मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री ने चेताया – चारधाम यात्रा व त्योहारों के मद्देनजर सड़कों और बुनियादी सुविधाओं की बहाली पर दिया जाए विशेष ध्यान
मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री ने चेताया – चारधाम यात्रा व त्योहारों के मद्देनजर सड़कों और बुनियादी सुविधाओं की बहाली पर दिया जाए विशेष ध्यान
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों एवं खतरे की संभावना वाले क्षेत्रों में जान-माल की सुरक्षा के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए जाने और आपदा प्रभावितों को तत्परता से हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने राज्य में अगले कुछ दिनों के लिए मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन तंत्र निरंतर तैयार रहे।
मुख्यमंत्री ने बैठक में उत्तराखंड आपदा ...