शौर्यभूमि लैंसडाउन में वीर शहीदों को नमन कर सांसद अनिल बलूनी जी ने यमकेश्वर क्षेत्र में विकास संवाद की नई पहल की शुरुआत की
शौर्यभूमि लैंसडाउन में वीर शहीदों को नमन कर सांसद अनिल बलूनी जी ने यमकेश्वर क्षेत्र में विकास संवाद की नई पहल की शुरुआत की
गढ़वाल लोकसभा सांसद एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी जी ने आज शौर्यभूमि लैंसडाउन, यमकेश्वर विधानसभा के द्वारीखाल, चेलुसैण, सिलोगी बाजार, पौखाल मण्डल और जाखणीखाल मण्डल में विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता कर व्यापक जनसंवाद किया।
लैंसडाउन में उन्होंने गढ़वाल राइफल्स के वीर शहीदों को नमन किया। द्वारीखाल, सिलोगी व पौखाल में जनता से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। चेलुसैण में आयोजित ‘सरदार@150 यूनिटी मार्च’ में सहभाग कर सरदार पटेल जी के “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जाखणीखाल में कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की गई।
...
