सत्ता सुख के लिए अंकिता को ढाल बनाने की कांग्रेसी साजिश होगी बेनकाब: विनोद चमोली
सत्ता सुख के लिए अंकिता को ढाल बनाने की कांग्रेसी साजिश होगी बेनकाब: विनोद चमोली
देहरादून 13 नवंबर। भाजपा धर्मपुर विधायक प्रदेश प्रवक्ता श्री विनोद चमोली ने कहा कि महिला सम्मान की लड़ाई का ढोंग रच रही कांग्रेस को दोहरे मापदंड से बाज आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि न्याय यात्रा का आडंबर रच रही कांग्रेस को राजनैतिक लाभ के चश्मे को हटाकर उन पीड़िताओं की ओर भी ध्यान देने की जरूरत है जो उनके चतुर्भुज नेतृत्व मे अहम स्थान रखते हैं और पीड़िता से संबंधित हैं।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के बयान पर उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड मे जांच से लेकर सजा तक जो प्रक्रिया अमल मे आयी उसे सबने खुली आँखों से देखा। जांच मे सभी तथ्यों को एजेंसियों ने परखा और आरोपी सलाखों के पीछे हैं। लेकिन कांग्रेस इसे राजनैतिक अवसर मानकर आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर शिष्टाचार भूल गयी है।
...
