रुचि भट्ट बोलीं- कांग्रेस महिलाओं की भावनाओं पर कर रही राजनीति
रुचि भट्ट बोलीं- कांग्रेस महिलाओं की भावनाओं पर कर रही राजनीति
चंपावत प्रकरण में कांग्रेस एवं विपक्षी दलों की साजिश के खिलाफ प्रदेशभर में महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, उत्तराखंड द्वारा चंपावत में भाजपा की छवि धूमिल करने एवं प्रदेश का माहौल खराब करने के उद्देश्य से कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों द्वारा किए जा रहे षड्यंत्रों के विरोध में प्रदेशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में यह कार्यक्रम 09 मई से 11 मई 2026 तक विभिन्न जनपदों में आयोजित होंगे।
प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि कांग्रेस एवं विपक्षी दल लगातार महिलाओं, युवाओं एवं समाज को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। चंपावत प्रकरण को राजनीतिक...
