सी ग्रेड माल्टा का एमएसपी वित्तीय वर्ष 2023-24 में 9 रुपए से बढ़ाकर 10 रुपए प्रति किलो किया गया।
सी ग्रेड माल्टा का एमएसपी वित्तीय वर्ष 2023-24 में 9 रुपए से बढ़ाकर 10 रुपए प्रति किलो किया गया।
देहरादून, 07 जनवरी। प्रदेश सरकार ने राज्य के फल उत्पादकों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए "सी" ग्रेड माल्टा और पहाड़ी नींबू (गलगल) का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित कर दिया है। वर्ष 2024-25 "सी" ग्रेड माल्टा का न्यूनतम समर्थन मूल्य रू0 10.00 प्रति किग्रा० तथा पहाड़ी नींबू (गलगल) का न्यूनतम समर्थन मूल्य रू0 7.00 प्रति किग्रा० तय किया है। इस बाबत कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पत्रावली में अनुमोदन कर दिया है। शीघ्र ही एमएसपी घोषित करने का आदेश जारी किया जाएगा। सी ग्रेड माल्टा का एमएसपी वित्तीय वर्ष 2023-24 में 09 रुपए से बढ़ाकर 10 रुपए प्रति किलो किया गया। जबकि पहाड़ी नींबू (गलगल) 06 रुपये से बढ़ाकर 07 रुपये प्रति किलो तय किया गया। कृषि मंत्री ...
