सीएम धामी की नीति से डरे भ्रष्ट अधिकारी, रिश्वत मांगने पर मंडी सचिव को विजिलेंस ने ₹1.20 लाख लेते रंगेहाथ दबोचा
सीएम धामी की नीति से डरे भ्रष्ट अधिकारी, रिश्वत मांगने पर मंडी सचिव को विजिलेंस ने ₹1.20 लाख लेते रंगेहाथ दबोचा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में प्रदेश में चल रही भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति लगातार असर दिखा रही है। इसी क्रम में सतर्कता विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए काशीपुर मंडी सचिव पूरन सिंह सैनी को ₹1.20 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि मंडी में लाइसेंस जारी कराने के नाम पर सचिव द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। विजिलेंस टीम ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जाल बिछाया और आरोपी को तय रकम लेते हुए धर दबोचा।
यह कार्रवाई राज्य सरकार की उस नीति का प्रत्यक्ष प्रमाण है, जिसके अंतर्गत भ्रष्टाचार के प्रति एक सख्त और निर्णायक रुख अपनाया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व ...
