Sunday, September 6News and Media

Tag: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ई.एस.आई.एस. सेवा दोबारा शुरू होते ही फैक्ट्री कर्मचारियों सहित ई.एस.आई.एस. लाभार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के 100 करोड़ से अधिक बकाये का जल्द होगा भुगतान: सुबोध उनियाल

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के 100 करोड़ से अधिक बकाये का जल्द होगा भुगतान: सुबोध उनियाल       देहरादून । उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने रविवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों के मध्य उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सेवाओं और समसामयिक विषयों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। काबिलेगौर है कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के लाभार्थियों के उपचार का 100 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान अभी भी लंबित है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार बजट की व्यवस्था कर रही है और जल्द ही अस्पताल को बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि लंबित भुगतान के लिए आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर ली जाएगी...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नेशनल प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर जुटे 100 से अधिक चिकित्सक, आधुनिक कैंसर सर्जरी पर हुआ मंथन

Uncategorized
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नेशनल प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर जुटे 100 से अधिक चिकित्सक, आधुनिक कैंसर सर्जरी पर हुआ मंथन     देहरादून। नेशनल प्लास्टिक सर्जरी दिवस (15 जुलाई) के उपलक्ष्य में शनिवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में “स्पेक्ट्रम ऑफ ऑन्को-रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरीज” विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक चिकित्सकों ने सहभागिता कर कैंसर शल्य चिकित्सा के उपरांत पुनर्निर्माण संबंधी आधुनिक तकनीकों एवं वैश्विक शोध उपलब्धियों पर विचार-विमर्श किया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. विपिन बर्थवाल, निदेशक, ऑन्को-रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी, मैक्स इंस्टीट्यूट आॅफ कैंसर केयर, वैशाली, गाजियाबाद, डॉ. उत्कर्ष शर्मा, प्राचार्य, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज, डॉ. अनिल मलिक, मुख्य च...

विशेषज्ञ डॉक्टरों की कुशलता का कमाल, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 15 किलो का ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला गया

Uncategorized
    विशेषज्ञ डॉक्टरों की कुशलता का कमाल, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 15 किलो का ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला गया     देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने एक 51 वर्षीय महिला के पेट से 15 किलो का ओवेरियन (अंडाशय) ट्यूमर सफलतापूर्वक निकालकर उसे नई ज़िंदगी दी। महिला पिछले कई महीनों से पेट के लगातार बढ़ने, भारीपन और असहजता से परेशान थीं। जांच में पता चला कि उनके पेट में 15 किलो का विशाल ट्यूमर है। विस्तृत जांच के बाद विशेषज्ञों की टीम ने सफल सर्जरी कर पूरे ट्यूमर को सुरक्षित रूप से निकाल दिया। मरीज अब स्वस्थ हैं और तेजी से ठीक हो रही हैं। कैंसर सर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज गर्ग ने बताया कि इतने बड़े ट्यूमर की सर्जरी बेहद चुनौतीपूर्ण होती है, लेकिन पूरी टीम की सावधानी और विशेषज्ञता से ऑपरेशन स...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर विशेषज्ञों ने बताया हाई ब्लड प्रेशर के बढ़ते खतरे और बचाव के उपाय

उत्तराखंड
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर विशेषज्ञों ने बताया हाई ब्लड प्रेशर के बढ़ते खतरे और बचाव के उपाय       16 मई 2026 विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में किड़नी रोग (नेफ्रोलॉजी) विभाग द्वारा एक दिवसीय निरन्तर चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम (कन्टीन्यूईंग मेडिकल एजुकेशन प्रोग्राम) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने हाइपरटेंशन से जुड़ी गंभीर चुनौतियों, नई उपचार तकनीकों और जागरूकता पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विभागाध्यक्ष, नेफ्रोलॉजी विभाग, निजाम इंस्टीट्यूट, हैदराबाद डॉं0 जी0 स्वर्णलथा, प्राचार्य, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज, डॉ. उत्कर्ष शर्मा, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल मलिक, चिकित्सक अधीक्षक...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल मे आईआरआईए उत्तराखण्ड स्टेट चैप्टर की सीएमई में विशेषज्ञों ने साझा की आधुनिक चिकित्सा की महत्वपूर्ण जानकारियां

उत्तराखंड
    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल मे आईआरआईए उत्तराखण्ड स्टेट चैप्टर की सीएमई में विशेषज्ञों ने साझा की आधुनिक चिकित्सा की महत्वपूर्ण जानकारियां         देहरादून। आईआरआईए उत्तराखण्ड स्टेट चैप्टर की ओर से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एक दिवसीय सीएमई (कन्टीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चिकित्सा विज्ञान की नवीनतम तकनीकों और शोध आधारित जानकारियों पर केन्द्रित इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने “फीटल ईको” विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए गर्भ में पल रहे शिशु के हृदय की जांच और उसके महत्व को रेखांकित किया। सीएमई के दौरान फीटल ईको का लाइव डैमो दिखाकर विशेषज्ञों ने इसके मेडिकल पक्ष को भी विस्तारपूर्वक समझाया। आईआरआईए उत्तराखण्ड स्टेट चैप्टर के अध्यक्ष डाॅ. राजेन्द्र गर्ग एवम सचिव डाॅ प्राची काला ने भी महत्वपूर्णं जानकारियों ...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, जटिल हृदय रोग पर बड़ी जीत

Uncategorized
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, जटिल हृदय रोग पर बड़ी जीत       देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कार्डियोलॉजी विभाग ने एक बेहद जटिल और हाई-रिस्क हृदय रोगी का आधुनिक टवी (ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व इम्प्लांटेशन) तकनीक के माध्यम से सफल उपचार कर चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। 59 वर्षीय पुरुष मरीज गंभीर कैल्सिफिक एओर्टिक स्टेनोसिस और बहु-वाल्व जटिलताओं से पीड़ित था। पूर्व में उस पर ओपन-हार्ट सर्जरी का प्रयास किया गया था, लेकिन “पोर्सलीन एओर्टा” जैसी गंभीर स्थिति के कारण सर्जरी को बीच में ही रोकना पड़ा। इस स्थिति में एओर्टा की दीवार में अत्यधिक कैल्सीफिकेशन होने से सर्जरी के दौरान एओर्टा को क्लैम्प करना या उसमें हस्तक्षेप करना अत्यंत जोखिमपूर्ण हो जाता है, जिससे स्ट्रोक और अन्य जटिलताओं का खतरा काफी बढ़ जाता है। मरीज की गंभीर अवस्था को ...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में फायर ब्रिगेड देहरादून ने स्टाफ को सिखाई आग लगने पर त्वरित कार्रवाई और मरीजों की सुरक्षित निकासी

Uncategorized
    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में फायर ब्रिगेड देहरादून ने स्टाफ को सिखाई आग लगने पर त्वरित कार्रवाई और मरीजों की सुरक्षित निकासी         देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में आयोजित फायर सेफ्टी कार्यशाला और डेमो के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि आग की घटनाओं में घबराहट नहीं, बल्कि सजगता और सही तैयारी ही सबसे बड़ा बचाव है। फायर ब्रिगेड देहरादून की टीम ने अस्पताल स्टाफ को आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई, मरीजों की सुरक्षित निकासी, भीड़ प्रबंधन और रेस प्रोटोकॉल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आग कभी बताकर नहीं आती, इसलिए अस्पतालों के साथ-साथ आवासीय भवनों और अपार्टमेंट्स में भी फायर अलार्म, स्मोक डिटेक्टर, अग्निशमन यंत्र और इमरजेंसी एग्जिट जैसे सुरक्षा इंतजाम हमेशा दुरुस्त रहने चाहिए। श्री महंत इ...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के सहयोग से नर्सिंग छात्रों ने रोल प्ले और पोस्टर के माध्यम से कैंसर जागरूकता का संदेश दिया

उत्तराखंड
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के सहयोग से नर्सिंग छात्रों ने रोल प्ले और पोस्टर के माध्यम से कैंसर जागरूकता का संदेश दिया देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज तथा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के संयुक्त तत्वावधान में 4 फरवरी 2026 को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। ऑन्कोलॉजी विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर की रोकथाम, शीघ्र पहचान तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ नर्सिंग छात्रा द्वारा स्वागत संबोधन के साथ किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. पंकज गर्ग एवं डॉ. मनोज गुप्ता , डाॅ रचित आहूजा संकाय सदस्य, निर्णायक मंडल और छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। वक्ता ने विश्व कैंसर दिवस के महत्व तथ...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में नरेन्द्र नगर वासियों ने बढ़चढ़कर की भागीदारी

उत्तराखंड
  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में नरेन्द्र नगर वासियों ने बढ़चढ़कर की भागीदारी     देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के सौजन्य से सोवन सिंह नेगी, सामुदायिक भवन, नरेन्द्र नगर में शनिवार, 29 नवम्बर 2025 को कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर 1880 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परामर्श दिया तथा रोगियों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। शनिवार को सोवन सिंह नेगी, सामुदायिक भवन, नरेन्द्र नगर में शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री, वन एवम् तकनीकी विभाग, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने विधानसभा अध्यक्ष के संज्ञान के बाद बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े गंभीर मुद्दे पर त्वरित कार्यवाही करते हुए झंडीचौड़ में बड़ा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया

Uncategorized
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने विधानसभा अध्यक्ष के संज्ञान के बाद बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े गंभीर मुद्दे पर त्वरित कार्यवाही करते हुए झंडीचौड़ में बड़ा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया         श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने मानसिक अक्षम बच्चों के लिए झण्डीचौड़ कोटद्वार में लगाया विशेष शिविर ऽ विधानसभा अध्यक्ष की पहल पर श्री मंहत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ डाॅक्टरों ने किया विस्तृत परीक्षण ऽ विशेष बच्चों की मानसिक स्वास्थ्य जाॅच के लिए बड़ा कदम झंडीचौड़ व आसपास के क्षेत्र में बढ़ती मानसिक एवं विकासात्मक समस्याओं से जूझ रहे बच्चों की स्थिति को समझने हेतु श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, पटेल नगर, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में झंडीचौड़ कोटद्वार में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। क्षेत्र के स्थानीय प्...