Saturday, November 28News and Media

Tag: श्रमिकों का साहस और 17 दिन का संघर्ष

बाबा बौखनाग का आशीर्वाद, श्रमिकों का साहस और 17 दिन का संघर्ष, धामी ने साझा की सिलक्यारा की यादें

बाबा बौखनाग का आशीर्वाद, श्रमिकों का साहस और 17 दिन का संघर्ष, धामी ने साझा की सिलक्यारा की यादें

Uncategorized
बाबा बौखनाग का आशीर्वाद, श्रमिकों का साहस और 17 दिन का संघर्ष, धामी ने साझा की सिलक्यारा की यादें   देहरादून। सिल्क्यारा रेस्क्यू अभियान को याद करता हूं तो आज भी मन भावुक हो जाता है। 12 नवंबर 2023 का वह दिन मैं कभी नहीं भूल सकता। पूरा देश दीपावली का पर्व मना रहा था और उसी दिन उत्तरकाशी से यह खबर आई कि सिल्क्यारा-बड़कोट निर्माणाधीन सुरंग में 41 श्रमिक फंस गए हैं। जैसे-जैसे घटना की गंभीरता सामने आई, हमारी सबसे बड़ी चिंता उन 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने की थी। उस समय मेरे मन में केवल एक बात थी कि सुरंग के अंदर फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर लाना है। उनके परिवारों की चिंता, उनकी आंखों में अपने परिजनों को सुरक्षित देखने की उम्मीद और सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों का भरोसाकृइन सबने हमारे संकल्प को और मजबूत किया। मैंने श्रमिकों के परिजनों से कहा था कि हम पूरी ताकत से प...