श्री दरबार साहिब में हुई ऐतिहासिक भेंट, श्री महाराज जी और डॉ. चिन्मय पंड्या ने साझा किए राष्ट्र निर्माण के संकल्प
श्री दरबार साहिब में हुई ऐतिहासिक भेंट, श्री महाराज जी और डॉ. चिन्मय पंड्या ने साझा किए राष्ट्र निर्माण के संकल्प
अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार के कुलाधिपति व आध्यात्मिक गुरू डॉ० चिन्मय पंडया जी ने श्री दरबार साहिब पहुंचकर श्री महाराज जी से शिष्टाचार भेंट की।
देश के सबसे विशाल व प्रतिष्ठित आध्यात्मिक संगठन के अध्यक्ष व आध्यात्मिक गुरू, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति डॉ० चिन्मय पंड्या जी ने सपरिवार श्री दरबार साहिब, पहुँचकर श्री महाराज जी से शिष्टाचार भेंट की व श्री झण्डा साहिब व श्री दरबार साहिब में मत्था टेका, श्री दरबार साहिब में डॉ० पंड्या जी का गर्मजोशी व अत्मीयता के साथ स्वागत किया गया।
इस अवसर पर डॉ० चिन्मय पंडया जी ने भारतीय संस्कृति, आध्यात्म एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में...
