Sunday, September 6News and Media

Tag: सीएम योगी और सीएम धामी ने यमकेश्वर में किया नवनिर्मित इंटर कॉलेज भवन के लोकार्पण कार्यक्रम

सीएम योगी और सीएम धामी ने यमकेश्वर में किया नवनिर्मित इंटर कॉलेज भवन के लोकार्पण कार्यक्रम

उत्तराखंड
  सीएम योगी और सीएम धामी ने यमकेश्वर में किया नवनिर्मित इंटर कॉलेज भवन के लोकार्पण कार्यक्रम     पौड़ी जनपद स्थित यमकेश्वर महादेव की पावन एवं ऐतिहासिक भूमि पर नवनिर्मित इंटर कॉलेज भवन के लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में हो रहे विकास कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आज धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण करते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, जो देश के अन्य राज्यों के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड अपनी स्थापना की रजत जयंती के बाद विकास के एक नए युग में प्रवेश कर चुका है। राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-सा...