मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में किशाऊ परियोजना की महत्वपूर्ण अड़चनों के समाधान का मार्ग प्रशस्त हुआ
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में किशाऊ परियोजना की महत्वपूर्ण अड़चनों के समाधान का मार्ग प्रशस्त हुआ
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में वर्षों से लंबित किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। लगभग आठ दशकों से प्रतीक्षित इस परियोजना के लिए हुआ यह समझौता जल सुरक्षा, ऊर्जा, सिंचाई, पेयजल तथा यमुना के पुनर्जीवीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं निर्णायक कदम है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज का दिन केवल एक समझौते पर हस्ताक्षर का अवसर नहीं, बल्कि लगभग आठ दशकों से प्रतीक्षित कि...

