श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने डॉ. जयकृत चौधरी एवं कार्डियोलॉजी विभाग को दी बधाई
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने डॉ. जयकृत चौधरी एवं कार्डियोलॉजी विभाग को दी बधाई
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के डीएम कार्डियोलॉजी फाइनल ईयर रेजीडेंट डॉ. जयकृत चौधरी ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा, चिकित्सकीय ज्ञान और क्लिनिकल समझ का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित जेड.वाई.एम.ई.ए. कार्डियोलाॅजी नेशनल क्विज फिनाले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। काबिलेगौर है कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के काॅर्डियोलाॅजी विभाग में 6 डीएम काॅर्डियोलाॅजी सीटंे उपलब्ध हैं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के माननीय चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने डॉ. जयकृत चौधरी की इस उपलब्धि पर उन्हें और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलाॅजी विभाग की पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों से प्रतिभाग करने वाले चिकित...






