महिला आरक्षण पर नेगेटिव रूख पर कांग्रेस और सहयोगी दलों की निंदा प्रस्ताव पारित, 33% आरक्षण के लिए केंद्र से अनुरोध
महिला आरक्षण पर नेगेटिव रूख पर कांग्रेस और सहयोगी दलों की निंदा प्रस्ताव पारित, 33% आरक्षण के लिए केंद्र से अनुरोध
उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का राजनीतिक कौशल और रणनीतिक संतुलन देखने को मिला। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा के दौरान सरकार ने न सिर्फ अपना पक्ष मजबूती से रखा, बल्कि विपक्ष को भी घेरने में सफलता हासिल की।
*नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सरकार का स्पष्ट रुख*
मुख्यमंत्री धामी ने सदन में अधिनियम के प्रावधानों को विस्तार से रखते हुए इसे महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह कानून देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक समावेशी बनाएगा।
*कांग्रेस और सहयोगी दलों पर निशाना, निंदा प्रस्ताव पारित*
बहस के दौरान सीएम धामी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और उसके सहय...
