
ये बच्चे देश का भविष्य हैं और इन्हें सही राह दिखाना हमारा कर्तव्य है : जोशी
ये बच्चे देश का भविष्य हैं और इन्हें सही राह दिखाना हमारा कर्तव्य है : जोशी
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दीपावली के उपलक्ष्य में अपनी विधायक निधि से स्वीकृत निधि वर्ष 2024 - 25 से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के 11 वार्डो की 47 आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र मसूरी आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए पठन पाठन एवं खेल सामग्री वितरित किया। इस अवसर पर उन्होंनेथ आंगनवाड़ी केंद्रों हेतु पठन पाठन एवं खेल सामग्री पर आधारित विडियो का विमोचन भी किया।
अपने सम्बोधन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा हमारे समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, और शिक्षा के बिना किसी भी देश या समाज का विकास नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि इसी को ध्यान में रखते हुए हमने अपनी मसूरी विधानसभा...