षड्यंत्रकारी नकारात्मक राजनीति के चलते ही कांग्रेस ने जनता का विश्वास खोया :भाजपा
षड्यंत्रकारी नकारात्मक राजनीति के चलते ही कांग्रेस ने जनता का विश्वास खोया :भाजपा
भाजपा ने कांग्रेस विधायक पुत्र प्रकरण में हुए खुलासे को नकारत्मक और षड्यंत्रकारी राजनीति की पराकाष्ठा बताया है। वरिष्ठ विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री विनोद चमोली ने इसके आधार पर लगाए सभी झूठे आरोपों पर कांग्रेस से माफी मांगने को कहा है। वहीं अफसोस जताया, विश्वास नहीं होता कि कांग्रेस, भाजपा सरकार को बदनाम करने के लिए इतने निचले स्तर तक गिर सकती है।
मीडिया में दी प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा, भाजपा लगातार सभी दलों से सकारात्मक राजनीति कर, राज्य के विकास में सहयोग का आग्रह करती रही है। लेकिन उनके नेता, विशेषकर कांग्रेस, प्रदेश की छवि खराब करने की कीमत पर सिर्फ और सिर्फ भाजपा को सरकार के प्रति झूठे नेरेटीव गढ़ने में लगी है। सरकार और पार्टी को टारगेट करने के लिए वह भ्रम और अ...
