मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर जनता के बीच पहुंचे डीएम मनीष कुमार, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर जनता के बीच पहुंचे डीएम मनीष कुमार, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के "आदर्श चम्पावत" बनाने की दिशा में तथा सरकार जनता के द्वार विज़न को साकार करते हुये जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा शनिवार को विकासखंड चम्पावत के ग्राम पंचायत श्याला में स्थित सिद्धपीठ बाबा मंदिर परिसर में चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं तथा उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। ग्रामवासियों की ओर से दीपा जोशी ने ग्रामीणों की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराते हुए जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा हेतु घेरबाड़ की व्यवस्था किए जाने की मांग उठाई। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों ने विद्युत, पेयजल एवं सड़क संबंधी समस्याओं के समाधान ...
