
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बोले – तीन सालों में हुए ऐतिहासिक काम, विकास की यह यात्रा निरंतर रहेगी जारी
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बोले – तीन सालों में हुए ऐतिहासिक काम, विकास की यह यात्रा निरंतर रहेगी जारी
रुद्रपुर, 23 मार्च। जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रभारी एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वर्तमान सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर रुद्रपुर रामलीला मैदान में आयोजित चिकित्सा एवं बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग कर शिविर का रिबन काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए बहुउद्देशीय शिविरों का अवलोकन भी किया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने अपनी स्वास्थ्य जांच भी कराई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सेवा सुशासन और विकास के 03 वर्ष सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका का विमोचन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महालक्ष्मी योजना के लाभार्थियों को किट भी प्रदान की।
सेवा सुशासन और विकास...