रैली में मंत्री गणेश जोशी का एक अनोखा अंदाज भी देखने को मिला, जब उन्होंने खुद दोपहिया वाहन चलाकर भाजपा प्रत्याशी मनीष चौधरी के लिए प्रचार किया
रैली में मंत्री गणेश जोशी का एक अनोखा अंदाज भी देखने को मिला, जब उन्होंने खुद दोपहिया वाहन चलाकर भाजपा प्रत्याशी मनीष चौधरी के लिए प्रचार किया
नई दिल्ली, 03 फरवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान ओखला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी मनीष चौधरी के समर्थन में एक विशाल रैली में भाग लिया।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने दिल्लीवासियों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की और भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। रैली में मंत्री गणेश जोशी का एक अनोखा अंदाज भी देखने को मिला, जब उन्होंने खुद दोपहिया वाहन चलाकर भाजपा प्रत्याशी मनीष चौधरी के लिए प्रचार किया। उनके इस अंदाज ने न सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं बल्कि स्थानीय जनता का भी ध्यान आकर्षित किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रैली में उमड़े जनसैलाब इस बात का स्पष्ट संकेत है, क...
