कीं, जिससे न्यायालय की गरिमा को ठेस पहुँची। न्यायालय ने इस आचरण को गंभीर Professional Misconduct मानते हुए अधिवक्ता अधिनियम, 1961 के अंतर्गत उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई ...

दुर्गम परिस्थितियों में उत्कृष्ट सेवा का मिला सम्मान, उत्तराखंड पुलिस ने रचा इतिहास : धामी

उत्तराखंड
दुर्गम परिस्थितियों में उत्कृष्ट सेवा का मिला सम्मान, उत्तराखंड पुलिस ने रचा इतिहास : धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पुलिस को “राष्ट्रपति पुलिस कलर” (President’s Police Colour) से अलंकृत किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे राज्य के इतिहास का “स्वर्णिम और गौरवपूर्ण अध्याय” बताया है। सीएम कहा कि उत्तराखंड के लिए यह क्षण केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि गौरव, परंपरा और अदम्य सेवा भावना का जीवंत प्रमाण बनकर सामने आया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में भेंट कर पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ ने यह जानकारी दी |     मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान उत्तराखंड पुलिस को देश के उन चुनिंदा पुलिस बलों की श्रेणी में स्थापित करता है, जिन्हें उनकी विशिष्ट और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यह सर्वोच्च राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हुई है। उन्होंने पुलि...

नवजात के पिता बोले श्री महत इन्दिरेश अस्पताल में इलाज मिला समय पर,और फेक खबर फैलाने वालों पर ₹5 करोड़ का दावा

Uncategorized
नवजात के पिता बोले श्री महत इन्दिरेश अस्पताल में इलाज मिला समय पर,और फेक खबर फैलाने वालों पर ₹5 करोड़ का दावा       ‘राय शुमारी’ यूट्यूब चैनल की झूठी खबर की पोल पट्टी खुली श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर राय शुमारी यूट्यूब चैनल पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।   श्री महंत इन्दरेश अस्पताल राय शुमारी यूट्यूब/फेसबुक चैनल पर करेगा 5 करोड़ की मानहानि का दावा     बोली जनता सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए नवजात के ईलाज को बनाया मुद्दा ऐसे भ्रामक यूट्यूबरों से जनता को करनी चाहिए तौबा     आज बोलने लगा है उत्तराखंड सरकार को ऐसे युटुब फेसबुक चैनलों को करना चाहिए बैन, जो फर्जी और वायरल खबरों से माहौल खराब करते हैं     देहरादून। सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने की होड़ में एक बा...

पुष्कर सिंह धामी को रावल भीमाशंकर लिंग ने दिया आशीर्वाद, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

Uncategorized
पुष्कर सिंह धामी को रावल भीमाशंकर लिंग ने दिया आशीर्वाद, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को श्री केदारनाथ धाम के रावल श्री श्री श्री 1008 भीमाशंकर लिंग ने शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर रावल ने भगवान केदारनाथ जी की कृपा एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।   मुख्यमंत्री ने रावल का स्वागत करते हुए केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी साझा की और कहा कि राज्य सरकार तीर्थयात्रियों की सुविधा, सुरक्षा तथा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने आगामी यात्रा सीजन को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया।     भेंट के दौरान केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं, यात्रा संचालन तथा श्रद्धालुओ...

सीएम धामी के निर्देश पर पुलिस का बड़ा एक्शन—हत्याकांड से डकैती तक खुलासे

उत्तराखंड
सीएम धामी के निर्देश पर पुलिस का बड़ा एक्शन—हत्याकांड से डकैती तक खुलासे मुख्यमंत्री की सख्ती का असर "ऑपरेशन प्रहार" के अंतर्गत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, कई अभियुक्त गिरफ्तार       राजपुर फायरिंग हत्याकांड में 3 और अभियुक्त गिरफ्तार   18.5 लाख की डकैती का फरार आरोपी देहरादून पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस ने ऋषिकेश से दबोचा   1 लाख का इनामी व जेल फरार अपराधी देहरादून और टिहरी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती के बाद पुलिस अपराधियों के खिलाफ एक्शन में आ गई है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार"* के अन्तर्गत देहरादून पुलिस द्वारा अंतर्गत विभिन्न आपराधिक मामलों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए महत्वपूर्ण सफलताएं प्राप्त की गई हैं। राजपुर क्षेत्र में हुई फायरिंग एवं हत्या क...