मुख्यमंत्री धामी लोकसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले ही राज्य में चुनाव की दृष्टि से सक्रिय हो गए थे जिसका लाभ भाजपा के सांसद प्रत्याशियों को जीत के रूप में मिला..
लोकसभा चुनाव की घोषणा होने से 6 महीने पहले हीं धामी की सक्रियता, ताबड़तोड़ बैठके, गांव गांव चौपाल, गैर राजनीतिक नारीशक्ति वंदन कार्यक्रमों की श्रृंखला और मोदी धामी सरकार के कामकाज ने बनाई जनता के दिल में जगह तों खिल गया पांच सीटों पर कमल का फूल....
पूरे राज्य में गैर राजनीतिक नारीशक्ति वंदन कार्यक्रमों की जो धामी ने श्रृंखला आयोजित की उसमें उमड़े जन सैलाब ने संकेत दे दिए थे कि भाजपा इस बार इतिहास रचेगी...
सीएम ने कहा था कि हम ना रुकने वाले हैं, ना झुकने वाले हैं, ना हम पीछे हटने वाले हैं, हम निर्णय लेने वाले हैं ,जनता के हित में सभी निर्णय लिए गए और आगे भी ऐसा ही होगा
चुनाव प्रचार अभियान के दौरान बिना थके बिना रुके धामी ने सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में 68 से अधिक ताबड़तोड़ जनसभाएं /रोड शो किये व प्रधानमंत्री समेत अन्य बड़े नेताओं की राज्य में हुई 42 से अधिक जन सभाओं, रैलियों में स्...
