Sunday, September 6News and Media

Tag: 28 और 29 अगस्त को बसों में निःशुल्क यात्रा

बहनों के सम्मान और सुविधा को मुख्यमंत्री धामी का बड़ा तोहफा, 28 और 29 अगस्त को बसों में निःशुल्क यात्रा

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
बहनों के सम्मान और सुविधा को मुख्यमंत्री धामी का बड़ा तोहफा, 28 और 29 अगस्त को बसों में निःशुल्क यात्रा   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने रक्षा सूत्र बांधा तथा उनके दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा बन्धन के अवसर पर बहनों की सुविधा के लिए 28 और 29 अगस्त, 2026 को दो दिन परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सामाजिक और संवैधानिक अधिकारों के प्रति भी सशक्त किया जा रहा है। राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।...