Monday, September 7News and Media

Tag: – #UttarakhandNews – #DehradunNews – #UttarakhandLive – #UttarakhandNewsToday – #UttarakhandNewsInHindi – #UttarakhandLatestNews – #UttarakhandBreakingNews – #News18Uttarakhand – #UttarakhandNewsLive

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अपने जन्म दिन पर आपदा प्रभावितों और आमजन की मदद में समय देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अपने जन्म दिन पर आपदा प्रभावितों और आमजन की मदद में समय देंगे।

Uncategorized
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अपने जन्म दिन पर आपदा प्रभावितों और आमजन की मदद में समय देंगे।       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्णय लिया है कि उनके जन्मदिवस 16 सितम्बर के अवसर पर किसी प्रकार का उत्सव या औपचारिक आयोजन नहीं होगा, बल्कि यह दिन सादगी और सेवा को समर्पित रहेगा। उन्होंने कहा कि जन्मदिवस जैसे अवसर को समाज और जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित करना ही सच्चा उत्सव है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इस दिन आपदा प्रभावितों और आमजन की मदद में समय देंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के कई क्षेत्रों में आपदा से प्रभावित परिवार कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं और ऐसे में समाज का प्रत्येक वर्ग उनके सहयोग के लिए आगे आए। हर एक प्रयास पीड़ित परिवारों के लिए संबल और आशा का स्रोत बन सकता है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, शिक्...
पत्रकारों के योगदान को राज्य सरकार का सम्मान – सीएम धामी ने दून अस्पताल में भर्ती वरिष्ठ पत्रकार मोहन भुलानी से की मुलाकात

पत्रकारों के योगदान को राज्य सरकार का सम्मान – सीएम धामी ने दून अस्पताल में भर्ती वरिष्ठ पत्रकार मोहन भुलानी से की मुलाकात

उत्तराखंड
पत्रकारों के योगदान को राज्य सरकार का सम्मान – सीएम धामी ने दून अस्पताल में भर्ती वरिष्ठ पत्रकार मोहन भुलानी से की मुलाकात मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दून अस्पताल में भर्ती वरिष्ठ पत्रकार श्री मोहन भुलानी का हालचाल जाना           मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय पहुंचकर वहां भर्ती वरिष्ठ पत्रकार श्री मोहन भुलानी से भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना।   मुख्यमंत्री ने श्री भुलानी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परिजनों से भी मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा और उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के योगदान को सदैव सम्मान की दृष्टि से देखती है और संकट...
नवभारत टाइम्स के ऑनलाइन सर्वे में जनता का स्पष्ट संदेश – आपदा प्रभावित राज्यों में सीएम धामी का काम सबसे बेहतरीन

नवभारत टाइम्स के ऑनलाइन सर्वे में जनता का स्पष्ट संदेश – आपदा प्रभावित राज्यों में सीएम धामी का काम सबसे बेहतरीन

उत्तराखंड
नवभारत टाइम्स के ऑनलाइन सर्वे में जनता का स्पष्ट संदेश – आपदा प्रभावित राज्यों में सीएम धामी का काम सबसे बेहतरीन ऑनलाइन सर्वे में जनता की पहली पसंद सीएम धामी   टाइम्स ग्रुप ने सोशल मीडिया साइट "एक्स" और व्हाट्सएप कम्युनिटी में कराया सर्वे   आपदा प्रभावित राज्यों में सीएम धामी ने किया सबसे अच्छा काम       देश के आपदा प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के कामकाज पर आयोजित टाइम्स ग्रुप के सर्वे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। देश के आपदा प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के प्रदर्शन को लेकर नवभारत टाइम्स ने हाल ही में एक ऑनलाइन सर्वे कराया। सवाल था “आपदा प्रभावित राज्यों में सबसे बेहतर काम करने वाले मुख्यमंत्री कौन हैं?” इस सर्वे में चार नाम शामिल थे उमर अब्दुल्ला, सुखविंदर सिंह सुक्खू, पुष्कर...
SGRR मेडिकल कॉलेज की उड़ान – अब हर सपने को मिलेंगे पंख

SGRR मेडिकल कॉलेज की उड़ान – अब हर सपने को मिलेंगे पंख

उत्तराखंड
SGRR मेडिकल कॉलेज की उड़ान – अब हर सपने को मिलेंगे पंख उत्तराखण्ड का गौरव: एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की एमबीबीएस सीटें 200 हुईं ऽ राज्य का सबसे बड़ा मेडिकल कॉलेज बना श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज ऽ पर्याप्त क्लीनिकल मैटीरियल, छात्र-छात्राओं को सीखने के लिए अत्याधिक मरीजों की संख्या ऽ उत्कृष्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, श्रेष्ठ फैकल्टी और अत्याधुनिक शोध सुविधाओं के बल पर मिली ऐतिहासिक उपलब्धि देहरादून। उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में गर्व का क्षण है। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (एसजीआरआरआईएमएण्डएचएस) की एमबीबीएस सीटें अब बढ़कर 200 हो गई हैं। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की एमबीबीएस सीटों को 150 से बढ़ाकर 200 सीटों का अन...
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नीलकंठ विहार, डोभालवाला, सालावाला, खालागांव और दून विहार क्षेत्रों के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नीलकंठ विहार, डोभालवाला, सालावाला, खालागांव और दून विहार क्षेत्रों के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

Uncategorized
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नीलकंठ विहार, डोभालवाला, सालावाला, खालागांव और दून विहार क्षेत्रों के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की         देहरादून, 13 सितम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को कैंप कार्यालय में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।   बैठक के दौरान काबीना मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विधानसभा क्षेत्र में चल रहे सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि जो कार्य अभी लंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए। मंत्री ने विशेष रूप से नीलकंठ विहार, डोभालवाला, सालावाला, खालागांव और दून विहार जैसे क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था, सुरक्षा दीवारों और आरसीसी पाइप से जुड़े बाढ़ सुरक्षा कार्यों को ते...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादूनवासियों को दिया सौंदर्यीकरण का अनमोल तोहफ़ा, घण्टाघर का आकर्षक स्वरूप अब बनेगा पर्यटकों का नया आकर्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादूनवासियों को दिया सौंदर्यीकरण का अनमोल तोहफ़ा, घण्टाघर का आकर्षक स्वरूप अब बनेगा पर्यटकों का नया आकर्षण

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादूनवासियों को दिया सौंदर्यीकरण का अनमोल तोहफ़ा, घण्टाघर का आकर्षक स्वरूप अब बनेगा पर्यटकों का नया आकर्षण           मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के ऐतिहासिक घण्टाघर का जिला प्रशासन द्वारा कराए गए सौंदर्यीकरण, भव्य रूपांतरण एवं स्वचालित प्रकाश व्यवस्था का विधिवत शुभारंभ किया।   इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “घण्टाघर देहरादून की पहचान है। इसका यह नवीन एवं आकर्षक स्वरूप न केवल पर्यटकों को आकर्षित करेगा, बल्कि स्थानीय नागरिकों को भी गर्व की अनुभूति कराएगा। स्वचालित प्रकाश व्यवस्था से यह स्थल रात्रि में भी जीवंत रहेगा और शहर की नाइटलाइफ में भी नया रंग भरने का कार्य करेगा।” मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस प्रकार की पहलें न केवल शहर के सौंदर्य क...
मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर चला पुलिस का चक्रव्यूह – फर्जी बाबा, बहरूपिए, बांग्लादेशी सब सलाखों के पीछे (ऑपरेशन कालनेमि जारी)

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर चला पुलिस का चक्रव्यूह – फर्जी बाबा, बहरूपिए, बांग्लादेशी सब सलाखों के पीछे (ऑपरेशन कालनेमि जारी)

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर चला पुलिस का चक्रव्यूह – फर्जी बाबा, बहरूपिए, बांग्लादेशी सब सलाखों के पीछे (ऑपरेशन कालनेमि जारी)                 ◼️ “ऑपरेशन कालनेमि”- माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के मार्गदर्शन में देवभूमि की आस्था की रक्षा हेतु उत्तराखण्ड पुलिस का बड़ा अभियान ◼️ असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्यवाही, जनता की सुरक्षा और सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा सर्वोपरि   *देवभूमि उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक धरोहर और मूल स्वरूप को सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से, माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाया जा रहा ऑपरेशन कालनेमि राज्यभर में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उन असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्यवाही करना है, जो अपनी वास...
जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिल रही हर जानकारी पर डीएम सविन बंसल लगातार निर्देश दे रहे हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं

जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिल रही हर जानकारी पर डीएम सविन बंसल लगातार निर्देश दे रहे हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं

Uncategorized
जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिल रही हर जानकारी पर डीएम सविन बंसल लगातार निर्देश दे रहे हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं   देहरादून 02 सितंबर,2025 देहरादून में विगत दो दिनों से भारी बारिश का कहर जारी है। इसको देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन पूरी सजगता के साथ दिन रात अलर्ट है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर नदी नालों के किनारे रह रहे लोगों को सजग कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर बने रहने की सलाह दी जा रही है। जिले के सभी स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्रों को एहतियातन 01 और 02 सितंबर को बंद रखा गया। जिलाधिकारी के निर्देशों पर अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा प्रत्येक तहसील और विकासखंडों में मौजूदा हालात की पल-पल जानकारी ले रहे है। सभी तहसील एवं ब्लाक में अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है।   जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार त्रिवेणी घाट में ग...
आपदा की घड़ी में जनसेवा का अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ट्रैक्टर से पहुँचे लक्सर, जलमग्न क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण और प्रभावितों को दिया हर संभव सहायता का भरोसा

आपदा की घड़ी में जनसेवा का अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ट्रैक्टर से पहुँचे लक्सर, जलमग्न क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण और प्रभावितों को दिया हर संभव सहायता का भरोसा

Uncategorized
  आपदा की घड़ी में जनसेवा का अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ट्रैक्टर से पहुँचे लक्सर, जलमग्न क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण और प्रभावितों को दिया हर संभव सहायता का भरोसा       राज्य में जारी भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा के चलते उत्पन्न संकट की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज सबसे पहले हरिद्वार जिले के लक्सर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुँचे। कठिन परिस्थितियों को दरकिनार करते हुए मुख्यमंत्री ने ट्रैक्टर के माध्यम से ग्रामीण और जलमग्न क्षेत्रों तक पहुँचकर स्थलीय निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं।     मुख्यमंत्री धामी ने मौके पर उपस्थित जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन अधिकारियों को तत्काल राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने क...
मुख्यमंत्री धामी बनबसा के आनंदपुर-चन्दनी क्षेत्र पहुँचे, जहाँ उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया तथा ग्रामीणों को ढांढस बंधाया

मुख्यमंत्री धामी बनबसा के आनंदपुर-चन्दनी क्षेत्र पहुँचे, जहाँ उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया तथा ग्रामीणों को ढांढस बंधाया

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी बनबसा के आनंदपुर-चन्दनी क्षेत्र पहुँचे, जहाँ उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया तथा ग्रामीणों को ढांढस बंधाया       मुख्यमंत्री श्री धामी बनबसा के आनंदपुर-चन्दनी क्षेत्र पहुँचे, जहाँ उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया तथा ग्रामीणों को ढांढस बंधाया। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी को सिंचाई विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर हुड्डी नदी के चैनलाइजेशन हेतु तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।   इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने देवीपुरा क्षेत्र में पहुँचकर बाढ़ प्रभावित स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राउंड जीरो पर जाकर आपदा प्रभावित ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और अधिकारियों को पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के स्पष्ट निर्देश दिए।   देवीपुरा क्षेत्र में सेना, NDRF, SDRF, राजस्व एवं पुलिस विभाग संयुक्त रूप से...