मुख्यमंत्री धामी के बड़े सुधारों के चलते उत्तराखंड का खनन क्षेत्र राज्य की आय का प्रमुख स्रोत बना
मुख्यमंत्री धामी के बड़े सुधारों के चलते उत्तराखंड का खनन क्षेत्र राज्य की आय का प्रमुख स्रोत बना
खनन सुधारों में उत्तराखण्ड का उत्कृष्ट प्रदर्शन
देश में हासिल किया दूसरा स्थान
केंद्र सरकार ने जारी की ₹200 करोड़ की प्रोत्साहन राशि
राज्य में खनन सुधार पर केद्र की मोहर
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने खनन सुधारों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। उल्लेखनीय प्रदर्शन और लगातार सुधारों के चलते केंद्र सरकार ने उत्तराखण्ड को ₹200 करोड़ की प्रोत्साहन राशि से पुरस्कृत किया है।
धामी सरकार ने खनन क्षेत्र में बड़े सुधार किए हैं। इनमें ई-नीलामी प्रणाली, सेटेलाइट आधारित निगरानी, सख्त अनुपालन व्यवस्था, अवैध खनन पर रोक को आधुनिक माइनिंग सर्विल...
