मुख्यमंत्री धामी के जीरो टॉलरेंस का असर, UTU पेपर लीक का आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी के जीरो टॉलरेंस का असर, UTU पेपर लीक का आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार
आज दिनांक: 23-07-26 को वादी डॉ0 विनय कुमार पटेल परीक्षा नियंत्रक वीर माधव सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिनी विश्वविद्यालय देहरादून द्वारा कोतवाली प्रेमनगर पर एक लिखित तहरीर दी कि उत्तराखण्ड प्रौद्योगिनी विश्वविद्यालय की सम-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान दिनांक: 08-07-26 को आयोजित परीक्षा के सम्बन्ध में विश्वविद्यालय को एक ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें दिनांक: 03-07-26 को शिवालिक कालेज ऑफ इन्जीनियरिंग देहरादून में नियुक्त सहायक प्रोफेसर द्वारा व्हट्सअप ग्रुप के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को शेयर किये जाने की जानकारी दी गई, जिसका परीक्षा सम्पन्न होने के पश्चात प्रश्न पत्र से मिलान किया गया तो उक्त प्रश्नों में काफी समानता पाई गई। उक्त सम्बन्ध में विश्वविद्यालय द्वारा गठित की गई आन्तरि...
