सीएम धामी के विज़न ‘हिल्स टू हाई-टेक’ को मूर्त रूप देगा एआई इम्पैक्ट समिट — आईटी, शिक्षा और उद्योग जगत के दिग्गज होंगे शामिल।
सीएम धामी के विज़न ‘हिल्स टू हाई-टेक’ को मूर्त रूप देगा एआई इम्पैक्ट समिट — आईटी, शिक्षा और उद्योग जगत के दिग्गज होंगे शामिल।
उत्तराखण्ड में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित नवाचार, सुशासन और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तराखण्ड शासन द्वारा "उत्तराखण्ड एआई इम्पैक्ट समिट 2025" का आयोजन शुक्रवार, 17 अक्टूबर को देहरादून के होटल रामाडा में किया जा रहा है। समिट की थीम "हिल्स टू हाई-टेक" रखी गई है।
इस समिट के मुख्य अतिथि श्री जितिन प्रसाद, माननीय राज्य मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार होंगे। उनके साथ इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय (MeitY), इंडिया एआई मिशन, एनआईसी मुख्यालय, आईआईटी रुड़की, आईआईएम काशीपुर, यूकॉस्ट, यू.पी.ई.एस. जैसी अग्रणी संस्थाओं और प्रदेश के प्रमुख स्टार्टअप्स के प...
