Friday, April 17News and Media

Tag: Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami

पुष्कर सिंह धामी ने इंजीनियर्स की समस्याओं के समाधान हेतु सकारात्मक विचार का भरोसा दिया

उत्तराखंड
पुष्कर सिंह धामी ने इंजीनियर्स की समस्याओं के समाधान हेतु सकारात्मक विचार का भरोसा दिया उत्तराखंड में चल रही डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल के बीच आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारियों ने भेंट कर अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में विस्तृत चर्चा की।     महासंघ के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी 27 सूत्रीय मांगें रखीं, जिनमें पदोन्नति, वेतनमान और पुरानी पेंशन व्यवस्था से जुड़े विषय प्रमुख रूप से शामिल रहे |     मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखती है और उनकी सभी मांगों का समुचित परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांगों के समाधान के लिए एक सब-कमेटी का गठन किया जाएगा, जो संबंधित...

जिलाधिकारी सविन बंसल ने शिक्षा, सहायता और सुरक्षा पर एक साथ किया काम

उत्तराखंड
जिलाधिकारी सविन बंसल ने शिक्षा, सहायता और सुरक्षा पर एक साथ किया काम देहरादून, दिनांक 07 अप्रैल 2026(सूवि), जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में आज फिर जला जनता दर्शन 50 से अधिक शिकायत प्राप्त जिलाधिकारी सविन बंसल प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान शासन में आयोजित बैठक में प्रतिभाग करने के फलस्वरूप प्राप्त 212 शिकायतों में से लगभग 120 फरियादियों की शिकायत सुन पाए थे। जिलाधिकारी सविन बसंल ने आज अपने कार्यालय कक्ष में जनमानस की शिकायतें सुनी। जिलाधिकारी प्रत्येक दिन अपने कार्यालय कक्ष में आने वाले फरियादियों की शिकायतें सुनते है तथा सम्बन्धित विभागों से उनका समयबद्ध निस्तारण भी करवाते है। डीएम स्वयं शिकायतों की मॉनिटिरिंग करते है। डीएम अपने कार्यालय कक्ष में प्रतिदिन अपने कार्यों के साथ ही जनमानस की शिकायतें भी सुनते है प्रतिदिन फरियादियों की संख्या 40 से अधिक ह...

ऑपरेशन प्रहार में धामी का दमदार वार, 1678 ठिकानों की चेकिंग, 549 मामलों में कार्रवाई और 4855 जांच से हर कोना खंगाला

उत्तराखंड
ऑपरेशन प्रहार में धामी का दमदार वार, 1678 ठिकानों की चेकिंग, 549 मामलों में कार्रवाई और 4855 जांच से हर कोना खंगाला ऑपरेशन प्रहार: धामी सरकार का सीधा वार, 3 दिन में 145 अपराधी सलाखों के पीछे     मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में अपराध के खिलाफ निर्णायक जंग छेड़ दी गई है। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 3 अप्रैल से 05 अप्रैल तक पुलिस ने ऐसा ताबड़तोड़ एक्शन लिया, जिसने अपराधियों के नेटवर्क को हिलाकर रख दिया।   आंकड़े नहीं, कार्रवाई की कहानी   145 वांछित और फरार अपराधी गिरफ्तार — सीधे जेल   549 मामलों में गुंडों-असामाजिक तत्वों पर प्रहार   4855 संदिग्धों का सत्यापन — हर गतिविधि पर नजर   1396 वाहनों के चालान, 278 वाहन सीज   98 गिरफ्तारी (ट्रैफिक उल्लंघन) 1678 होटल-ढाबों-बार-पब की चेकिंग   ...

धामी की रणनीति से बंगाल में भाजपा को नई दिशा

उत्तराखंड
धामी की रणनीति से बंगाल में भाजपा को नई दिशा पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं और इसी के साथ भाजपा ने अपने धाकड़ और धुरंधर स्टार प्रचारक, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चुनावी मैदान में उतार दिया है। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बनगांव पहुंचे, जहां उन्होंने बनगांव दक्षिण सीट से स्वप्न मजूमदार, बनगांव उत्तर सीट से अशोक कीर्तनिया, बगदा सीट से सोमा ठाकुर और गैघाटा सीट से सुब्रत ठाकुर के नामांकन कार्यक्रम में भाग लिया।   इससे पहले उन्होंने भव्य रोड शो और जनसभा के माध्यम से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। रोड शो और जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ और लोगों का उत्साह इस बात का संकेत दे रहा था कि धामी की लोकप्रियता अब उत्तराखंड की सीमाओं से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी है। लोग उन्हें एक निर्णायक और जननेता के रूप में देख रहे ह...

धामी ने नितिन गडकरी के सहयोग से राजमार्गों के लिए ₹461 करोड़ स्वीकृति को बताया बड़ा कदम सड़कों के सुधार से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों को मिलेगी राहत

उत्तराखंड
धामी ने नितिन गडकरी के सहयोग से राजमार्गों के लिए ₹461 करोड़ स्वीकृति को बताया बड़ा कदम सड़कों के सुधार से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों को मिलेगी राहत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार एवं मरम्मत कार्यों के लिए ₹461 करोड़ की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं केंद्र सरकार का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इसे राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण और दूरगामी प्रभाव वाला निर्णय बताया है, जिससे प्रदेश की सड़क अवसंरचना को नई मजबूती मिलेगी और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।     मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इस स्वीकृति के अंतर्गत उत्तरकाशी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-134 पर भूस्खलन से प्रभावित 17 स्थलों के उपचार के लिए ₹233 करोड़ तथा पिथौरागढ़ जिले में र...

धामी के प्रस्तावों पर केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक कार्यवाही का दिया आश्वासन

उत्तराखंड
धामी के प्रस्तावों पर केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक कार्यवाही का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से हरिद्वार शहर में गंगा कॉरिडोर क्षेत्र से संबंधित लगभग ₹325 करोड़ की परियोजना के लिए धनराशि स्वीकृति का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने आगामी कुंभ-2027 के दृष्टिगत इस परियोजना के अंतर्गत विद्युत लाइनों के भूमिगतकरण एवं प्रणाली के स्वचालन हेतु भी प्रथम चरण में ₹325 करोड़ की धनराशि शीघ्र स्वीकृत करने का अनुरोध किया, साथ ही द्वितीय चरण के अंतर्गत शेष लगभग ₹425 करोड़ की धनराशि भी अनुमोदित करने का अनुरोध किया।   मुख्यमंत्री ने हरिद्वार एवं ऋषिकेश में आगामी कुंभ-2027 की तैयारियों के संदर्भ में हरिद्...

धामी ने नागरिकों से पुस्तकों और पौधों को उपहार में देने की अपील की

उत्तराखंड
धामी ने नागरिकों से पुस्तकों और पौधों को उपहार में देने की अपील की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून में आयोजित “दून बुक फेस्टिवल-2026” का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकाशकों द्वारा लगाये गये स्टॉल का अवलोकन और गढ़वाली एवं कुमांऊनी पुस्तकों का विमोचन भी किया। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार और उत्तराखण्ड सरकार के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने देशभर से आए साहित्यकारों, कलाकारों एवं साहित्य प्रेमियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह महोत्सव साहित्य, संस्कृति और कला का अद्भुत संगम है, जो समाज में ज्ञान और विचारों के आदान-प्रदान को नई दिशा प्रदान करेगा।   मुख्यमंत्री ने कहा कि इस 9 दिवसीय महोत्सव में विभिन्न सत्रों, संवाद कार्यक्रमों, पुस्तक परिचर्चाओं तथा “लेखक से मिलिए” जैसे आयोजनों के माध्यम से साहित्यिक विमर्श को समृद्ध किया जा...

ब्रिगेडियर मुकेश जोशी केस में बड़ा खुलासा — पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली, गिरफ्तारी पक्की

उत्तराखंड
ब्रिगेडियर मुकेश जोशी केस में बड़ा खुलासा — पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली, गिरफ्तारी पक्की देहरादून।   उत्तराखंड में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार ” का असर ज़मीन पर साफ दिखाई देने लगा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्त कानून-व्यवस्था नीति के बीच पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बीते दिनों हुए ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की हत्या में शामिल संदिग्ध बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया है। बता दे राजपुर थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हत्याकांड से जुड़े बदमाश इलाके में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जोहड़ी गांव से संदिग्धों का पीछा शुरू किया। बदमाश भागते हुए गुनियाल गांव के जंगल में पहुंचे, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर दी। इस दौरान एक बदमाश को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरे ने खुद को...

धामी की जीरो टॉलरेंस नीति का असर—रिश्वतखोर अफसर सीधे सलाखों के पीछे

उत्तराखंड
धामी की जीरो टॉलरेंस नीति का असर—रिश्वतखोर अफसर सीधे सलाखों के पीछे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही जीरो टॉलरेंस नीति का प्रभाव अब स्पष्ट रूप से जमीन पर दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में देहरादून जनपद के डोईवाला क्षेत्र में तैनात उप शिक्षा अधिकारी एवं उनकी महिला सहयोगी को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया जाना सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।     इस घटना को केवल एक कार्रवाई के रूप में नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम को साफ और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संकेत के रूप में देखा जा रहा है। आरटीई प्रतिपूर्ति जैसे संवेदनशील विषय में रिश्वत की मांग न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों, विशेषकर गरीब बच्चों के अधिकारों के साथ अन्याय भी है।   &n...
मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में रेल भवन पहुंचकर केंद्रीय रेल मंत्री से भेंट कर प्रदेश में सुदृढ़ रेल कनेक्टिविटी के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की

मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में रेल भवन पहुंचकर केंद्रीय रेल मंत्री से भेंट कर प्रदेश में सुदृढ़ रेल कनेक्टिविटी के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में रेल भवन पहुंचकर केंद्रीय रेल मंत्री से भेंट कर प्रदेश में सुदृढ़ रेल कनेक्टिविटी के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की मुख्यमंत्री धामी ने रेल मंत्री से लखनऊ से देहरादून के मध्य "वंदे भारत एक्सप्रेस" के संचालन का अनुरोध किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में रेल भवन पहुंचकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर प्रदेश में सुदृढ़ रेल कनेक्टिविटी के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने रेल मंत्री से लखनऊ से देहरादून के मध्य "वंदे भारत एक्सप्रेस" के संचालन एवं पर्वतीय क्षेत्रों में रेल सेवा के विस्तार के दृष्टिगत बहुप्रतीक्षित *टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन निर्माण की यथाशीघ्र स्वीकृति प्रदान करने हेतु अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद से काठगोदाम, हरिद्वार और देहरादून को जोड़ने हेतु सीधी रेल सेवा शुरू क...