जनता की चौखट तक पहुंची सरकार, विधायक आशा नौटियाल ने सुनीं हर वर्ग की समस्याएं
जनता की चौखट तक पहुंची सरकार, विधायक आशा नौटियाल ने सुनीं हर वर्ग की समस्याएं
जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखंड ऊखीमठ सभागार में आयोजित "जन-जन की सरकार, जन के द्वार" कार्यक्रम में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं और मांगें स्थानीय विधायक के समक्ष रखीं।
कार्यक्रम के दौरान कुल 82 शिकायतें एवं जनसमस्याएं दर्ज की गईं, जिनमें से 70 से अधिक शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस अवसर पर विधायक, अधिकारियों, जनप...
