लोगों को बांटने के राजनीति करते हैं अरविंद केजरीवाल – सीएम धामी
लोगों को बांटने के राजनीति करते हैं अरविंद केजरीवाल - सीएम धामी
आज दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-24 में बवाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र इन्द्राज सिंह के पक्ष में आयोजित विशाल जनसभा को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबोधित किया। मुख्यमंत्री धामी ने जनसभा में उपस्थित जनता का स्वागत करते हुए भाजपा की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा में कहा, "हमारा लक्ष्य दिल्ली का समग्र विकास है, और इसके लिए हमें एक मजबूत और स्थिर सरकार की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए गए हैं। मोदी जी के शासन में 30 हजार से अधिक जरूरतमंदों को पक्की छत मिली है, वहीं आयुष्मान योजना के तहत लाखों लोग मुफ्त उपचार का लाभ उठा रहे हैं। लेकिन, आम आदमी पार्टी की सर...
