Tuesday, November 3News and Media

Tag: सीएम धामी का हरियाणा के बल्लभगढ़ में भव्य रोड शो

सीएम धामी का हरियाणा के बल्लभगढ़ में भव्य रोड शो

सीएम धामी का हरियाणा के बल्लभगढ़ में भव्य रोड शो

देहरादून, बोलता वोटर
सीएम धामी का हरियाणा के बल्लभगढ़ में भव्य रोड शो हरियाणा में चल रहे विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के अंतिम दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बल्लभगढ़ में भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा के समर्थन में भव्य रोड शो में हिस्सा लिया। इस अवसर पर सीएम धामी का बल्लभगढ़ की जनता की ओर से भव्य स्वागत किया गया। सीएम धामी को क्रेन के माध्यम से फूलों की माला पहनाई गई। श्री धामी ने रोड शो के दौरान लोगों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत और उत्साहपूर्ण समर्थन के लिए बल्लभगढ़ की जनता का आभार भी व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में हरियाणा की भाजपा सरकार ने राज्य को सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से समृद्ध किया है। मुख्यमंत्री ने हरियाण...